Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न….खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ाया उत्साह
    Featured

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न….खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ाया उत्साह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250729 160922 2631
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *विभिन्न राज्यों से 1500 खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल्स ने की शिरकत*

    *छत्तीसगढ़ के 88 खिलाड़ियों ने दिखाए रिंग में दांव पेंच*

    *राज्य की टीम 8 स्वर्ण, 13 रजत एवं 37 कांस्य सहित 58 पदक जीतकर देशभर में छठवें स्थान पर*

    *कोरबा के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों 2 स्वर्ण, 5 रजत एवं 8 कांस्य सहित कुल 15 पदक*

    रायगढ़/स्वराज टुडे: वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायगढ़ में दिनांक 16 से 20 जुलाई 2025 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1500 खिलाड़ीयो, प्रशिक्षकों एवं ऑफिसियल ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया।

    IMG 20250729 WA0030IMG 20250729 WA0029

    छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गो में हिस्सा लिया। राज्य के 88 खिलाड़ियों एवं 14 ऑफिशियल्स ने उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 8 स्वर्ण,13 रजत एवं 37 कांस्य सहित 58 पदक जीतकर देशभर में छठवां स्थान प्राप्त किया।

    IMG 20250729 WA0026IMG 20250729 WA0025

    प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन एवं पुरस्कार विवरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। दोनों ही अवसर पर पुलिस बैंड की धुन पर सभी राज्यों ने शानदार मार्च पास का प्रदर्शन किया। 5 दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान भाजपा संगठन मंत्री पवन साय जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत, विभिन्न निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष सर्व श्री संजय श्रीवास्तव ,भूपेन्द्र सवननी, अनुराग सिंहदेव, अमरजीत सिंह छाबड़ा, लोकेश कावड़िया, सलीम राज, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, हिमांशु द्विवेदी, नामित जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    IMG 20250729 WA0028 1

    कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 5 रजत तथा 8 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। परिणाम इस प्रकार रहे:

    अंकुश यादव स्वर्ण एवं रजत, श्रेया शुक्ला स्वर्ण, लोकिता चौहान 2 रजत, रेहाना फातिमा ,कपिल पटेल रजत तथा प्रभात कुमार साहू, शुभम यादव, प्रतिभा राय, तबस्सुम सैयद डबल इवेंट, कृष्णा डडसेना, रमेश सहने कांस्य पदक जीता। जुनैद आलम, संजय साहू, हेमंत कुमार यादव ने भी अपने अपने वजन वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया।
    इस अवसर पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, प्रतिभागी सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.