Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने अधिवक्ता धनेश सिंह ने कलेक्टर को लिखा पत्र, की सड़क पर जाम लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की माँग
    Featured

    शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने अधिवक्ता धनेश सिंह ने कलेक्टर को लिखा पत्र, की सड़क पर जाम लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की माँग

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 21, 2025Updated:June 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250621 140955 5771 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के सीतामणी चौक से लेकर कोसाबाड़ी तक सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर दुकानदारी चलाने वालों के विरुद्ध अनेकों बार कार्रवाई हो चुकी है , लेकिन दो दिन बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती हैं ।  जिन लोगों को अपने महत्वपूर्ण काम निपटाने के लिए इस मार्ग से होकर जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचना होता है उन्हें अक्सर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका वाहन जाम में फंसकर रह जाता है।

    इस अव्यवस्था को लेकर निगम अधिकारियों की मौन स्वीकृति और यातायात नियम का पालन नहीं होने से व्यस्त मार्ग में लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।

    शहर में निगम प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा दुकानदारों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है लेकिन उसका पालन कोई भी दुकानदार नहीं करता । सीतामढ़ी चौक से टीपी नगर चौक तक तो फुटपाथ ही नहीं बना है और बुधवारी चौक के पास जो फुटपाथ बना है उस पर छोटे दुकानदारों का कब्जा है ।

    वैवाहिक सीजन हो या कोई त्योहारी सीजन, इस दौरान सामान बिक्री की प्रतिस्पर्धा का आलम यह होता है कि बड़े दुकानदारों द्वारा अपने सामानों को सड़क तक बिखरा कर रखा जाता है। व्यस्त मार्ग में सुविधा के लिए बने फुटपाथ पर व्यवसाइयों द्वारा कूलर, आलमारी, फर्नीचर, रजाई, गद्दे जैसे सामानों को बिखेर कर रखा जाता है।

    इसके अलावा शहर के मुख्य मार्ग पर ठेले गुमटी वालों का भी कब्जा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है । अगर ग्राहकों को खरीदारी करनी होती है तो  वे अपने वाहन सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से खड़े कर देते हैं इससे आवागमन अवरुद्ध हो जाता है । ऐसे में पैदल चलने वालों के लिए तो दूर वाहन चालको के चलने के लिए भी जगह नहीं होती ।

    यह भी पढ़ें :  वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क पर दुकानदारी करने वालों को निगम प्रशासन अथवा यातायात विभाग का कोई भय ही नहीं है ।

    IMG 20250621 WA0098

    शहर के जाने-माने अधिवक्ता धनेश सिंह ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि दो दिन पूर्व महत्वपूर्ण केस के लिए उन्हें जल्दी कोर्ट पहुंचना था । लिहाजा वह समय से अपने घर से निकल गए लेकिन सुनालिया चौक के पास उनकी कार जाम में फंस गई । इससे वो कोर्ट देर से कोर्ट पहुँचे और इसके चलते उन्हें काफी मानसिक तनाव काL सामना करना पड़ा ।

    कभी-कभी ऐसा प्रतीत होता है कि निगम प्रशासन और यातायात विभाग दिखावे के लिए एक दिन कार्रवाई कर देता है लेकिन बाद में फिर घोड़े बेचकर सो जाते हैं । शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखा है ।

    शहर में कहाँ-कहाँ लगता है अक्सर जाम

    1) सीतामणी हटरी चौक के पास

    2) पुराना बस स्टैंड के पास

    3) मुख्य मार्ग से इतवारी बाजार जाने वाले मार्ग पर

    4) पावर हाउस रोड पर

    5) दर्री रोड पर , फ्लाईओवर के दोनों साइड

    6) सुनालिया पूल के पास

    7) बुधवारी चौक के पास

    8) घंटाघर चौक के पास

    9) सुभाष चौक के पास

    10) कोसाबाड़ी चौक के पास

    यह भी पढ़ें: इजरायल संग छिड़ी जंग के बीच ईरान ने खोला एयरस्पेस, 1000 भारतीय छात्र लौटेंगे वतन, जानिए ईरान में कितने भारतीय

    यह भी पढ़ें: 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, जशपुर में CM विष्णु साय ने किया योग, जानें कौन नेता कहां किया योगाभ्यास ?

    यह भी पढ़ें: ऐसा प्यार कहाँ : पति की मृत्यु के पांच मिनट बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, बेटे ने माता-पिता को एक साथ दी मुखाग्नि

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है? – महफ़ूज खान (वरिष्ठ पत्रकार)

    June 27, 2026

    घर के भीतर गैस सिलेंडर के पास बैठा था नाग, घरवालों के उड़े होश, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,670 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026929 Views
    Don't Miss

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    ‘बालको की यह विकास यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा।‘ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:…

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.