Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सात बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, CISF में तैनात बेटी ने पहले अपना मुंडन कराया फिर मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज, भावुक हुआ माहौल
    Featured

    सात बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, CISF में तैनात बेटी ने पहले अपना मुंडन कराया फिर मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n693303596176595772726806a651455ba008af4b4639efc2c5d8e206a558f00feca31317ac27b0855f624d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तराखंड
    पितौरागढ़/स्वराज टुडे: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक भावुक घटना सामने आई है। एक पूर्व सैनिक के निधन के बाद उनकी सात बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद श्मशान घाट पर मुखाग्नि देकर बेटे का दायित्व भी निभाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिमलकोट के ऊकाला गांव निवासी पूर्व सैनिक कै किशन कन्याल का हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक के निधन के बाद अंतिम संस्कार की रस्मों को लेकर परिजन और ग्रामीण असमंजस में थे।

    बेटा न होने की वजह से परंपरा निभाने की चुनौती खड़ी हुई। लेकिन समाज की रुढ़ीवादी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए दिवंगत किशन कन्याल की सातों बेटियां आगे आईं और उन्होंने सर्वसम्मति से पिता की अंतिम संस्कार की सभी रस्में स्वयं निभाने का निर्णय लिया। सीआइएसएफ में तैनात बेटी ने वर्दी में अर्थी को कंधा दिया और मुंडन भी कराया।

    दिवंगत किशन कन्याल की सात बेटियों में तीसरे क्रम की बेटी किरन वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात हैं। पिता के निधन के बाद किरन ने बेटे का फर्ज निभाया। मुंडन कराया और वर्दी में ही पिता की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ अन्य बहनों ने भी अंतिम यात्रा में भाग लिया।

    रामेश्वर श्मशान घाट पहुंचकर किरन सहित उनकी बहनें शोभा, चांदनी, नेहा, बबली और दिव्यांशी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। एक अन्य बहन मंजू किसी कारणवश श्मशान घाट नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उन्होंने भी पिता की अर्थी को कंधा देकर अपने दायित्व का निर्वहन किया।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस सतत सक्रिय

    श्मशान घाट पर बेटियों द्वारा निभाई गई इन रस्मों को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बेटियों के इस असाधारण साहस और प्रेम की सराहना करते हुए कहा कि यह घटना केवल अंतिम संस्कार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विचार को साकार करने वाली जीवंत मिसाल है।

    यह भी पढ़ें: 148 लोगों की मौत, 170 से अधिक घायल; जानबूझकर उखाड़ दी थी पटरी! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पलटाने वाले आरोपी को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर SC हुआ सख्त

    यह भी पढ़ें: 1164 करोड़ रुपए के 4 घोटालों में 822 दिन जेल में बंद रही सौम्या, अब 5 वें केस में फिर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म में नाकाम रियाज खान बन गया हैवान, बच्ची को दी खौफनाक मौत, आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का भी फूटा गुस्सा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.