Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»श्री गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के पूर्व शोभायात्रा एवं नगर कीर्तन का आयोजन, देखें वीडियो…
    Featured

    श्री गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के पूर्व शोभायात्रा एवं नगर कीर्तन का आयोजन, देखें वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251104 090651 1483
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पूर्व सोमवार को इतवारी बाजार स्थित पंजाबी गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा एवं संकीर्तन धूमधाम से निकाली गई। दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए टी पी नगर स्थित गुरुद्वारा जाकर समाप्त हुई। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा में बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के लोग शामिल हुए और गुरु नानक देव जी के उपदेशों को स्मरण किया।

    IMG 20251104 09033959

    शोभायात्रा की शुरुआत पंच प्यारों की अगुआई में हुई। अग्रिम पंक्ति में पंच प्यारों के साथ सुसज्जित धार्मिक वाहनों और झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के दौरान गुरबाणी कीर्तन और भजन-संगीत की मधुर आवाज वातावरण में गूंजती रहीं। झांकियों में गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं को सुंदर एवं सरल तरीके से प्रदर्शित किया गया, जिन्हें लोगों ने श्रद्धापूर्वक निहारा।

    IMG 20251104 09033460

    यात्रा में शामिल जत्थों ने लगातार गुरबाणी का गायन कर माहौल को भक्ति-रस से भर दिया। युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया है। कई श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लिए चलते नजर आए। पूरे रास्ते में जगह-जगह शर्बत और जलपान की व्यवस्था की गई थी जहां श्रद्धालु रुककर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा लगाए गए सेवा केंद्रों पर स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संभाला। इस दौरान बड़ी संख्या में गुरुनानक पब्लिक स्कूल और हरिकिशन पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल हुए।

    IMG 20251104 09034432

    इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, बजरंगदल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी और कार्यकर्ताओं द्वारा पाम मॉल के समाने शरबत सेवा की गई। इससे पूर्व उन्होंने पंज प्यारो का फूल मालाओ से स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    IMG 20251104 09040111

    शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन भी किया गया। सड़क के एक ओर शोभायात्रा और दूसरी ओर सामान्य यातायात का संचालन जारी रहा। भीड़ बढ़ने पर आवश्यकतानुसार उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग, सुनालिया चौक और टीपी नगर चौक से वाहनों को डायवर्ट किया गया, ताकि यात्रा में बाधा न आए।

    इस अवसर पर सिक्ख समाज ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं मानवता, प्रेम, समानता और सेवा को आत्मसात करने का संदेश दिया। जिले में 5 नवंबर को गुरुनानक जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरुसिंह सभा प्रबंध कमेटी ने शहर वासियों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है ।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में हीटर के सामने पानी की कटोरी क्यों रख रहे हैं लोग? सच्चाई जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

    यह भी पढ़ें: जम्मूतवी एक्सप्रेस में फौजी की हत्या, ट्रेन अटेंडेंट ने उतारा मौत के घाट, यात्रियों में मच गया हड़कंप

    यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी से आ रही ‘बड़ी आफत’: 17 साल का टूटेगा रिकॉर्ड ! तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए देश के इन 5 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    आज का राशिफल : आज रविवार 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। चंद्रदेव…

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.