Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वनांचल क्षेत्र में दिवाली से पहले बिरहोर समुदाय के बीच बांटी खुशियां
    Featured

    वनांचल क्षेत्र में दिवाली से पहले बिरहोर समुदाय के बीच बांटी खुशियां

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251013 WA0051
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: पर्वों का अर्थ तभी सार्थक होता है जब खुशियां केवल अपने घर तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के वंचित वर्ग तक भी पहुंचें। इसी भावना के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था ‘ छत्तीसगढ़ सबरी सेवा संस्थान’ लखनपुर जिला सरगुजा छग के सदस्यों ने वनांचल क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर दिवाली की खुशियां साझा कीं।

    IMG 20251013 WA0118 IMG 20251013 WA0114

    छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने कोरबा जिले के पाली विकासखंड से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित भंडार खोल गांव पहुंचकर वहां निवासरत बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच कपड़े, साड़ियां, खिलौने और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। बिरहोर जनजाति लंबे समय से वन क्षेत्र में निवासरत है और आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ऐसे में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल उनके चेहरों पर मुस्कान लाया, बल्कि उन्हें यह अहसास भी दिलाया कि समाज के मुख्यधारा के लोग उनके साथ हैं।

    IMG 20251013 WA0053 IMG 20251013 WA0117

    इस अवसर पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा स्वच्छ और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहु के मार्गदर्शन में किया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सबरी सेवा संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजराज रजक, सहयोगी रमेश कौशिक, धर्मेंद्र ध्रुव, निकेश ध्रुव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्णव, रवि, सूरज साहू, सचिन सिंह, कैलाश, पूर्णिमा, पुनीता निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

    IMG 20251013 WA0050

    छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के अवसर पर जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें खुशियां बांटने का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि समाज में हर वर्ग के लोग यदि अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद करें तो समाज में असमानता की खाई को काफी हद तक पाटा जा सकता है। भंडार खोल गांव के निवासियों ने भी संस्था के इस कार्य की सराहना की और कहा कि वर्षों बाद किसी ने उनके गांव तक आकर दिवाली की खुशियां साझा की हैं।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: रायबरेली कांड को लेकर मदद के लिए जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें: सौभाग्यवती भव: 2025: प्री दिवाली के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें: मामूली बात पर पुलिस ने DSP के साले को इतना पीटा कि तड़प-तड़प कर हो गई मौत, घर में मचा कोहराम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.