16 जनवरी से शुरू होगा आत्मनिर्भर भारत रोजगार मार्गदर्शन अभियान, चयनित युवाओं को मिलेगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
वाराणसी/स्वराज टुडे: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सहयोग से बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर भारत रोजगार मार्गदर्शन अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ना है।

अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक चरण में 250-250 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को उसके बाद लखनऊ में 7 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा।
लखनऊ में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल, स्वरोजगार की प्रक्रियाएँ, उद्यमिता की मूलभूत जानकारी, छोटे उद्योग स्थापित करने की विधि, और केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें रोजगार के लिए पूर्ण रूप से सक्षम बनाया जा सके।

कार्यक्रम के बाद पात्र युवाओं को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता (धनराशि) भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बना सकें।

इस राष्ट्रीय अभियान को राष्ट्रीय विकल्प संगठन द्वारा संचालित किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय चेंजमेकर विजयशंकर शरण ने बताया कि यह अभियान युवाओं को कौशल, संसाधन और अवसर प्रदान कर उन्हें रोजगारयुक्त एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें::3 दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी; शाह और डोभाल के अलावा IB, NIA, CBI और RAW के अधिकारी भी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें::प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र का संगीन आरोप, आदिवासी समाज ने की आपराधिक केस दर्ज करने की मांग

यह भी पढ़ें :  इजरायल-ईरान में भीषण जंग: भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें हेल्प लाइन सहित सब कुछ

यह भी पढ़ें::सिर पर गोली लगने से अग्निवीर की मौत, सदमें में परिवार, कांग्रेस ने अग्निवीर योजना को लेकर फिर उठाए सवाल

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -