Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 8 नवंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 8 नवंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 8 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर वृषभ उपरांत मिथुन राशि से मृगशिरा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शनिवार के दिन चंद्रमा का शनि के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा जबकि सूर्य और शुक्र के साथ नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही शनिवार को सूर्य नीचभंग राजयोग भी बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज के दिन व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। आज शाम को आपको कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपके साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

    वृषभ राशि

    आज वृषभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से निकले तो माता पिता से आशीर्वाद लें और उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आज शाम का समय आप किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे और जागरण, कीर्तन भजन आदि करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। माता से आज कुछ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपको बच्चों का अच्छा बर्ताव और उनकी सफलता की ख्याति पसंद आएगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए गुरु और चंद्रमा का गोचर लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावग्रस्त रहने के कारण आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी जिससे आपका काम अटक सकता है। आज शाम का समय आप घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत पर नजर रखं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज ग्रहों की शुभ स्थिति बताती है कि, लंबे समय से आपकी तरक्की रुकी हुई थी तो आज उन्नति का अवसर मिल सकता है। आज रात को बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आपके माता-पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज आप अपनी वाणी के कारण किसी अधिकारी को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबारी जातको के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आज कुछ नए बदलाव करने होंगे, जिसका भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आज शाम को आपको अपने किसी मित्र से धन लाभ होने के आसार हैं। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपकी अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। सितारे यह भी कहते हैं कि आज कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं। प्रेमी के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेाग। छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज सामाजिक कार्यो में भाग लेने से मान सम्मान मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: IAS अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन के विवाद ने पकड़ा तूल, अब दुर्व्यवहार के आरोपों पर मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आपको सोच समझकर निर्णय लेने होंगे, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जोखिम भरा काम करने से बचें। आज आपको अपनी मधुर वाणी से अपने आसपास के लोगों को अपना बनाना होगा, तभी आप अपने काम को सफलता की ओर ले जा सकेंगे। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की जांच करवा लें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज आज चंद्रमा औऱ गुरु का गोचर शुभ रहेगा। आज आपके शत्रु भी आपके साहस और पराक्रम से हार मानेंगे और आप अपने इरादों में कामयाब होंगे। आज संतान के प्रति आपके प्रेम भाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी। यदि आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना है तो सोच समझ कर लें क्योंकि उसके न लौटने से रिश्तों में दरार आ सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, विद्यार्थियों का अपने गुरु और ईश्वर के प्रति आज लगाव बढेगा। आज आप अपनी सूझबूझ से कुछ नया काम करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका कारोबार विस्तार करेगा। यदि आपका कोई पैसा फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। पिता के लिए आज आप कोई तोहफा ला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित है। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप में किए गए कारोबार में आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है। आज कुछ ऐसे ख़र्चे आपके सामने आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने होंगे। यदि बहुत दिनों से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह अब समाप्त होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी योजना और निर्णय का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर फैसला सोच समझकर लें। रोजमर्रा की जरूरतों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपको किसी नए व्यवसाय में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी के लिए किए गए प्रयास आपको उत्तम सफलता देंगे। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ परेशानी लेकर आएगा। आपको पाचन और पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज आप अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज अगर आप किसी बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए अपने पिता से सलाह लेंगे। वैवाहिक जीवन मे आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के काम में भी आज आपकी रुचि रहेगी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,828 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,478 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,171 Views
    Don't Miss

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    झारसुगुड़ा/स्वराज टुडे: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी…

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.