Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    July 24, 2026

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए युवक को युवती के परिजनों ने जिंदा जलाया, दरवाजे पर तड़प तड़प कर मौत
    Featured

    गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए युवक को युवती के परिजनों ने जिंदा जलाया, दरवाजे पर तड़प तड़प कर मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6895752161763474121310db25bcf52164b0cdbe27d14a6522196418ef1ac1c5496802a526eb8fa7c6abcb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    रोहतास/स्वराज टुडे: दिल दहला देने वाली ये खबर रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की युवती के परिजनों ने पहले पिटाई की, फिर उसे आग लगाकर जिंदा जला दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने युवक के परिजनो की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

    युवक वर्तमान में किराये पर ईदगाह मोहल्ला वार्ड 22 के रहने वाले राकेश रजक के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। मृतक भोजपुर जिले के आरा के मिल्की मोहल्ला का रहने वाला है।

    बताया जा रहा कि मृतक अंकित कुमार पिछले कुछ सालों से एक लड़की से प्यार करता था। बातचीत भी करता था। पिता राकेश रजक का कहना है कि करीब छह महीने पहले प्रदीप कुमार की बेटी खुद लड़के के साथ चली गई थी और फोन कर इसकी जानकारी भी दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और थाना में लिखित बयान देकर लड़की को उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

    इधर मृतक अंकित की माता अंजू देवी ने बताया कि प्रदीप कुमार की बेटी को हमारा लड़का नहीं ले गया था, बल्कि वह स्वयं अपने मन से उसके साथ गई थी, क्योंकि घर वाले उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे। दोनों पक्षों के बीच पहले भी समझौता हुआ था, जिसमें तय हुआ था कि लड़का-लड़की कुछ महीनों तक आपस में संपर्क नहीं करेंगे।

    आज सुबह 8 बजे न्यू एरिया के रहने वाली प्रेमिका ने अपने प्रेमी अंकित कुमार को अपने घर बुलाया था। इसी दौरान लड़की के स्वजनों ने उसे देख लिया। आरोप है कि प्रेमिका के स्वजनों ने पहले अंकित को बेरहमी पीटा, जिससे वह सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उस पर पेट्रोल छिड़ककर  आग लगा दी l जिससे प्रेमिका के दरवाजे पर ही उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 16 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मां का आरोप है कि आज स्थिति अचानक बिगड़ गई और उनके बेटे के साथ गंभीर घटना हुई। फोन पर सूचना मिली कि बेटे के साथ कुछ अनहोनी हुई है। मौके पर पहुंचने पर उन्हें शक हुआ कि यह कोई साधारण मामला नहीं, बल्कि बेटे को घर बुलाकर आग लगा कर उसकी हत्या कर दी गई।

    पड़ोसी डेहरी विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष रामाकांत दुबे ने आग लगे युवक को बचाने की कोशिश की थी मगर आग की लपटें तेज होने की वजह से बचा नहीं सके और बचाने के दौरान उनका दोनों हाथ भी जल गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय डेहरी थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी अतुलेश झा एवं एफ एस एल के एक्सपर्ट राजीव कुमार भी पहुंच कर इस मामले में प्रेमिका के घर में स्वजनों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि न्यू एरिया क्षेत्र में एक युवक की जली हुई संदिग्ध डेड बॉडी मिलने की सुचना मिली। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शव को जलाया हुआ प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान अंकित नामक युवक के रूप में होने की जानकारी मिली है। घटना की पुष्टि और कारणों का पता लगाने के लिए थाना दल मौके पर पहुंचा है और आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार

    यह भी पढ़ें :  नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    यह भी पढ़ें: फिल्मों की तरह रची गई पूरी साजिश, जानिए देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती की कहानी….आज तक ना पैसा मिला ना जेवरात, ना कभी पकड़े गए लुटेरे

    यह भी पढ़ें: चाकू से गोदकर 11वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, स्कूल बैग से सिंदूर की मिली डिबिया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    July 24, 2026

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026

    Sarkari Naukri :10वीं पास वालों के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन, अंतिम तिथि 31 अगस्त

    July 24, 2026

    Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    July 24, 2026

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,780 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,452 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,142 Views
    Don't Miss

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026

    ● गरीबी ने रोका अंतिम संस्कार: 3 दिनों तक पति के शव के पास बैठी…

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    July 24, 2026

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026

    Sarkari Naukri :10वीं पास वालों के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन, अंतिम तिथि 31 अगस्त

    July 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.