Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता 2025 (महिला वर्ग) का हुआ आयोजन
    Featured

    योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता 2025 (महिला वर्ग) का हुआ आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251208 WA0527
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता 2025 (महिला वर्ग) का आयोजन रविवार को गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
    सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वल किया। उपरांत मोटिवेशनल स्पीकर नूतन विश्कर्मा जी द्वारा राज्यगीत का गान कराया।
    कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न स्कुल से आए स्कूली छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन दिखाया साथ ही महिला पतंजलि योग समिति ने भी आकर्षक योगासन प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय एवं सभी शामिल 55 से अधिक प्रतिभागीयों को सर्टिफिकेट, पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

    IMG 20251208 WA0525

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन जी एवं कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने प्रथम प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।
    जजेस के रूप में योगा ट्रेनर दुर्गेश राठौर, सविता सोनी एवं वृंदा चौहान जी ने अपनी सेवाएं दी।
    पुरे कार्यक्रम में धनेश डनसेना, योगेश साहू, गितेश्वर गोस्वामी, सुनील अग्रवाल, महिला पतंजलि योग समिति व भरत अग्रवाल पूजा हार्डवेयर निहारिका, संतोष शर्मा फोन केयर निहारिका जी का विशेष सहयोग रहा।
    कार्यक्रम के दौरान महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी लक्ष्मी मुर्ती, मानूराम मांझी, हेमलता माँझी, डॉ. नागेंद्र शर्मा, मनमोहन राठौर (वेडनरी डॉक्टर), गोवर्धन सोनी (रिटायर्ड फौजी -भारतीय थल सेना) सरला मित्तल, प्रेमा अग्रवाल-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलम एवं निरंतर अतिथियों का आशीर्वाद मिलता रहा।

    IMG 20251208 WA0529

    मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि योग का महत्व आदिकाल से रहा है और प्राचीन ऋषि-मुनि भी विभिन्न रोगों के उपचार में योग को साधन बनाते थे। उन्होंने बताया कि आधुनिक विज्ञान भी योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावी मानता है।
    मंत्री देवांगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है, जिसका परिणाम है कि आज पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है। यह भारत की प्राचीन संस्कृति को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करने वाला कदम है।

    यह भी पढ़ें :  जब कोरबा में मानवता के लिए उमड़ पड़े सैकड़ों हाथ ! ​ डॉ. मित्तल ने कहा: "यह दान नहीं, किसी का उजड़ता संसार बचाने का संकल्प है"

    IMG 20251208 183518

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने योग के महत्व पर बोलते हुए कहा कि तेज रफ्तार जीवनशैली में योग हर उम्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से मन, शरीर और आत्मा का संतुलन साधा जा सकता है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे आम जनता योग के लाभों से अधिक परिचित हो सके।
    उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवा प्रतिभाओं को अपनी योग क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
    कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और उपस्थित अतिथियों व नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    IMG 20251208 183451

    चारों गैटेगिरी के नाम कुछ इस प्रकार है :
    प्रथम पुरस्कार 14 से 17 वर्ष नाम {गीत साहू}
    प्रथम पुरस्कार 18 से 24 वर्ष नाम {नेहा}
    प्रथम पुरस्कार 25 से 35 वर्ष नाम {फुलेश्वरी}
    प्रथम पुरस्कार 36 से 45 वर्ष नाम {पारुल}

    द्वितीय पुरस्कार 14 से 17 वर्ष नाम {नंदनी विश्वकर्मा}
    द्वितीय पुरस्कार 18 से 24 वर्ष नाम {रेनू, नीतू}
    द्वितीय पुरस्कार 25 से 35 वर्ष नाम {कुनिका मित्तल)
    द्वितीय पुरस्कार 36 से 45 वर्ष नाम {नागेश्वरी}

    तृतीय पुरस्कार 14 से 17 {पवित्रा}
    तृतीय पुरस्कार 18 से 24 वर्ष, {वर्षा}
    तृतीय पुरस्कार 25 से 35 वर्ष, नाम {स्मृति आत्रे, प्रिती भगत}
    तृतीय पुरस्कार 36 से 45 वर्ष नाम {मालती देवी,)
    कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल तिवारी, ईश्वर साहू, अनिल यादव, मनोज लहरे, परविंदर सिंह, श्रीमती सरोज सिंह, योग मित्र मंडल से दुबे जी, गुप्ता जी।
    कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रमोद अग्रवाल जी (अध्यक्ष), संजय कुर्मवंशी जी (सचिव), सचिन विश्कर्मा जी (उपाध्यक्ष), इंद्रानारायण जायसवाल जी (कोषाध्यक्ष), दुर्गेश राठौर जी (सदस्य), राकेश साहू जी (सदस्य), वृंदा चौहान जी (सदस्य), श्रीमती दुर्गेश तिवारी जी (सदस्य), विनीता दीक्षित जी (सदस्य) के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    यह भी पढ़ें: डांस करने में मग्न था दूल्हा, गुस्साए दुल्हन के पिता ने मेहमान बने दूसरे युवक से करा दी बेटी की शादी

    यह भी पढ़ें: जमीन गाइडलाइन वृद्धि के विरोध में सक्ती में जोरदार प्रदर्शन, काले गुब्बारे और काले कपड़ों के साथ सरकार के खिलाफ आक्रोश फूटा

    यह भी पढ़ें: खाना खाते हुए गले में फंसी चिकन की हड्डी, दम घुटने से ऑटो चालक की मौत, सदमे में परिवार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

    June 20, 2026

    मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, शिवसेना में टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे; इस्तीफे की पेशकश

    June 20, 2026

    रोहित शर्मा का कल आखिरी मैच, फिर वनडे से भी रिटायरमेंट; BCCI का यह प्लान बना संन्यास की वजह

    June 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,649 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,073 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026918 Views
    Don't Miss

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस…

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.