महिला DSP ने अपनी ही सहेली के घर से चुराए 2 लाख रुपए और मोबाइल, CCTV फुटेज सामने आते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

- Advertisement -

भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भोपाल PHQ में पदस्थ महिला DSP ने अपनी ही सहेली के घर से 2 लाख रुपए और मोबाइल चुराया है। इस मामले से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें महिला अधिकारी, घर में घुसते और लौटते हुए दिख रही है। पुलिस ने आरोपी डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानें क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी ही सहेली के घर से दो लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन चोरी करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने महिला अधिकारी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। CCTV फुटेज में डीएसपी कल्पना रघुवंशी को घर में प्रवेश करते और कुछ देर बाद हाथ में नोटों की गड्डी लिए निकलते हुए देखा गया है।

गल्ला मंडी, जहांगीराबाद निवासी प्रमिला तिवारी इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं। डीएसपी कल्पना रघुवंशी उनकी करीबी दोस्त हैं और अक्सर उनके घर आती-जाती थीं। प्रमिला ने बताया कि 24 सितंबर को वह और उनकी बेटी घर पर थीं। दोपहर में नहाने के लिए कमरे में गईं तो गेट खुला रह गया। इसी दौरान किसी ने कमरे में रखे बैग से 2 लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

पीड़िता के मुताबिक, यह रकम बेटी निक्की की स्कूल फीस के लिए रखी गई थी। संदेह होने पर जब उन्होंने CCTV फुटेज देखा तो उसमें डीएसपी कल्पना रघुवंशी घर में आती-जाती और हाथ में नोटों की गड्डी लिए दिखीं। वीडियो सामने आने के बाद प्रमिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद डीएसपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। आरोप सामने आते ही महिला अधिकारी ने सहेली का मोबाइल फोन तो लौटा दिया, लेकिन नकदी अब तक वापस नहीं की है।

यह भी पढ़ें :  देहदान सर्वोच्च परमार्थ और देहदानी पूज्यनीय परमार्थी - डॉ भरत शर्मा

जानकारी के अनुसार, एफआईआर के बाद से डीएसपी कल्पना रघुवंशी अंडरग्राउंड हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

देखें CCTV फुटेज: 

यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा विवाद: छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी ने 31 अक्टूबर को राजधानी में बंद एवं विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान

यह भी पढ़ें:शादीशुदा महिला ने प्रेमी से पीछा छुड़ाने देखी देश के खतरनाक हत्याकांड की रील, फिर 50 हजार में दे दी सुपारी

यह भी पढ़ें:छठ मनाने घर आए जवान की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या,गोलीकांड से दहला इलाका

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -