Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    July 15, 2026

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जोर-जोर से रो रहा था 15 दिन का नवजात, माँ ने फ्रीज में लिटाया और खुद सो गई, उसके बाद जो हुआ ….
    Featured

    जोर-जोर से रो रहा था 15 दिन का नवजात, माँ ने फ्रीज में लिटाया और खुद सो गई, उसके बाद जो हुआ ….

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250909 074846 6175
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मुरादाबाद/स्वराज टुडे: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसने भी इस घटना को सुना उसकी रूह कांप गई.

    दरअसल यहां एक महिला ने अपने 15 दिन के दुधमुंहे बच्चे को फ्रिज में रख दिया. इसके बाद सोने चली गई. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर दादी किचन में पहुंची. उन्हें फ्रिज के अंदर से रोने की आवाज सुनाई दी. जब दरवाजा खोला, तो उसमें नवजात था.

    दादी ने उसे बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गईं. बच्चे का चेकअप कराया और फिर घर आ गए. इसके बाद घरवालों ने बच्चे की मां से पूछा- बच्चा फ्रिज में कैसे पहुंचा? उसने बताया कि सो नहीं रहा था, इसलिए रख दिया. मां की बातें सुनकर घरवाले परेशान हो गए.

    भूत-प्रेत का साया समझ परिवार ने बहू को तांत्रिक को दिखाया

    उनको लगा कि बहू पर भूत-प्रेत का साया है. शनिवार को बहू को तांत्रिक के पास लेकर गए. झाड़-फूंक कराई, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. घरवाले अब महिला का साइकेट्रिक से इलाज करा रहे हैं. मामला कटघर थाना क्षेत्र का है.

    जब्बार कॉलोनी करुला में एक महिला (23) अपने पति और सास-ससुर के साथ रहती है. महिला का पति पीतल कारीगर है. महिला ने 15 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बाद महिला पोस्टपार्टम डिसऑर्डर से ग्रसित हो गई. लेकिन, घरवालों को महिला की इस मानसिक बीमारी के बारे में पता ही नहीं चल पाया.

    रोने की आवाज सुन सास ने फ्रिज से निकाला बच्चा

    उधर महिला की बीमारी बढ़ती गई. इसके चलते 5 सितंबर को उसने अपने दुधमुंहे बेटे को फ्रिज में लिटा दिया. इसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई. फ्रिज में जब ठंड लगी, तो नवजात रोने-चिल्लाने लगा. इससे दूसरे कमरे में सो रही महिला की सास की नींद टूट गई. वह रोने की आवाज की आहट लेते हुए किचन तक जा पहुंची. वहां उन्हें फ्रिज से रोने की आवाज लगी.

    यह भी पढ़ें :  वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

    बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे परिजन

    सास ने फ्रिज खोलकर देखा, तो उसमें बच्चा था. दादी ने बच्चे को बाहर निकाला. फिर बच्चे के दादा और पिता को इस बारे में बताया. गुस्से में तीनों लोग बहू के कमरे में पहुंचे, तो देखा वह गहरी नींद में सो रही थी. तीनों लोग यही सोच रहे थे कि बच्चा कैसे फ्रिज में पहुंचा? हालांकि, वे लोग बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे.

    डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि बच्चा ठीक है. फिर परिवार वाले बच्चे को लेकर घर वापस आ गए. इतना सब होने के बाद भी बहू सोती रही. इस पर पति ने गुस्से में उसे उठाया. उससे पूछा कि बच्चा कहां है? महिला ने सीधा जवाब दिया- फ्रिज में है. महिला का जवाब सुनकर सब परेशान हो गए.

    इसके बाद परिवारवालों को लगा कि महिला पर ऊपरी हवाओं का असर है. इसके चलते महिला ने ऐसी हरकत की है. 6 सितंबर को घरवालों ने महिला की झाड़-फूंक कराई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. फिर उनके एक रिश्तेदार युवक ने महिला को साइकेट्रिक के पास ले जाने की सलाह दी. परिवार के लोग उसे एक साइकेट्रिक के पास लेकर पहुंचे. डॉक्टर ने काउंसिलिंग की और ट्रीटमेंट शुरू कर दिया.

    यह भी पढ़ें: AC में ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, सेकेंड फ्लोर पर मासूम बच्ची समेत 3 लोगों की मौत, पालतू कुत्ते की भी चली गई जान

    यह भी पढ़ें: कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी में बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला शराब और शबाब का प्रोग्राम, किसी ने लीक कर दिया वीडियो6

    यह भी पढ़ें :  माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    यह भी पढ़ें: दस साल के बच्चे को हार्ट अटैक…खेलते वक्त बेचैनी हुई तो भागकर घर पहुंचा, मां की गोद में लेटा और थम गईं सांसें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    July 15, 2026

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026

    नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    July 15, 2026

    राशिफल 15 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 15, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,751 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,437 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,122 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के पंचवटी में आज महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पत्रकारों…

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.