Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कार के ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे सेना के मेजर की मौत, दो घंटे एक ही स्थिति में बैठे देख लोगों ने दी पुलिस को सूचना
    Featured

    कार के ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे सेना के मेजर की मौत, दो घंटे एक ही स्थिति में बैठे देख लोगों ने दी पुलिस को सूचना

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6806685191757642137747b537064187f5f005000d763007a185ad8c329be394d6b42bada5b6e9a804c9c8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे: जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र में बीते बुधवार सुबह सेना के अधिकारी मेजर बी. विजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सुबह करीब 11 बजे उनकी कार सदर बाजार स्थित इंडियन कॉफी हाउस के बाहर खड़ी मिली.

    जब लोग पास से गुजरे तो उन्होंने देखा कि कार की ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति करीब दो घंटे से एक ही स्थिति में बैठा है. शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नंबर से पहचान की कोशिश की.

    वाहन सेना का निकला और उसमें मौजूद व्यक्ति मिलिट्री हॉस्पिटल में पदस्थ मेजर डॉ बी. विजय कुमार थे.लिहाजा पुलिस ने तुरंत सैन्य अधिकारियों को इसकी खबर दी. सैन्य टीम मौके पर पहुंची और मेजर को एंबुलेंस से मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    हार्ट अटैक से हुई मेजर की मौत!

    पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा. घटना के संबंध में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि मेजर मूल रूप से बेंगलुरु के निवासी थे और फिलहाल जबलपुर मिलिट्री अस्पताल परिसर में बने सरकारी बंगले में रहते थे. वे बुधवार को सुबह किसी निजी कार्य से सदर बाजार आए थे. इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और कार की ड्राइविंग सीट में ही उनकी मौत हो गई.

    राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी

    स्थानीय लोगों का कहना है कि कार का दरवाजा खुला हुआ था और वे काफी देर तक बिना हिले-डुले बैठे रहे. यही वजह रही कि राहगीरों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े हालात स्पष्ट हो सके. बुधवार देर रात उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां आज गुरुवार सुबह परिवारजन बेंगलुरु से जबलपुर पहुंचे. आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मेजर बी. विजय कुमार के निधन से सैन्य कर्मियों में शोक की लहर है.

    यह भी पढ़ें :  CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद

    सेना में डॉक्टर थे मेजर विजय कुमार

    जांच अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह मामला हार्ट अटैक के कारण प्रतीत हो रहा है. हालांकि, हर एंगल से जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस का मानना है कि अचानक आई तबीयत खराबी के कारण उनकी जान चली गई होगी. जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी. सेना के डॉक्टर रहे मेजर विजय कुमार अपने सहयोगियों और मरीजों के बीच समर्पित अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे. उनके अचानक निधन से जबलपुर में सैन्य और नागरिक समाज दोनों ही स्तब्ध है. परिवारजन गहरे सदमे में हैं और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है.

    यह भी पढ़ें: बेवफाई की खौफनाक सजा…धड़ से अलग किया पत्नी और उसके प्रेमी का सिर, फिर दोनों का सिर लेकर पति पहुंचा सेंट्रल जेल

    यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो मामला: बीजेपी नेता के खुदकुशी के प्रयास के बाद सामने आयी वीडियो में नजर आ रही युवती,​ किया बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: डबरी घोटाले की जांच में सच आया सामने, भ्रष्टाचार का आरोप निकला फर्जी, क्या झूठी शिकायत और धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को गुमराह करने वाले अब दर्ज होगी FIR ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.