छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जय विहान समिति व ग्राम सरपंच संतोष कुमार के मार्गदर्शन से गाँव में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में इन दिनों महुआ शराब की बिक्री अपने चरम पर है जो नवयुवको को अपराध की ओर धकेल रहा है। महुआ शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने गाँव में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि खुलेआम बिक रहे महुआ शराब को पुलिस पकड़ने में भी रूचि नई दिखा रही है. जिसमे गाँव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। इन सब पर रोक लगवाने के लिये गाँव की महिलाओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसका नारा है. *हम सब ने ठाना है. नशा मुक्त करना है. बेटी बेटा को पढ़ाना है. शिक्षित परिवार बनाना है*
गाँव में जो भी महुआ शराब बेचता है उसको जय बिहान समिति द्वारा दण्डित दिये जाने का निर्णय लिया गया है..!

Editor in Chief





