Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हेल्थ टिप्स: बासी होते ही अमृत बन जाती हैं ये 5 चीजें, रोज़ खाओ और बीमारी भूल जाओ !
    Featured

    हेल्थ टिप्स: बासी होते ही अमृत बन जाती हैं ये 5 चीजें, रोज़ खाओ और बीमारी भूल जाओ !

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67547232717547935467428ed3adea795a6e569718c4e96e327bde151bbd9a3bc1ae58644c7a9d798cc20e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    खाना हमेशा उतना ही पकाना चाहिए जितना खाया जा सके। आयुर्वेद हो या मॉडर्न साइंस, इस बात पर दोनों में ही सहमति है कि खाना हमेशा फ्रेश और तुरंत पका कर ही खाना चाहिए। बासी खाने को फ्रिज में रखकर या दोबारा गर्म कर के खाने से उसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं और स्वाद भी खराब हो जाता है।

    हालांकि कुछ फूड आइटम ऐसे भी हैं, जो बासी होने के बाद और भी ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक हो जाते हैं। इनमें से कई डिशेज खासतौर से बासी बचे हुए खाने से प्रिपेयर की जाती हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। तो चलिए आज इन्हीं डिशेज के बारे में जानते हैं।

    1. बासी रोटी खाना है बहुत फायदेमंद

    घर के बड़े-बुजुर्गों अक्सर रात की बची रोटियों को अगली सुबह चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आपकी रोटियां भी रात में बच जाती हैं तो उन्हें गर्म कर के खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल बासी रोटियों में फर्मेंटेशन का प्रॉसेस शुरू हो जाता है, जो गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह ओवरऑल पाचन में सुधार करती है और डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए भी यह एक हेल्दी ऑप्शन है।

    2. पेट के लिए फायदेमंद हैं बासी चावल

    रात के बचे हुए बासी चावल भी अगली सुबह तक और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाते हैं। भारत के कई राज्यों में तो बासी चावलों को एक डिश के तौर पर खाया जाता है। पके हुए चावलों को रातभर के लिए पानी में भिगोया जाता है। फिर सुबह इनमें प्याज, नमक, मिर्च डालकर खाया जाता है। इस डिश को पन्ता भात और बासी भात के नाम से जाना जाता है। ये फर्मेंटेड राइस पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही इनमें आयरन, सोडियम पोटैशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

    यह भी पढ़ें :  भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    3. बासी खीर है टेस्टी और हेल्दी

    भारतीय घरों में खाने के बाद कुछ मीठा खाने का रिवाज है। इस मीठे के लिए ज्यादातर चावल की खीर बनाई जाती है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। लेकिन क्या आपने कभी रात की बची हुई बासी खीर खाई है? यकीन मानिए यह खाने में और भी ज्यादा टेस्टी लगती है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। रात की बची खीर की फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें, फिर अगले दिन इसका लुफ्त उठाएं। ठंडी-ठंडी खीर रबड़ी की तरह स्वादिष्ट लगेगी और साथ ही आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होगी।

    4. बासी दही भी है और हेल्दी

    एक या दो दिन के लिए जमाने रखी हुई दही भी बासी होने पर और ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। इसमें फर्मेंटेशन का प्रॉसेस तेज हो जाता है और गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ होने लगती है। इस तरह की दही गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। पाचन में सुधार करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करती है। बासी होने के चलते दही में कई विटामिन की मात्रा काफी बढ़ जाती है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को दूध या दही नहीं पचता, उनके लिए बासी दही एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

    5. बासी राजमा चावल हैं हेल्दी मील

    सिर्फ चावल ही नहीं बल्कि राजमा भी बासी होने के बाद और भी ज्यादा हेल्दी हो जाता है। जब रात भर के लिए बना हुआ राजमा रखा जाता है तो सभी मसाले और बींस आपस में अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं। इससे फ्लेवर भी काफी एन्हांस हो जाता है। टेस्ट में बेहतर होने के साथ-साथ इसमें मौजूद कार्ब्स ब्रेकडाउन होने लगते हैं, जिससे इन्हें पचाना आसान हो जाता है। राजमे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं; जिन्हें एब्जॉर्ब करना भी और आसान जाता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला रोजगार कार्यालय में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, इन पदों पर निकली है भर्तियां

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: ब्लड शुगर कम करने के लिए रामबाण है इंसुलिन प्लांट की पत्तियां, जानिए इसे खाने के तरीके और फायदे

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पेट के कैंसर की शुरुआत से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, अनदेखी पड़ सकती है जिंदगी पर भारी!

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स : लकवे का दौरा पड़ने पर जल्द से जल्द करें ये 6 काम, सही हो जाएगी मरीज की हालत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,880 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के राजकोट में 30 एकड़ में फैली कंपनी- पान हेल्थ। आज…

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.