Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हेल्थ टिप्स: बात-बात पर पैरासिटामॉल खाने वाले लोग हो जाएं अलर्ट! बढ़ सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा
    Featured

    हेल्थ टिप्स: बात-बात पर पैरासिटामॉल खाने वाले लोग हो जाएं अलर्ट! बढ़ सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6840811791759828859340e84818258d23649e6f3235d7198f413f6cd1b3be21b097942ef352af40080ab7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अगर आप भी सिरदर्द, बुखार या बदनदर्द के लिए पैरासिटामॉल लेते हैं तो यह खबर आपके लिए है. एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में की गई एक मेडिकल स्टडी के मुताबिक, रोजाना पैरासिटामॉल लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक पैरासिटामॉल लेने वालों को हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है.

    NSAIDs जैसी बन गई पैरासिटामॉल की प्रतिक्रिया
    पहले पैरासिटामॉल को सुरक्षित विकल्प माना जाता था क्योंकि यह इबूप्रोफेन जैसी NSAID दवाओं की तरह पेट या दिल पर असर नहीं डालती थी लेकिन हाल ही में हुए अध्ययन से पता चला है कि पैरासिटामॉल भी ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम कर सकती है. अगर ब्लड प्रेशर बढ़ा रहे, तो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा करीब 20% तक बढ़ सकता है.

    सिर्फ दो हफ्तों में बढ़ा ब्लड प्रेशर

    अध्ययन के दौरान जिन मरीजों को दो हफ्तों तक नियमित पैरासिटामॉल दी गई, उनका ब्लड प्रेशर पहले से अधिक पाया गया. शोध के प्रमुख प्रोफेसर जेम्स डियर ने कहा, यह अध्ययन साफ दिखाता है कि पैरासिटामॉल जो दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दवा है, ब्लड प्रेशर बढ़ाती है और ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का सबसे बड़ा जोखिम कारक है.

    उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर और मरीजों को मिलकर यह तय करना चाहिए कि दवा का फायदा उसके जोखिम से ज्यादा है या नहीं, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से दिल से जुड़ी बीमारी या हाई बीपी की समस्या है.

    कभी-कभार लेना सुरक्षित, लेकिन लंबे समय तक नहीं
    इस अध्ययन के लीड इन्वेस्टिगेटर डॉ. इयान मैकइंटायर ने कहा कि जिन लोगों ने पैरासिटामॉल कभी-कभी सिरदर्द या बुखार के लिए ली है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. चिंता उन लोगों के लिए है जो पैरासिटामॉल को रोजाना और लंबे समय तक लेते हैं, आमतौर पर क्रॉनिक पेन (लंबे समय का दर्द) के इलाज में.

    यह भी पढ़ें :  स्मार्ट मीटर, बिजली बिल में बढ़ोतरी और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल ने कहा- लूट रही सरकार, अगले चुनाव में जनता देगी करारा जवाब

    यूके में हर तीन में से एक वयस्क को हाई ब्लड प्रेशर
    ब्रिटेन में लगभग हर तीन में से एक वयस्क को हाई ब्लड प्रेशर है. ब्लड प्रेशर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में 31% पुरुष और 26% महिलाएं हाई बीपी की समस्या से जूझ रही हैं. शोधकर्ताओं ने कहा कि भले ही उनके पास सटीक आंकड़े नहीं हैं कि कितने लोग लंबे समय तक पैरासिटामॉल ले रहे हैं, लेकिन अगर इस समूह में बड़ी संख्या में हाई बीपी वाले लोग शामिल हैं, तो यह एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन सकती है.

    ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन ने दी चेतावनी

    यह शोध ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (BHF) की फंडिंग से किया गया था. संस्थान के मेडिकल डायरेक्टर प्रोफेसर निलेश सामानी ने कहा, “यह शोध इस बात पर जोर देता है कि डॉक्टर और मरीज नियमित रूप से यह जांचते रहें कि किसी दवा को जारी रखना जरूरी है या नहीं। हर दवा के फायदे और नुकसान को ध्यान से समझना चाहिए.” उन्होंने कहा कि कई बार लोग लंबे समय तक दवा लेते रहते हैं, जबकि उनकी जरूरत खत्म हो चुकी होती है.

    पैरासिटामॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें?

    ● जरूरत पड़ने पर ही लें: पैरासिटामॉल केवल सिरदर्द, बुखार या हल्के दर्द में ही लें.

    ● लंबे समय तक रोजाना न लें: बिना डॉक्टर की सलाह के इसे नियमित न बनाएं.

    ● ब्लड प्रेशर चेक कराएं: अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और पैरासिटामॉल ले रहे हैं, तो नियमित जांच जरूरी है.

    ● डॉक्टर से सलाह लें: किसी भी दवा को लंबे समय तक जारी रखने से पहले अपने चिकित्सक से जोखिम और फायदा दोनों समझें.

    यह भी पढ़ें :  6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    यह भी पढ़ें:हेल्थ टिप्स: डिप्रेशन-एंग्जायटी के लक्षणों से परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स 

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बाजरे की रोटी के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य के लिए होता है हानिकारक

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: एक कटोरी मखाना है कई गंभीर बीमारियों का काल, ऐसे करेंगे सेवन तो सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,913 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,374 Views
    Don't Miss

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला…

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.