Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इसे कहते हैं किस्मत के धनी, बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें कैसे हुई पॉलिटिक्स में एंट्री
    Featured

    इसे कहते हैं किस्मत के धनी, बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें कैसे हुई पॉलिटिक्स में एंट्री

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n689837003176371334767374389583b03d9ef9dd9d22d1302dac202aac64a8c42ce970d9e2116e41d07683
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटना/स्वराज टुडे: नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली. शपथ लेने वाले चेहरों में दीपक प्रकाश बिल्कुल चौंकाने वाला रहा. बहुत कम लोग इस नाम से परिचित होंगे. दीपक प्रकाश राज्य सभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं.

    दीपक प्रकाश फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. बताया जा रहा है कि दीपक विदेश से पढ़ाई करके लौटे हैं. दीपक प्रकाश का सार्वजनिक जीवन ज्यादा लंबा नहीं है इसलिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी कहीं भी उपलब्ध नहीं है. उनकी मां स्नेह लता कुशवाहा ने इसी बार बिहार चुनाव में सासाराम सीट से जीत दर्ज की हैं. वहीं पिता उपेंद्र कुशवाहा राज्य सभा सांसद हैं. वह पूर्व में केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं.

    उम्मीद की जा रही थी कि नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में आरएलएम कोटे से स्नेह लता कुशवाहा मंत्री बनेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है. उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाकर उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री कराई है. अब दीपक प्रकाश मंत्री बन चुके हैं तो अगले छह महीने के भीतर उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया जाना तय है.

    जातीय समीकरण साधने के लिए दीपक प्रकाश बने मंत्री

    बिहार में लव-कुश यानी कुर्मी-कुशवाहा जाति के वोटर एनडीए के साथ बताए जाते रहे हैं. माना जाता है कि नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा इस जाति के सबसे बड़े चहरों में हैं. ऐसे में कैबिनेट में जातीय बैलेंस बनाए रखने के लिए कुशवाहा जाति से आने वाले दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.

    यह भी पढ़ें :  12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    उपेंद्र कुशवाहा ने एक साथ पूरी फैमिली को किया सेट

    दीपक प्रकाश के मंत्री बनने के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने एक साथ अपनी पूरी फैमिली को सेट कर लिया है. 2024 में काराकाट लोकसभा सीट पर हार मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए के समर्थन से राज्य सभा भेजा गया. उसके बाद 2025 के बिहार चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम विधानसभा सीट से पत्नी स्नेह लता कुशवाहा को अपनी पार्टी RLM से प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव जीतकर विधायक बन चुकी हैं. अब उन्होंने बेटे दीपक प्रकाश की बतौर बिहार सरकार मंत्री के रूप में राजनीति में एंट्री कराई है.

    इस बार चुनाव में एनडीए सीट बंटवारे में RLM को छह सीटें मिली थी, जिसमें उनके चार विधायक जीत पाए हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से लड़ते हुए उपेंद्र कुशवाहा खुद और उनकी पार्टी सारी सीटों पर चुनाव हार गए थे. इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा एनडीए और महागठबंधन से अलग अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारे, लेकिन करारी हार मिली. इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा राजनीति में हाशिये पर दिख रहे थे. तभी उन्होंने 2021 में तब की अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जेडीयू में विलय कर दिया था. 2023 में उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू से भी अलग हो गए और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) का गठन कर एनडीए में शामिल हो गए. लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में केवल काराकाट सीट मिली, लेकिन हार मिली. अब 2025 के बिहार चुनाव में उनके पूरे परिवार की पूरी तकदीर ही बदल गई है.

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    यह भी पढ़ें: भारत का ‘गोल्डन पंच’, वर्ल्ड मुक्केबाजी कप फाइनल्स में इंडिया ने 9 स्वर्ण पदकों के साथ रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें: 35 साल पहले आया था भारत, स्थानीय युवती से निकाह कर बस गया, प. बंगाल में SIR अभियान के बीच हैरान कर देने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें: दरोगा अंकित ने कार में किरण से कई बार बनाए संबंध, फिर खेत में ले जाकर कर दी हत्या, पढ़िए अवैध संबंध के अंत की खौफनाक कहानी

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.