Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शादी के बाद भी एक्स बॉयफ्रेंड से कनेक्शन, घर बुलाया और कर दी पति की हत्या,1 साल बाद ऐसे खुला पत्नी का राज
    Featured

    शादी के बाद भी एक्स बॉयफ्रेंड से कनेक्शन, घर बुलाया और कर दी पति की हत्या,1 साल बाद ऐसे खुला पत्नी का राज

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    202591337371000017202591337371000007
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    महासमुंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक साल बाद बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और परिवार के सदस्यों ने मिलकर की हत्या की थी. मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है.

    जानकारी के मुताबिक लवली सिंह और आकाश सिंह ने परिवार के मर्जी के खिलाफ भाग कर शादी की थी. इस वजह से युवती का परिवार खुश नहीं था वे लोग आकाश से चिढ़ते थे. शादी के बाद भी युवती की बॉयफ्रेंड अभिनव सिंह से बात होती थी. यही नहीं वो युवती का खर्च भी उठाता था. एक दिन युवती के परिजन और उसके बॉयफ्रेंड ने दोनों को घर बुलाया. इस दौरान उन लोगों में विवाद हो गया. विवाद होने पर उन लोगों ने मिलकर आकाश की हत्या कर दी और शव को महासमुंद के तालाब में फेंक दिया था.

    इसके बाद 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी स्थित एक तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर किसी भारी चीज से वार करने के निशान पाए गए थे. मामले पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. लेकिन पहचान नहीं होंने के कारण शव को दफना दिया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

    मृतक की हुई पहचान

    इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को रायपुर के खम्हारडीह में 5 जनवरी 2025 को दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट का पता चला. शिकायत में दर्ज डाटा को मृतक के डाटा से मिलाया गया तो शव का हुलिया गुमशुदा आकाश से मिलता-जुलता पाया गया. वहीं आकाश के हाथ पर बने टैटू ने पुलिस को बहुत बड़ा सुराग दे दिया. इसके बाद पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को डीएनए टेस्ट और पहचान के बाद परिजन को सौंप दिया.

    यह भी पढ़ें :  Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    मामले में जांच के दौरान खुलासा हुआ कि लवली सिंह और आकाश सिंह ने परिवार के मर्जी के खिलाफ भाग कर शादी की थी. लवली पहले से ही अभिनव के साथ पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी. आकाश और अभिनव दोस्त थे. इन दोनों के साथ होने के बावजूद आकाश और लवली की नजदीकियां बढ़ती रही.

    क्या था मामला?

    इसी दौरान 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने इन दोनों को घर बुलाया. वहां अभिनव भी मौजूद था. इस दौरान उन लोगों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ा तो अभिनव, लवली के पिता अभिलाख और भाई गौरव, वीरू ने आकाश को पीट-पीटकर मार डाला. हत्या के बाद उन लोगों ने उसके शव को तालाब में फेंक दिया.

    आकाश की हत्या के बाद लवली ने पिता और भाइयों के साथ यूपी के जालौन चली गई. इस दौरान लवली सोशल मीडिया पर आकाश के साथ तस्वीरें डालती रही ताकि किसी को शक न हो. फिलहाल पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: रेस्टोरेंट में बेटी को प्रेमी संग देख खौल उठा पिता का खून, सरेआम की ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटी की मौत, दोस्त की हालत नाजुक

    यह भी पढ़ें: बरेली में नमाज के बाद हुए पुलिस लाठीचार्ज में पीटे गए मुस्लिम युवक ने बताया कि वहां आखिर क्या हुआ था?

    यह भी पढ़ें: छठी से 12वीं तक के छात्र करें आवेदन, विजेताओं के लिए एक करोड़ से अधिक का पुरस्कार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एनटीपीसी जमनीपाली में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता…

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.