Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नीलकंठ कंपनी में स्थानीय लोगों की भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 30 प्रदर्शनकारी, इनमें से 5 को भेजा गया जेल
    Featured

    नीलकंठ कंपनी में स्थानीय लोगों की भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 30 प्रदर्शनकारी, इनमें से 5 को भेजा गया जेल

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251206 21562339
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: स्थानीय बेरोजगारों को नीलकंठ कंपनी में प्राथमिकता से रोजगार देने की मांग को लेकर आज सुबह छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन करने पहुंचे। लेकिन आंदोलन शुरू होते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बसों में भरकर उन्हें कुसमुंडा थाने ले जाया गया।

    IMG 20251206 21563231

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सदस्यों ने आरोप लगाया कि नीलकण्ठ कंपनी द्वारा पूर्व में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु कंपनी ने न तो पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की और न ही सूचीबद्ध स्थानीय ड्राइवरों को नियुक्त किया। इसके विपरीत, अन्य राज्यों से लगातार ड्राइवर बुलाकर काम कराए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं में गहरा असंतोष है।

    बाहर राज्य से आए लोग स्थानीय बेरोजगारों का छीन रहे रोजगार

    IMG 20251206 21561194
    अन्य राज्यों से बुलाए गए वाहन चालक

    आज सुबह निर्धारित कार्यक्रम के तहत संगठन के सदस्य नीलकण्ठ कंपनी का गेट जाम करने पहुँचे थे। आंदोलन को रोकने के लिए पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकते हुए सभी 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बसों में बैठाया और उन्हें कुसमुंडा थाना ले जाया गया, जहाँ उनसे पूछताछ की गई। इसके उपरांत 5 लोगों को जेल भेज दिया गया और बाकी के 25 लोगों को छोड़ दिया गया।

    संगठन ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अनुचित और अलोकतांत्रिक है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, एसईसीएल प्रबंधन और नीलकण्ठ कंपनी को भेजे गए पत्र में भी दी थी। स्थानीय युवाओं का कहना है कि अब समय आ गया है जब रोजगार को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

    फिलहाल इस आंदोलन ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के कान खड़े कर दिए है । किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है। वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य नीलकंठ कंपनी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: इंश्योरेंस के 2 करोड़ के लिए करा दी बेटे की हत्या, वकील दोस्त के साथ मिलकर बनाया ऐसा प्लान, पुलिस का भी चकरा गया सिर

    यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में युवती की हत्या कर फरार हो गया था प्रेमी, कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, सामने आई हत्या की ये वजह ….

    यह भी पढ़ें: एक शिक्षिका की हत्या की थी सुपारी, गलतफहमी में शूटरों ने दूसरी शिक्षिका को मार दी गोली, पढ़िए पूरी ख़बर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026788 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026645 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026636 Views
    Don't Miss

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    *शिक्षकों के प्रदर्शन से फूली सरकार की सांसें* *समाधान खोजने पर सरकार पर बन रहा…

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.