Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ठुसेकेला ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार
    Featured

    ठुसेकेला ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    hindi news e76137d85c0c37ad927e961af4cafe25
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * चरित्र शंका बनी जघन्य हत्याकांड की वजह!
    * आरोपियों को भेजा गया सलाखों के पीछे…
    *-आईजी और एसपी ने दी पुलिस टीम को शाबाशी,
    * आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    रायगढ़/स्वराज टुडे: खरसिया के ठुसेकेला गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पड़ोसी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर चारों मृतकों की निर्मम हत्या करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण चरित्र शंका सामने आया है। मृतकों के शव घर की बाड़ी में खाद गड्ढे से बरामद हुए। एसपी की अगुवाई में विशेष टीमें गठित कर एफएसएल, डॉग स्क्वाड व बीडीएस की संयुक्त कार्यवाही की गई। आरोपी ने री-क्रिएशन में पूरी साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि कैसे वारदात को अंजाम दिया गया। MEMO पर हथियार, गैंती, फावड़ा व कपड़े भी बरामद हुए हैं। आईजी व एसपी ने टीम को शाबाशी देते हुए कड़े संदेश के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

    खरसिया ठुसेकेला के हत्याकांड का महज़ 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला सर और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल सर के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में मृतक बुधराम सिदार और उसके परिवार की हत्या का कारण चरित्र शंका सामने आया है। पड़ोसी लकेश्वर पटैल ने नाबालिग के साथ मिलकर पूरे परिवार की निर्मम हत्या करना स्वीकार किया है।

    जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला राजीव नगर में ग्रामीणों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और भीतर खून के धब्बे दिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी प्रभात पटेल समेत खरसिया, छाल, कोतरारोड़, पूंजीपथरा, जोबी पुलिस, एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और बीडीएस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37) और दोनों बच्चों अरविंद (12) और शिवांगी (5) के शव बाड़ी में खाद के गड्ढे से बरामद हुए। धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि पर थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 498/2025 धारा 103(1),238(a) BNS कायम किया गया ।

    यह भी पढ़ें :  सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज आईजी डॉ0 संजीव शुक्ला सर ने भी घटनास्थल का निरीक्षक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने खरसिया में कैंप कर मामले की मॉनिटरिंग की और अलग-अलग थानों के प्रभारी और स्टाफ की विशेष टीमें बनाकर जांच तेज की। इसी दौरान जांच टीम को पड़ोसी लकेश्वर पटैल पर संदेह हुआ। साक्ष्य मिलने पर पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि राजमिस्त्री का काम करता है, उसका पडोसी बुधराम उराँव भी राजमिस्त्री का करता है जो अपने परिवार के साथ रहता था । दोनो के बीच पिछले कुछ समय से कई कारणों से झगड़ा विवाद हुआ था । आरोपी ने बताया कि वह पड़ोसी बुधराम के बाडी जमीन को खरीदना चाहता था जिसे कई बार बुधराम से मांगा, बुधराम ने जमीन बेचने से इंकार किया था, करीब 6 माह पूर्व लकेश्वर के लड़के ने बुधराम के घर में घुसकर चोरी किया था जिसे आपस मे सुलझा लिये थे। लकेश्वर पटैल उसके पडोसी बुधराम के चरित्र पर शंका करता था, इन सभी बातों को लेकर लकेश्वर पटैल बुधराम से रंजिश रखे हुआ था और बुधराम की हत्या की योजना बनाकर मौके की ताक में था । इसने घटना के पूर्व बुधराम और उसकी पत्नी की गैर मौजूदगी में उसके घर की रैकी की थी।

    दिनांक 09.09.2025 की रात उसने बुधराम को खूब नशे में देखा था, उसी रात प्लान के मुताबिक आरोपित लकेश्वर और नाबालिग, बुधराम के घर घुसे और सोये बुधराम और उसकी पत्नी, बच्चों की हथियार से हमले कर हत्या कर दिये फिर शवों को घर के दूसरे कमरे में जमीन खोद कर दफनाना चाहे पर जमीन सख्त होने से गढ्ढा नहीं कर पाये और फिर शवों को घसीटते हुए बाड़ी की ओर ले जाकर खाद में गढ्ढा कर दफन करने का प्रयास किये । पुलिस ने घटनास्थल ले जाकर आरोपियों से पूरी घटना का री-क्रिएशन कराया गया । आरोपियों के मेमोरेंडम पर टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा, कपड़े आदि महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जप्ती कर दोनों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन...वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    रेंज आईजी डॉ0 संजीव शुक्ला सर एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल सर के दिशा निर्देशन पर इस खुलासे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री पी.एस. भगत के मार्गदर्शन पर घटना की सूचना के 48 घंटे में संदेहियों को पकड़कर खुलासा करने में थाना प्रभारी खरसिया राजेश जांगड़े, चौकी प्रभारी खरसिया अमित तिवारी, थाना प्रभारी छाल त्रिनाथ त्रिपाठी, थाना प्रभारी पूंजीपथरा राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी कोतरारोड मोहन भारद्वाज, थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग, चौकी प्रभारी जोबी लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ बीडीएस, डॉग स्क्वॉड, एफएसएल, फिंगरप्रिंट और विशेष टीम के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार पटेल, राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेनू मंडावी, प्रशांत पण्डा, महेश पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, रविन्द्र गुप्ता चौकी खरसिया के मनोज मरावी, थाना खरसिया के अशोक देवांगन, संजय मिंज, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, राजेश राठौर, भगत राम टंडन, मुकेश यादव, साविल चंद्रा, डमरूधर पटेल, सत्या सिदार, महिला आरक्षक प्रियंका मिंज, कालिस्ता कुजूर की अहम भूमिका रही।

    गिरफ्तार आरोपी –

    (1) लकेश्वर पटैल पिता बंशी लाल पटैल 32 साल निवासी राजीवनगर ठुसेकेला, थाना खरसिया
    (2) विधि के साथ संघर्षरत बालक ।
    *अपराधिक रिकार्ड- आरोपी लकेश्वर पटैल हत्या के अपराध में पूर्व सजायाफ्ता* ।

    यह भी पढ़ें: यूपी में पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी के बाद भड़का आक्रोश, मुस्लिम समुदाय ने घेरा थाना, भीड़ पर लाठीचार्ज

    यह भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी: बिन ब्याही लड़की ने बेटे को दिया जन्म, सूचना मिलते ही हॉस्पिटल पहुंचा प्रेमी, बोला..यह मेरा बेटा है

    यह भी पढ़ें :  Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    यह भी पढ़ें: बेवफाई की खौफनाक सजा…धड़ से अलग किया पत्नी और उसके प्रेमी का सिर, फिर दोनों का सिर लेकर पति पहुंचा सेंट्रल जेल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,019 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    डॉ. रमन सिंह की सामाजिक सहभागिता की सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती पर…

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.