Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेलवे स्टेशन पर टहल रहे युवक को पुलिस ने टटोला, शरीर से चिपकी मिलीं नोटों की गड्डियां
    Featured

    रेलवे स्टेशन पर टहल रहे युवक को पुलिस ने टटोला, शरीर से चिपकी मिलीं नोटों की गड्डियां

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6916329991764815108575941d9ab13b568923ac3a60c4476ac7bc202365939c83ee6d97e85fa083295529
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मुगलसराय/स्वराज टुडे: प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो शरीर पर 35 लाख रुपये से अधिक की नकदी लपेटे हुए घूम रहा था. इतनी बड़ी रकम लेकर चल रहे इस शख्स के पास कोई वैध डॉक्यूमेंट्स नहीं थे. मामले की जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग से संपर्क किया गया है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना मंगलवार, 2 दिसंबर देर रात की है. जब प्रयागराज से वाराणसी जा रही एक ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. पकड़ा गया युवक प्रयागराज जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. उसने अपने शरीर पर कपड़े की खास तरह की पट्टियां बनवाई थीं, जिनमें 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं.

    नोटों को इस तरह बांधा गया था कि सामान्य दिखने पर भी संदेह न हो. RPF के सूत्रों के मुताबिक, युवक बेहद घबराया हुआ था और प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर टहल रहा था. इसी कारण पुलिस की उस पर नजर पड़ी. तलाशी के दौरान उसके शरीर से कुल 35 लाख 33 हजार रुपये बरामद हुए. सभी नोट 500 रुपये के थे. सबसे बड़ी बात ये कि इतनी बड़ी रकम लेकर चल रहे इस शख्स के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे. उसने न तो आय का स्रोत बताया, न कोई बैंक ट्रांजेक्शन स्लिप दी और न ही आयकर रिटर्न की कोई जानकारी दी.

    इस मामले को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत ने बताया, “RPF और GRP की टीमें एक साथ चेकिंग कर रही थीं. तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया. उससे पूछताछ जब की गई तो 35 लाख 33 हजार 700 रुपये कैश मिला. पूछताछ में वो कैश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया. क्योंकि इतना कैश था, तो मामले के बारे में इनकम टैक्स विभाग को बताया गया. मामले में आगे की जांच की जा रही है.”

    यह भी पढ़ें :  अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी का नाम रत्नेश कुमार वर्मा है. वो प्रयागराज का रहने वाला है. पूछताछ में रत्नेश ने सिर्फ बताया कि वो कैश प्रयागराज से वाराणसी ले जा रहा था.

    उधर 3 दिसंबर की सुबह ही आयकर विभाग की टीम मुगलसराय पहुंच गई. उसने जब्त नकदी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. विभाग के अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि यह पैसा हवाला का तो नहीं है. युवक से ये भी पूछा जा रहा है कि वो वाराणसी में किसे ये पैसे देने जा रहा था.

    यह भी पढ़ें: एमपी की सोनम भी निकली बेवफ़ा, मायके से आई और बॉयफ्रेंड के साथ जेवर और कैश लेकर हो गयी फरार

    यह भी पढ़ें: कैसे हुआ था सिंधु घाटी की सभ्यता का अंत? वैज्ञानिकों ने बताया कैसे तबाह हुई थी 5 हजार साल पुरानी सभ्यता

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 9 लड़कियों के साथ 4 लड़के गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,018 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,545 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    आगरा/स्वराज टुडे: यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चावल-आलू का…

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.