Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वेदांता समूह की रेटिंग्स को क्रिसिल और आईसीआरए ने रखा बरकरार
    Featured

    वेदांता समूह की रेटिंग्स को क्रिसिल और आईसीआरए ने रखा बरकरार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    03 07 2023 03korbalko
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  भारत की प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी, क्रिसिल रेटिंग्स और आईसीआरए ने वेदांता लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग्स को पुनः पुष्टि प्रदान की है, जो कंपनी की समग्र व्यावसायिक सस्टेनेबिलिटी, स्वस्थ वित्तीय प्रदर्शन और बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेंस के प्रति निरंतर विश्वास को दर्शाता है।

    क्रिसिल की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि प्रबंधन और कुछ ऋणदाताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर रेटिंग एजेंसी समझती है कि वर्तमान में किसी भी ऋणदाता या निवेशक की ओर से कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं आई है। क्रिसिल ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के लिए दीर्घकालिक रेटिंग क्रिसिल एएए और वेदांता लिमिटेड के लिए क्रिसिल एएए रेटिंग को पुनः पुष्टि दी है। इसके साथ ही आईसीआरए ने भी वेदांता की दीर्घकालिक रेटिंग को एए स्तर पर बरकार रखा है।

    यह रेटिंग उस शॉर्ट सेलर वाइसॉय की रिपोर्ट का मजबूत खंडन करती है, जिसमें वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज पर स्ट्रक्चरल सबॉर्डिनेशन और डिविडेंड पर अत्यधिक निर्भरता के माध्यम से ऋण सेवा देने का आरोप लगाया गया था। क्रिसिल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वेदांता लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड दोनों के शेयर मूल्य, रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद, पहले ही पुनः उबर चुके हैं।

    क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसिल रेटिंग्स ने 9 जुलाई 2025 को वेदांता समूह पर प्रकाशित शॉर्ट सेलर रिपोर्ट और उसके पश्चात वेदांता लिमिटेड तथा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयर मूल्यों में आए एकदिवसीय उतार-चढ़ाव पर ध्यान दिया है। वेदांता प्रबंधन ने 9 जुलाई 2025 को जारी अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। क्रिसिल के अनुसार वेदांता लिमिटेड (वीईडीएल) और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के स्टॉक मूल्य रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद से पुनः बढ़े हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    क्रिसिल ने वेदांता समूह की 11 कंपनियों, हिंदुस्तान जिंक, ईएसएल स्टील लिमिटेड, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड और सेसा रिसोर्सेज लिमिटेड आदि पर रेटिंग्स जारी की हैं और सभी की रेटिंग्स की पुनः पुष्टि की गई है। क्रिसिल का कहना है कि वह अपनी सभी मौजूदा रेटिंग्स की निरंतर निगरानी करता है। वेदांता और इसकी सहायक कंपनियों की रेटिंग्स को उनके भारतीय प्रचालनों की मजबूत व्यावसायिक स्थिति और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर समर्थन मिलता है।

    इसी तरह आईसीआरए ने वेदांता ग्रुप की लगातार कर्ज़ घटाने की प्रतिबद्धता को सकारात्मक रूप में देखा है। वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) सहित समूह का लीवरेज (नेट कर्ज़/ऑपरेटिंग मुनाफा) वित्त वर्ष 2024 में 3.2 गुना था, जो वित्त वर्ष 2025 में घटकर 2.5 गुना हो गया है। एल्यूमिनियम और जिंक जैसे क्षेत्रों में अच्छी लाभप्रदता से समूह की वित्तीय स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा आईसीआरए वेदांता लिमिटेड (वीडीएल) की समायोजित वित्तीय स्थिति और कर्ज़ कवर आंकड़ों की गणना करते समय वीआरएल के कुल कर्ज़ और वित्तीय खर्चों को भी शामिल करता है।

    क्रेडिट रेटिंग की प्रक्रिया के अनुसार, एएए रेटिंग का मतलब है कि इस रेटिंग वाले साधन समय पर वित्तीय दायित्वों को पूरा करने के मामले में सबसे अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। इनमें क्रेडिट जोखिम सबसे कम होता है। वहीं, एए रेटिंग का अर्थ है कि ऐसे साधनों को समय पर भुगतान के मामले में उच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त होती है और इनका क्रेडिट जोखिम बहुत ही कम होता है।

    इस रिपोर्ट में वेदांता के कर्ज़ को अस्थिर और वित्तीय स्थिति को कमजोर बताने के जो आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं। वेदांता की कंपनियों को जो क्रेडिट रेटिंग्स (एएए और एए) मिली हैं, वे इस बात का साफ़ संकेत हैं कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है और वह अपने दायित्वों को समय पर पूरा करने में सक्षम है। ये रेटिंग्स सबसे कम क्रेडिट जोखिम को दर्शाती हैं और कंपनी की स्थिरता पर उठाए गए सवालों को गलत साबित करती हैं। वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड ने हाल ही में अपने कर्ज़ का पुनर्वित्तन किया है, जिससे अब भुगतान की समय-सीमा लंबी हो गई है और वित्त वर्ष 2026 से ब्याज लागत में भी कमी आने की संभावना है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,360 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.