Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बड़ी खबर: उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का मुख्य आरोपी और शूटर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
    Featured

    बड़ी खबर: उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का मुख्य आरोपी और शूटर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67158248817519080075805bd2e759a4eff302971a87f5db46e441504416bac6254e7e12070e2691f69eed
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: राजधानी के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में पटना पुलिस (Patna Police) को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच कर रही टीम ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी की खबर सोमवार 07 जुलाई, 2025 की शाम मीडिया में आई है.

    आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

    हत्या करने वाले इस मुख्य आरोपी का नाम उमेश बताया जा रहा है. वह पटना सिटी का रहने वाला है. उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ कहने से बच रही है. माना जा रहा है कि वरीय अधिकारी इस मामले में जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पूछताछ के बाद हत्या के पीछे का कारण भी पता चल जाएगा.

    जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए शूटर उमेश से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने जुर्म कुबूल भी कर लिया है. हालांकि इस पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि बाकी है. बताया जाता है कि पटना पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है. आईजी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में पटना पुलिस काम कर रही थी.

    शूटर की निशानदेही पर दो अन्य गिरफ्तार

    शूटर से पूछताछ के साथ उसकी निशानदेही पर पुलिस छापेमारी भी कर रही है. सुपारी किलर की पहचान उमेश उर्फ विजय कुमार के रूप में की गई है. उसकी निशानदेही पर दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. खबर लिखे जाने तक एसटीएफ की एक टीम बेऊर में थी.

    यह भी पढ़ें :  रोहित शर्मा का कल आखिरी मैच, फिर वनडे से भी रिटायरमेंट; BCCI का यह प्लान बना संन्यास की वजह

    गिरफ्तारी के लिए सुबह से मंडरा रही थी टीम

    उमेश मासलामी थाना क्षेत्र के सांवरिया गली का रहने वाला है. उसकी उम्र 40 से 45 साल के करीब होगी. सोमवार की दोपहर दो बजे से एसटीएफ और पुलिस उसके घर के पास मंडरा रही थी. शाम करीब छह बजे उसे गिरफ्तार किया गया है.

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि बीते शुक्रवार की रात करीब 11.40 के आसपास गोपाल खेमका की अपार्टमेंट के गेट पर एक बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद पटना पुलिस के होश उड़ गए थे. अब जाकर सफलता मिली है. गौरतलब हो कि 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जमीन विवाद का कनेक्शन आ रहा था. माना जा रहा है कि इस केस में भी जमीन विवाद का ही कारण हो सकता है. बहरहाल पुलिस वारदात के हर पहलुओं पर गंभीरता से जांच में जुट गई है.

    यह भी पढ़ें: कोबरा का रेस्क्यू करते वक्त सर्पमित्र जेपी यादव हुए सर्पदंश के शिकार, पल भर में चली गयी जान

    यह भी पढ़ें: 750 करोड़ की ठगी कर थाईलैंड भागने की थी तैयारी, पुलिस ने आरोपी CA को दिल्ली एयरपोर्ट से धर दबोचा

    यह भी पढ़ें: विधवा पेंशन घोटाला: पति के जिंदा रहते महिलाएं उठा रही विधवा पेंशन का लाभ, दिल्ली में ऐसी 60 हजार महिलाएं चिन्हांकित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,657 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.