Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लग्जरी कारों का शौक, आधुनिक हथियारों से लैस… ये है पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद, जिस पर पाक सेना बरसाती है फूल
    Featured

    लग्जरी कारों का शौक, आधुनिक हथियारों से लैस… ये है पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद, जिस पर पाक सेना बरसाती है फूल

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250423 074718 8408
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हमले में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. 2 दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज चल रहा है. पुलवामा के बाद इसे सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है.

    इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटे टीआरएफ यानी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है. सूत्रों द्वारा पता चला है कि जम्मू और कश्मीर में लश्कर और टीआरएफ की आतंकी गतिविधियों के पीछे आतंकवादी सैफुल्लाह खालिद का दिमाग है. वो इन हमलों का मास्टरमाइंड है.

    लश्कर-ए-तैयबा डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद को सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है. ये हिंदुस्तान के सबसे बड़े दुश्मन हाफीज सईद का बहुत करीबी है. भारत में कई बड़े आतंकी हमलों में इसका नाम आता रहा है. ये हमेशा लग्जरी कारों से चलता है. इसकी सुरक्षा में हमेशा लश्कर के आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैश रहते हैं. पाकिस्तान नें इसका रसूख इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां कि सेना के अफसर भी इसके उपर फूलों की बारिश करते हैं. ये पाकिस्तानी सेना के जवानों को भड़काने का काम करता है.

     

    ताजा आतंकी हमले से दो महीने पहले ही सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान के पंजाब के कंगनपुर पहुंचा था, जहां पाकिस्तान सेना की एक बड़ी बटालियन रहती है. वहां पाक सेना के एक कर्नल जाहिद जरीन खटक ने उसे जेहादी भाषण देने के लिए बुलाया था. उसके वहां पहुंचने के बाद खुद कर्नल ने उसके उपर फूल बरसाए. इसके बाद इसने पाक सेना को भारत के खिलाफ जमकर भड़काया. उसने यहां तक कहा कि वे लोग भारतीय सैनिकों का जितना कत्ल करेंगे, अल्लाह उन्हें उतना उतना ही शवाब देगा. इसे चाहे जैसे अंजाम दिया जाए.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    इसी तरह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आयोजित एक सभा में भी इसने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगाला था. इसने कहा था, ”मैं वादा करता हूं कि आज 2 फरवरी 2025 है. 2 फरवरी 2026 तक कश्मीर पर हम कब्जा करने की पूरी कोशिश करेंगे. आने वाले दिनों में हमारे मुजाहिदीन हमले तेज कर देंगे. हमें उम्मीद है कि 2 फरवरी 2026 तक कश्मीर आजाद हो जाएगा.” इस सभा का आयोजन आईएसआई और पाक सेना ने मिलकर किया था. उसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में हथियारबंद आतंकी शामिल हुए थे.

    एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सैकड़ों पाकिस्तानी लड़कों ने एबटाबाद के जंगलों में आयोजित एक आतंकी कैंप में हिस्सा लिया था. इसे लश्कर-ए-तैयबा के पॉलिटिकल विंग पीएमएमएल और एसएमएल ने आयोजित किया था. इसमें सैफुल्लाह कसूरी भी मौजूद था. उसने इस कैंप से आतंकी हमलों के लिए लड़कों का चयन किया था, जिन्हें बाद में टारगेट किलिंग के लिए ट्रेनिंग दी गई थी. सैफुल्लाह ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर वहां मौजूद लड़कों को उकसाया था.

    इन लड़कों को आतंकी ट्रेनिंग देने के बाद पाकिस्तानी सेना की मदद से सीमा पार घुसपैठ कराने की बात भी सामने आई थी. 5 अगस्त 2019 को संविधान में संशोधन करके जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाया गया था. इसके बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को कवर करने के लिए आईएसआई ने टीआरएफ यानी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का गठन किया था. पाकिस्तानी सेना इस आतंकी संगठन की मदद करती है. लश्कर के फंडिंग चैनलों का इस्तेमाल होता है.

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    गृह मंत्रालय ने भी राज्यसभा में बताया था, “द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा संगठन है.” साल 2019 में टीआरएफ अस्तित्व में आया था. उसके बाद से वो जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले कर रहा है. टीआरएफ का ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ आने वाले दिनों में कश्मीर में बड़ी चुनौती पेश कर सकता है. इस आतंकी मॉड्यूल को टारगेट किलिंग को अंजाम देने, जंगली और ऊंचे इलाकों में छिपने के लिए ट्रेंड किया गया है.

    यह भी पढ़ें: पहलगाम में आतंकी हमला, 27 सिविलियन की मौत, 21 घायल, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

    यह भी पढ़ें: अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, उत्खनन और परिवहन में लगे 20 वाहन जब्त

    यह भी पढ़ें: सुहागरात से पहले दूल्हे का अंतिम संस्कार, नई नवेली दुल्हन की चीखों से गूंज उठा घर, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,410 Views
    Don't Miss

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    मेरठ/स्वराज टुडे: : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली और रूह…

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.