Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिहार के विभिन्न जिलों में मुहर्रम पर उपद्रव, कटिहार में इंटरनेट बंद तो दरभंगा में दरोगा को मारा चाकू, जानें बाकी शहरों का हाल….
    Featured

    बिहार के विभिन्न जिलों में मुहर्रम पर उपद्रव, कटिहार में इंटरनेट बंद तो दरभंगा में दरोगा को मारा चाकू, जानें बाकी शहरों का हाल….

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250707 090010
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: बिहार में मुहर्रम के शोक पर निकले ताजिया जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ है। कहीं दो गुटों में हंगामा तो कहीं दूसरे देश का झंडा लहराना। कटिहार में तो तनाव इतना बढ़ गया कि इंटरनेट सेवाएं ठप करा दी गईं।

    दरभंगा में जुलूस के दौरान भीड़ ने बिहार पुलिस के एक दरोगा पर चाकू चला दिया। हाजीपुर में एक बस की ठोकर से जुलूस के दो लोग घायल हुए तो गाड़ी में आग लगा दी गई। नवादा में जुलूस के आठ लोग करंट में झुलस गए तो मुजफ्फरपुर में बाकायदा दूसरे देश का झंडा लहराते हुए लोगों को उकसाने का प्रयास किया गया।

    कटिहार में इंटरनेट बंद, शांति की अपील

    कटिहार में मुहर्रम के दौरान झड़प को देखते हुए गृह विभाग (विशेष शाखा) के निर्देश पर इंटरनेट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवा पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों को रोकने और शांति बहाल रखने में मदद करें। किसी भी तरह की बात पर उग्र न हों।

    दरभंगा में दरोगा को मारा चाकू, गिरफ्तारी पर बवाल

    मुहर्रम के जुलूस में दरभंगा पुलिस के एक दरोगा को जांघ में चाकू मार दिया गया है। जख्मी दारोगा को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जख्मी दारोगा लहेरियासराय थाना में पदस्थापित अमित कुमार हैं। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए चाकू मारने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक खाजा सराय का निवासी है। इस गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा होने लगा। स्थानीय लोगों दरभंगा बहेड़ी स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। पुलिस बल के साथ सदर एसडीओ विकास कुमार और सदर डीएसपी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे तो लोगों समझा कर सड़क पर आवागमन चालू कराया गया।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    नवादा में ताजिया जुलूस में करंट से 8 युवक झुलसे

    रविवार को मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस के दौरान नवादा में बड़ा हादसा हो गया। नेमदरगंज थाना क्षेत्र के दिरी गांव में 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आठ युवक झुलस गए। सभी को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। जुलूस में शामिल एक झंडे के बिजली के तार में सटने से यह हादसा हुआ। झंडे में करंट दौड़ते ही कई युवक उसकी चपेट में आ गए। कुछ युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ झुलसकर चीखने लगे। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।

    वैशाली में दो घायल हुए तो बस में आग लगा दी

    वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा में ताजिया जुलूस के दौरान एक बस की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया, जिसे स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप से खुलवाया गया। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर भेजा गया है।

    समस्तीपुर में बस को किया आग के हवाले

    समस्तीपुर की ओर से आ रही महादेव बस यात्रियों को लेकर चिकनौटा के पास से गुजर रही थी, तभी सड़क पर ताजिया जुलूस निकल रहा था। बस चालक द्वारा लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद जुलूस में शामिल लोग नहीं हटे और इसी क्रम में बस की टक्कर से दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद जुलूस में शामिल आक्रोशित लोगों ने बस में सवार लोगों को नीचे उतारकर बस में आग लगा दी। बस में सवार यात्री दूसरी गाड़ियों से अपने गंतव्य को रवाना हुए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, तब महुआ एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति और स्थानीय थाना पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। वैशाली पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने पुष्टि की कि ताजिया जुलूस के दौरान एक यात्री बस से दो लोगों को ठोकर लगी, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    मुजफ्फरपुर में फिलिस्तीनी झंडा लहराने का वीडियो वायरल

    मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की पश्चिम इलाके में मुहर्रम के मातम जुलूस-ताजिया के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो में सैकड़ों की भीड़ के बीच एक फिलिस्तीनी झंडा लहराता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही एक भारतीय तिरंगा झंडा भी लहराया जा रहा था। कुछ देर तक यह विवादित झंडा लहराने के बाद जुलूस में शामिल युवक ने उसे तुरंत हटा लिया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कई युवक अपने हाथों में तलवार और अन्य प्रतिबंधित सामग्री लिए हुए भी दिख रहे हैं।

    मीनापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पुष्टि की कि जुलूस के दौरान एक विवादित झंडा लहराने का वीडियो संज्ञान में आया है। उन्होंने पुष्टि की कि वायरल वीडियो में दिख रहा झंडा फिलिस्तीन देश का है, जिसे जुलूस में शामिल किसी युवक ने इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि यह घटना तुर्की पश्चिम की है और इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आईटी सेल को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

    दरभंगा में जुलूस के दौरान अपनों में पथराव, ताजिया तोड़ डाला

    दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों में ज़बरदस्त झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव किया गया और उपद्रवियों ने जुलूस में ले जाए जा रहे ताजिया को भी तोड़ डाला। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। खिरमा बाजार से गुजर रहे दो अलग-अलग गांव के जुलू

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    जुलूस में शामिल अखाड़े के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते पथराव और मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से हुए इस हिंसक संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मारपीट और पथराव की इस घटना में दोनों तरफ के ताजिया को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। एसएसपी ने बताया कि अब मामला पूरी तरह से शांत है और आगे इसकी जांच की जाएगी।

    यह भी पढ़ें : डिलीवरी बॉय पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, अब शिकायतकर्ता युवती की मानसिक हालत की जांच करेगी पुलिस

    यह भी पढ़ें : सीबीगंज के चार युवक काम की तलाश मे गए थे दिल्ली, कमरे में मृत मिले चारों एसी मैकेनिक, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें : OMG: गुप्तांग में इंफेक्शन का इलाज कराने अस्पताल गया था रहमान, डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट ही काट दिया, अब सीएम से न्याय की गुहार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,085 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    आज का राशिफल: ज्‍योतिष के अनुसार हर दिन एक नया दिन होता है और इसका…

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.