Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मेमू लोकल ट्रेन हादसा: मासूम की हुई पहचान, हादसे में उसके पिता-माता और नानी की हुई मौत
    Featured

    मेमू लोकल ट्रेन हादसा: मासूम की हुई पहचान, हादसे में उसके पिता-माता और नानी की हुई मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251105 WA0022
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर में लाल खदान के पास ग्राम गतौरा में हुए गेवरा रोड मेमू लोकल व मालगाड़ी के मध्य हुए ट्रेन हादसे में अकेले मिले घायल मासूम की पहचान हो गई है। इस हादसे में बालक के साथ बड़ा दु:खद पहलू यह रहा कि मासूम बच्चा अपने माता-पिता और नानी के साथ यात्रा कर रहा था, जिसमें उसके माता-पिता और नानी की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं।

    बिलासपुर रेलवे अस्पताल में मौजूद बालक के परिजन के हवाले से बताया गया कि यह बालक अपने माता-पिता और नानी के साथ नैला स्टेशन से उक्त गेवरा रोड मेमू लोकल में सवार हुआ था और सभी बिलासपुर जा रहे थे। ट्रेन में मासूम के साथ मां शीला यादव, पिता अर्जुन यादव और नानी मानवती यादव भी सवार थे। हादसे में शीला यादव, अर्जुन यादव और मानवती यादव की मृत्यु हो गई। रेलवे अस्पताल बिलासपुर में मां शीला यादव की मृतदेह रखी गई है। वहीं सिम्स में अर्जुन और मानवती यादव की मृतदेह रखी गई है। जो पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द की जाएगी। बालक का नाम ऋषि यादव बताया जा रहा है और रेलवे अस्पताल से उसे रेफर कर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के द्वारा मासूम का उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

    घायलों में इनके नाम भी सामने आए

    बिलासपुर ट्रेन हादसे में बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल में 14 लोगों का इलाज जारी है।

    यह भी पढ़ें :  बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    ● सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती: सिम्स हॉस्पिटल में 5 लोगों का इलाज जारी है। इनमें मथुरा भास्कर परसदा, बिलासपुर, चौरा भास्कर परसदा, बिलासपुर, शत्रुघन परसदा, बिलासपुर, गीता देव नाथ हेमु नगर, बिलासपुर और मिहबीश नैला-जांजगीर के नाम शामिल हैं।

    ● अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती: दो लोगों का इलाज अपोलो हॉस्पिटल में किया जा रहा है जिसमें रश्मि और संतोष हंसराज शामिल हैं।

    ● सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती : सेंट्रल हॉस्पिटल में कविता यादव झंडा चौक, रायपुर, अंजला साहू कापन, श्याम देवी गौतम कापन, प्रीतम कुमार जयराम नगर, शैलेश चंद्रा सिरगिट्टी, बिलासपुर और एक अज्ञात बालक का नाम शामिल है।

    सीपीआरओ विपुल कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो में जारी है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बोगी में 2 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जा रहा हैं।

    केंद्र एवं राज्य सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की जानकारी ली है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
    जानकारी के अनुसार कोरबा से बिलासपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप्प कर दिया गया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का समय 4-5 घंटे देरी से चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    हेल्पलाइन नम्बर जारी

    इसके अलावा, अधिकारियों ने यात्रियों और उनके परिजनों को अपडेट और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9752485499 और 8602007202 भी जारी किए हैं। अधिकारियों ने चांपा जंक्शन (808595652), रायगढ़ (975248560) और पेंड्रा रोड (8294730162) के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरबा से बिलासपुर जा रही लोकल मेमू यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, यात्रियों के बीच मची चीख पुकार, 6 लोगों के मारे जाने की खबर, युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू

    यह भी पढ़ें: गुजरात के एक अस्पताल की वीडियो क्लिप ने कैसे खोला इंटरनैशनल पॉर्न मार्केट का राज? पढ़िए पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में हीटर के सामने पानी की कटोरी क्यों रख रहे हैं लोग? सच्चाई जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,856 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,350 Views
    Don't Miss

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा…

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.