Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डॉक्टर से सगाई के एक माह बाद गंगा नदी में कूद गई यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा, सर्च ऑपरेशन जारी
    Featured

    डॉक्टर से सगाई के एक माह बाद गंगा नदी में कूद गई यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा, सर्च ऑपरेशन जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    untitled design 20 1762152534
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बिजनौर/स्वराज टुडे: बिजनौर में कानपुर IIT से बीटेक कर चुकी छात्रा गंगा नदी में कूद गई। वह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपनी चाचा की बेटी के साथ घर से निकली थी। वहां से गंगा बैराज पहुंच गई। बैराज पर अचानक रेलिंग पर चढ़ी और छलांग लगा दी।

    छात्रा के गंगा में कूदते ही हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया। छात्रा का नाम ललिता सिंह (27) है। वह IAS की तैयारी कर रही थी। 13 अक्टूबर को UPPCS का एग्जाम दिया था, जो क्लियर नहीं हो पाया था।

    घटना की जानकारी लगते ही नानी जयावती समेत परिवार के लोग गंगा किनारे पहुंच गए। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज से पता चला कि ललिता सुबह 6.05 बजे अपनी चचेरी बहन अक्षी के साथ गंगा नदी के पुल पर पहुंची। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए पुल पर टहल रही थीं।

    सफेद रंग की जैकेट पहने ललिता बीच-बीच में पुल पर खड़े होकर रेलिंग से नदी में कुछ देखती नजर आ रही थीं। संदेह है कि कूदने से पहले ललिता यह देख रही थी कि किस जगह पर पानी का बहाव सबसे ज्यादा है। अगले 10 मिनट के फुटेज में दोनों पुल पर टहलती हैं। फिर अचानक ललिता नदी में छलांग लगा देती है।

    कानपुर IIT से बीटेक पास किया था, सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटी पुलिस के मुताबिक, ललिता सिंह खानपुर माजरा इलाके की रहने वाली थी। पिता चौधरी वेदप्रकाश संग्रह अमीन हैं। ललिता ने 3 साल पहले कानपुर IIT से बीटेक पास किया था। जॉब न करके वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गई।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    फ्रेंड से कहा- गंगा बैराज पर घूमकर आते हैं

    ललिता रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। घर से थोड़ी दूर पर ही बस अड्‌डा है। ललिता ने अपनी चचेरी बहन 12 वर्षीय अक्षी से कहा कि गंगा बैराज पर घूमकर आते हैं। दोनों बस में बैठ गईं और बैराज पर उतर गईं।

    अचानक रेलिंग पर चढ़ी और छलांग लगा दी ललिता

    दोनों बैराज पर टहल रही थीं, तभी अचानक ललिता रेलिंग पर चढ़ गई। जब तक अक्षी कुछ समझ पाती, उसने छलांग लगा दी। ये देखकर वह घबरा गई और चिल्लाने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत गोताखोरों को बुलाकर सर्चिंग शुरू करवाई गई। पुलिस ने बताया कि जहां ललिता कूदी वहां पानी की गहराई 20 फीट से ज्यादा है। सिंचाई विभाग की टीम ने उस ओर से खुला बैराज का गेट बंद करा दिया। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया है।

    परिवार बोला- किसी परीक्षा का रिजल्ट आया था, तब से परेशान थी

    घटना जानकारी लगते ही परिवार वाले गंगा के किनारे पहुंच गए। ताऊ दिलराम सिंह और चाचा रोहिताश ने बताया कि किसी एग्जाम का रिजल्ट आया था। उसी की वजह से परेशान थी। ये चार भाई बहन हैं- दो बहन और दो भाई। ललिता सबसे बड़ी थी। बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के सेंट मैरी स्कूल के पास परिवार रहता है। पिता चांदपुर तहसील में अमीन के पद पर तैनात है। एक भाई साइंटिस्ट है और दूसरा इंजीनियर है। दोनों बाहर रहते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    हादसे की वजह से बैराज पर लग गया करीब एक किमी का लंबा जाम  

    ललिता के पिता वेदप्रकाश ने बताया, बेटी ललिता UPPCS की तैयारी कर रही थी। नंबर अच्छे नहीं आ पा रहे थे। अभी रिजल्ट आया था। इसके बाद से तनाव में थी। इसी तनाव की वजह से वह कूद गई।

    उन्होंने कहा, UPPCS में 3 से 4 बार असफल हुई। नंबर नहीं आने से टूट गई। मैंने उसको समझाया था। नंबर अच्छा आ जाएगा। रोज सुबह टहलने जाती थी। आज भी भतीजी के साथ टहलने निकली थी। भतीजे ने कहा दीदी कहां जा रही हो। बोली आती हूं। बच्ची ने हाथ पकड़ा। लेकिन 11 साल की बच्ची है, रोक नहीं पाई।

    ललिता ने 13 अक्टूबर को UPPCS का दिया था एग्जाम 

    पिता वेद प्रकाश ने कहा- अच्छे नंबर नहीं आने से बेटी तनाव में थी। ललिता ने वैदिक कन्या इंटर कालेज चांदपुर से हाईस्कूल और इंटर पास किया था। दरबड़ा कॉलेज चांदपुर से बीएससी और छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी से एमएससी पास किया। 2022 में उसने कानपुर आईआईटी से बीटेक किया था। उसने मलूका आईएएस कोचिंग सेंटर, मुखर्जी नगर, दिल्ली से दो साल तक तैयारी की। अब ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी। उसने 13 अक्टूबर को UPPCS का एग्जाम दिया था, जो क्लियर नहीं हो पाया था।

    Disclaimer:आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    यह भी पढ़ें: मेमू लोकल ट्रेन हादसा: मासूम की हुई पहचान, हादसे में उसके पिता-माता और नानी की हुई मौत

    यह भी पढ़ें: गुजरात के एक अस्पताल की वीडियो क्लिप ने कैसे खोला इंटरनैशनल पॉर्न मार्केट का राज? पढ़िए पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें: ‘नारायण-नारायण’ कहने वाले एक्टर ने मुस्लिम GF संग किया कांड, दो शादियों की बात छुपाकर रचाने वाला था तीसरा ब्याह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,856 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,350 Views
    Don't Miss

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा…

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.