Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 5 जुलाई 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 5 जुलाई 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 5 जुलाई दिन शनिवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात शुक्र की राशि तुला में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र से संचार करेगे। और चंद्रमा पर आज गुरु की नवम शुभ दृष्टि रहेगी और साथ ही आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध का गोचर होगा जिससे वेशी योग का संयोग बनेगा। इन शुभ स्थितियों के बीच आज शनिवार का दिन मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। जानें आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज मंगल और चंद्रमा का गोचर मिलाजुला प्रभाव देने वाला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसला लेना होगा। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें नहीं तो यह आगे चलकर आपकी समस्या बढ सकती है। आपको आज किसी वजह से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलरेगा। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। लव लाइफ में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि में विराजमान शुक्र आज आपके लिए शुभ लाभदायक रहेंगे। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से कुछ समस्याएं थीं तो वे दूर होंगी, रिश्ते में सुधार होगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है, वाहन सुख मिलने का संयोग बना हुआ है। आपके धन में वृद्धि होने से आपको आज खुशी होगी। लोगों को अधिक विश्वास करने से बचें, धोखा मिल सकता है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित रखने के लिए आपको आज बजट बनाकर काम करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। आपको आज भाइयों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक काम में आप आज भाग ले सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। आप आज बच्चों की ओर से भी खुशी पाएंगे और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

    यह भी पढ़ें :  अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज तुला राशि का चंद्रमा लाभदायक रहेगा। आपको आज कामकाज और पारिवारिक जीवन में उन्नति और खुशी मिलेगी। सितारे कहते हैं कि, आपके किसी काम में रुकावट आ रही थी तो आप उनमें आगे बढ़ेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी की सलाह आज आपके काम आएगी। आज आज किसी अन्य स्रोत से भी कमाई कर सकते हैं। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से प्रसन्नता होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने कुछ घरेलू मामलों को लेकर उलझन का सामना करना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील करने जा रहे हैं तो आज इसमें आपको लाभ मिल सकता है फिर भी सभी पक्षों की जांच कर लेना बेहतर होगा। आपका कोई करीबी आपके घर आ सकता है, जिससे चहल-पहल की स्थिति रहेगी। आप कोई नया कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे। माता पिता से आपको आज सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। अगर आप अपने करियर को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे थे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में आज आपकी कमाई बढेगी। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आज सफलता मिल सकती है। जमीन अथवा मकान खरीदने के लिए प्रयास कर रहे थे तो आज इसमें आपको सफलता मिल सकती है। आप आज अपनी बुद्धि और सटीक निर्णय से भी लाभ ले पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी सामंजस्य से आपको आज प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता हो सकती है। किसी निकट संबंधी से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। आप आज लव लाइफ में रोमांटिक समय बिता पाएंगे। दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।​

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। आपका कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा, किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेना हानिकारक हो सकता है। सभी पक्षों को समझकर ही कोई फैसला लें। आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में कोई तकनीकी समस्या से परेशानी होगी। आपको आज किसी से वाद विवाद में उलझन से बचना चाहिए और वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।

    धनु राशि

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल हे। आपको आज दूर रहने वाले किसी पारिवारिक सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैसे आज आपको लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क और सावधान रहना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी वाणी कुशलता और व्यवहार से अपना काम निकलवाने में सफल रहेगे। अगर आप किसी को बिजनेस में पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं तो उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है।
    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें :  महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई काम बनते-बनते अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैसे जो नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। बिजनेस मे आप आज लाभ पाने के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं इसका आपको आज फायदा मिल सकता है। संतान के संबंध में कोई चिंता थी तो वह दूर होगी। किसी मित्र की नाराजगी से परेशान होगी। आपको आज सेहत के प्रति ध्यान रखते हुए खान पान में संयम रखना चाहिए।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिल पाएगी। आपको आज वरिष्ठजनों से सम्मान और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आपको कुछ समस्या हो सकती है। खान पान पर आपको आज ध्यान देना होगा, पेट से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। आपको आज पारिवारिक जरूरतों पर भी खर्च करना होगा।

    मीन राशि

    आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि, आपको आज कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। साथ ही आज भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप अपनी योजना और कार्यकुशलता का फायदा उठाएंगे। दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक सीखना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज पूर्व में किए गए काम का फायदा मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान होगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.