Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    एसएस ग्रीन कॉलोनी एवं नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस, बच्चों ने भी दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    August 16, 2026

    Korba: मेमन जमात कोरबा ने सामाजिक सुधार, सादगी एवं सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंकल आपकी बेटी ने मेरे साथ चीट किया, ऑफिस का बोल कर मेरे साथ रहती थी, फिजिकल हुई
    Featured

    अंकल आपकी बेटी ने मेरे साथ चीट किया, ऑफिस का बोल कर मेरे साथ रहती थी, फिजिकल हुई

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6830387831759110127596a77ecdad602a4b86e8756178ecd79ef2205661fe62cdd189f4019f1fb7b90216
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर से बॉयफ्रेंड के सुसाइड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के हीरानगर इलाके की एक होटल में युवक फांसी पर लटका मिला। बताते हैं रात में वीडियो कॉल कर युवक ने प्रेमिका को सुसाइड करने की धमकी दी थी।

    प्रेमिका ने फोन काटकर युवक के दोस्त को जानकारी दी। जब दोस्त होटल पहुंचा और स्टाफ से दरवाजा खुलवाया तब तक युवक फंदे पर लटक चुका था। युवक ने सुसाइड नोट में अपने परिजनों से माफी मांगी है, वहीं प्रेमिका के पिता को अगाह करते हुए लिखा… अंकल आपकी लड़की बिगड़ गई है, संभाल लो…। आगे पूरे सुसाइड नोट दिया है।

    हीरानगर पुलिस के मुताबिक केस मधुरे श्री होटल का है। यहां आर्यन (21) पुत्र गौतम चौहान निवासी साहू नगर ने फांसी लगाकर शनिवार, 27 सितंबर देर रात सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि आर्यन 2 दिन से घर नहीं आया था। उसने माता-पिता से कहा था कि वह दोस्त के घर रुकेगा। रात में आर्यन के एक दोस्त ने फोन कर परिवार को घटना की सूचना दी।

    आर्यन का विजयनगर में रहने वाली एक युवती से कई साल से अफेयर चल रहा था। आर्यन को शंका थी कि वह किसी ओर से भी बात करती है। आर्यन उससे शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन वह टाल देती थी। करीब एक साल से वह आर्यन को शादी करने से इनकार कर रही थी। आर्यन के मोबाइल में दोनों की कुछ चैटिंग मिली है। जिसमें वह युवती से शादी की बात पर ही झगड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    सुसाइड से पहले आर्यन ने खुद के वॉट्सऐप नंबर पर कई मैसेज किए हैं। जिसमें परिवार से माफी और युवती के पिता को खुद के गलत न होने की बात लिखी है। मैसेज में युवक ने लिखा-

    “माफ करना, मैं एक अच्छा लड़का नहीं बन पाया और न ही अच्छा भाई। एक लड़की की वजह से इतना परेशान हो गया हूं कि मुझे यह कदम उठाना पड़ा। उसने मेरा बहुत मिस यूज किया, मुझे परेशान किया और टॉर्चर किया। अब मैं और सहन नहीं कर सकता। सब मुझे माफ कर देना। गुड बाय एवरीवन और धन्यवाद सबको इतने समय तक साथ देने के लिए।”

    “अंकल, मैं आर्यन बोल रहा हूं। आपकी लड़की ने मेरे साथ बहुत बुरा किया। आपको भी सिर्फ मैं ही गलत दिख रहा हूं। उसने मुझे चीट किया। टुन्‍नु (संस्कार के साथ) मेरा यूज किया। आपसे ऑफिस का झूठ बोलकर मेरे साथ रहती थी। लिविंग में 1 महीने तक शादी के वादे किए और मेरे साथ फिजिकली हुई। उसके बाद घूमने के लिए दिल्ली बुलाया, हर जगह मेरे साथ घूमी और अंत में जब मुझे चीटिंग का पता चला तो मुझे ही गलत बना दिया। वह 1 नहीं, 2-3 लड़कों से बात कर रही थी। मैं आपको इसलिए बता रहा हूं कि जिस तरह मेरी लाइफ खराब हुई है, वैसा किसी और के साथ ना हो। आप अपनी लड़की को संभाल लीजिए, नहीं तो वह बदनामी करवा देगी। पता नहीं जब तक आप ये मैसेज पढ़ेंगे तब तक मैं रहूं या ना रहूं इस दुनिया में।”

    आर्यन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में एक छोटी बहन भी है। उसके पिता एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह युवती कई बार उनके घर आ चुकी थी, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    हीरानगर के टीआई सुशील पटेल ने कहा- यह मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने जांच के लिए एएसआई गुरुप्रसाद को भेजा है। माता-पिता के बयान के बाद ही स्थिति साफ होगी। रात में होटल वाले ने पुलिस को सूचना दी थी। अभी मैसेज होने की जानकारी मीडिया के जरिए सामने आई है। मामले की जांच चल रही है।

    प्रेम प्रसंग में रहने वाले लड़कों को सलाह दी जाती है कि युवती के चरित्र को देखकर ही अपने प्रेम प्रसंग को आगे बढ़ाएं । मन में जरा भी संदेह होने पर बगैर कोई  विवाद या लड़ाई झगड़े के उसकी जिंदगी से सुरक्षित निकल जाएं । अन्यथा आपके विरुद्ध छेड़छाड़ या रेप के आरोप लगाकर आपको जेल भिजवा सकती है। आपकी जिंदगी अनमोल है जो आपके माता पिता की देन है । किसी लड़की के लिए अपनी जिंदगी खत्म कर अपने माता पिता को जीवन भर का दुःख दर्द ना दें ।याद रहे चरित्रहीन युवतियां किसी भी हद तक जा सकती हैं । उन्हें ना तो अपनी मान-प्रतिष्ठा इज्जत की परवाह होती है और ना अपने परिवार की ।

    Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    यह भी पढ़ें: रामलीला में लक्ष्‍मण बनने वाले बाल कलाकर वीर और उसके भाई की मौत, सैफ अली खान के बचपन का भी मिला था रोल

    यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं नायब तहसीलदार की पत्नी हुई ठगी की शिकार, ‘देवी माँ के साक्षात दर्शन’ कराने के नाम पर बाइक सवार दो युवक ले भागे लाखों के जेवर

    यह भी पढ़ें: दिल्ली का डर्टी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार, 17 लड़कियों ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    एसएस ग्रीन कॉलोनी एवं नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस, बच्चों ने भी दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    August 16, 2026

    Korba: मेमन जमात कोरबा ने सामाजिक सुधार, सादगी एवं सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

    चेक बाउंस मामले में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2.20 लाख अर्थदण्ड

    August 16, 2026

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF ‘बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026’ में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित

    August 16, 2026

    राशिफल 16 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,846 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,485 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,329 Views
    Don't Miss

    अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी…

    एसएस ग्रीन कॉलोनी एवं नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस, बच्चों ने भी दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    August 16, 2026

    Korba: मेमन जमात कोरबा ने सामाजिक सुधार, सादगी एवं सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

    चेक बाउंस मामले में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2.20 लाख अर्थदण्ड

    August 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.