Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एनकेएच वॉकथॉन में उमड़ा कोरबा: घंटाघर से अस्पताल तक स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल
    Featured

    एनकेएच वॉकथॉन में उमड़ा कोरबा: घंटाघर से अस्पताल तक स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251130 WA0033 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) द्वारा आयोजित वॉकथॉन में रविवार को शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। सुबह 7:30 बजे घंटाघर चौक से शुरू हुआ यह वॉकथॉन न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने पैदल चलकर एकता, नशा मुक्ति, प्रदूषण से बचाव, स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

    IMG 20251130 WA0032 IMG 20251130 WA0035

    वॉकथॉन की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह, राज्य सचिव स्काउट एंड गाइड जितेंद्र साहू एवं एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी द्वारा की गई। अस्पताल पहुंचने पर प्रतिभागियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शुगर, बीपी एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। अतिथियों ने कहा कि एनकेएच हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी रहा है। वॉकथॉन जैसी पहलें लोगों को नशा मुक्ति, प्रदूषण से बचाव, तथा पैदल चलने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    IMG 20251130 WA0041 IMG 20251130 WA0033

    एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि कोरबा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और वे चाहते हैं कि कोरबावासी बिना दवाइयों के स्वस्थ रहें। इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। एडवांस डायग्नोसिस सेंटर की डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी ने भी लोगों की भारी भागीदारी पर आभार व्यक्त किया। और कोरबा में अपने स्वास्थ्य को लेकर हर कोई चिंतित और परेशान है। इसे लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

    IMG 20251130 WA0040 IMG 20251130 WA0036

    कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले 300 लोगों को टी-शर्ट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल कोरबा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला संगठक एनएसएस वाय.के. तिवारी, भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे, केएन कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद माधव उपाध्याय, पोषण विशेषज्ञ निधि अग्रवाल, योगा इंस्ट्रक्टर सचिन विश्वकर्मा सहित डॉक्टर, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, छात्र एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    IMG 20251130 WA0045 IMG 20251130 WA0046

    कार्यक्रम में माउथ कैंसर से उबर रहे अशोक राठौर को नशा मुक्ति जागरूक नागरिक के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही 83 वर्षीय श्याम मरकाम, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ शुरुआत से समापन तक वॉकथॉन में सहभागिता निभाई, को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ जीवन की ओर कदम नशा मुक्ति जागरूकता की शपथ ली गई।

    IMG 20251130 WA0043IMG 20251130 WA0037

    नशा छोड़ चुके श्री अशोक राठौर ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कार्यक्रम में निधि अग्रवाल (न्यूट्रिशन एवं डाइटिशियन) और सचिन विश्वकर्मा (अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक) को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने एन के एच प्रबंधन और बजरंग दल के इस प्रयास की सराहना की और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का आह्वान किया।

    मुख्य अतिथि गण:

    श्री पवन कुमार सिंह, श्री जितेंद्र कुमार साहू, श्री नूतन सिंह ठाकुर, डॉक्टर शोभराज चांदनी, श्री अमरजीत सिंह, श्री राणा मुखर्जी, श्री विवेक मारकंडे, वाई के तिवारी, श्री एस एस गोविंद माधव।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.