Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026

    अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    March 21, 2026

    Marhura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डिज्नीलैंड मेला में झूलों, व्यंजनों का लुत्फ के साथ खरीदारी का भी आनंद उठा रहे जिलावासी
    Featured

    डिज्नीलैंड मेला में झूलों, व्यंजनों का लुत्फ के साथ खरीदारी का भी आनंद उठा रहे जिलावासी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 1, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250501 065833 3457
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरबा अंचल के बुधवारी बाजार मेला मैदान में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला नए कलेवर के साथ जिलेवासियों का मनोरंजन कर रहा हैं।
    मेला संचालक कुलदीप ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के 4 राज्यो में वे छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला लगाते हैं और वे वहां के लोगों को बताते भी हैं कि छत्तीसगढ़ में क्या है, यहां का महत्व क्या है। इस बार यह मेला अलग ही अंदाज, रंग और रौनक के साथ नजर आ रहा है। मेला का प्रवेश द्वार पर्यावरण संरक्षण, पौधा, मिट्टी, जल के बचाव/संरक्षण, प्रकृति प्रेम का संदेश दे रहा है और काफी सुकून का आभास करा रहा है।

    मेला संचालक ने बताया कि विदेशी तर्ज पर यहां एक अनोखी “फिश टनल” का रोमांच देखते ही बन रहा हैं, जिसमें कई देशों की विभिन्न प्रजातियों की मछलियां तैरती देख लोग आनंदित हो रहे हैं। इस फिश टनल में जलपरियों को जल क्रीड़ा करते देखना एक अलग की आनंद लोगो को दे रहा हैं।
    मेला में मौत का कुंआ के स्थान पर पहली बार एक प्रसिद्ध फर्म द्वारा तैयार की गई फिश टनल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह समुद्र के अंदर होने का आभास करा रही हैं। यह टनल मनोरंजन की दुनिया मे नए अनुभव को लेकर आया है। यह पहली बार है जब कोरबा में फिश टनल देखने को मिल रहा है, जहां बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक विदेश की मछलियों की झलक देख आनंदित हो रहे हैं।

    इसी कड़ी में मेला में भूत महल सबको रोमांचित कर रहा है। आकाश झूला की रंगीनी और तीन रंगों की तिरंगा लाइट दूर से ही अपनी तरफ आकर्षित करती है। ब्रेक डांस झूला, डिस्को झूला, हवाई झूला (चांद-तारा), ड्रैगन ट्रेन के साथ-साथ बच्चों के लिए मिकी माउस, डोरेमॉन, रशियन झूले, तारामची, टोरा-टोरा के अलावा कई अन्य आकर्षक अनेक तरह के झूले सहित बच्चे वाटर बोट का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
    मेला में फूड जोन के अलावा एक से बढ़कर एक सामानों की बिक्री के स्टॉल लगाए गए हैं। खेल मनोरंजन के स्टॉल में गेंद फंसाकर ईनाम जीतने, छल्ला में सामान फंसाने से लेकर फुटबॉल से गिलास गिराकर ईनाम जीतने, निशाना लगाकर फुग्गे फोड़ने आदि में भी लोग अपना हुनर दिखा रहे हैं। मेला संचालक ने बताया कि कम से कम 100 से ऊपर स्टाल लगे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अस्पतालों से अधिकांश दवाइयां गायब ! मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर, चिकित्सा सेवाओं की खुली पोल

    मेला का समय प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित है। मेला में दुकानदारों के साथ-साथ घूमने के लिए आने वालों की सुरक्षा के लिये पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह- जगह पर फायर एक्सटिंग्विशर के साथ ही साथ चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। निजी गार्ड भी लोगों की निगरानी में लगे हुए हैं। साथ ही आपातकालीन स्थितियों के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी और चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगे। मेला संचालक कुलदीप ने शहर व जिला वासियों से अपने परिवार के साथ आकर छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला का भरपूर आनंद उठाने अपील की है।

    यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत अभियान का पलीता लगाने में लगे हैं जनपद पंचायत मुंगेली के सीईओ, दैनिक कर्म के लिए कर्मचारियों को जाना पड़ता है बाहर

    यह भी पढ़ें: भजन गाते ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे हिंदुओं पर कट्टरपंथियों ने लाठी-डंडों से किया हमला, महिलाओं के गहने तक लूट लिए, 30 से ज्यादा घायलों को कराया गया अस्पताल दाखिल

    यह भी पढ़ें: एक लाख के इनामी बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र का यूपी पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026

    अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    March 21, 2026

    Marhura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026

    Mathura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से ब्रज में फूटा लोगों का गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026

    Korba: भाईचारे का संदेश देता है झूलेलाल जयंती: जयसिंह अग्रवाल

    March 21, 2026

    आयुर्वेद का चमत्कार: बिना ऑपरेशन ठीक हुआ मोतियाबिंद

    March 21, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026543 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026432 Views

    आखिर कौन था सूर्य प्रताप सिंह? जिसकी दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या, कांप उठा वाराणसी

    March 21, 2026343 Views
    Don't Miss

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: प्रार्थिया से सोशल मीडिया से जान पहचान बनाकर, प्रार्थिया को अपने पत्नी…

    अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    March 21, 2026

    Marhura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026

    Mathura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से ब्रज में फूटा लोगों का गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.