Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IPL 2025 के पहले मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, BCCI ने दिया खास अवॉर्ड
    Featured

    IPL 2025 के पहले मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, BCCI ने दिया खास अवॉर्ड

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6570944881742691326753375e5444a043d66c384b79d7a8a03e3a05ab2a7d008272a6bfe2b20bceb38433
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: विराट कोहली ने आईपीएल के 18वें संस्करण के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने फिल साल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.3 ओवरों में 95 रनों की साझेदारी की.

    कोहली ने 30 गेंदों पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. कोहली ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए. आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराया. इस मैच में विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड बनाया, वह एक ख़ास क्लब में शामिल हो गए. बीसीसीआई ने उन्हें ‘मोमेंटो’ देकर सम्मानित किया.

    आईपीएल का पहला मैच एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ. इसमें बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने विराट कोहली को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मोमेंटो के ऊपर लिखा था IPL 18. आपको बता दें कि ये आईपीएल का 18वां संस्करण है और कोहली की जर्सी का नंबर भी 18 है. कोहली ने भी आईपीएल में 18 साल पूरे किए हैं, वह पहले सीजन से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं.

    विराट कोहली खास क्लब में शामिल

    विराट कोहली जब केकेआर के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में उतरे तो वह एक खास क्लब में शामिल हो गए. ये कोहली का टी20 का 400वां मैच था. भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले प्लेयर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 448 टी20 मैच खेले हैं. लिस्ट में दूसरे भारतीय दिनेश कार्तिक हैं, उन्होंने 412 मैच खेले हैं. कोहली 400 टी20 मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर बन गए हैं.
    विराट कोहली ने शाहरुख़ खान के साथ किया डांस

    यह भी पढ़ें :  Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें - कलेक्टर कुणाल दुदावत

    मोमेंटो मिलने से पहले विराट कोहली ने शाहरुख़ खान के साथ स्टेज साझा किया. इसमें केकेआर से रिंकू सिंह भी शामिल हुए. शाहरुख़ खान ने विराट कोहली के साथ ‘झूमे जो पठान’ गाने पर डांस भी किया.

    मैच की बात करें तो टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. रहाणे और नारायण ने दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की थी. लेकिन अंतिम 10 ओवरों में केकेआर ने सिर्फ 67 रन बनाए और 20 ओवरों में 174 रन ही बना पाई. विराट कोहली और फिल साल्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पॉवरप्ले में बिना विकेट गवाए 80 रन बनाए. आरसीबी ने लक्ष्य को 22 गेंदें रहते हासिल कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: शरीर के ये 5 संकेत बता सकते हैं लो बीपी की समस्या, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी चोर, पहले बर्तन बेचने के बहाने करते थे रेकी, फिर वारदात को देते थे अंजाम, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

    यह भी पढ़ें: महिला ने दांतों से काटकर अलग कर दी पति की जुबान, जानें क्या है पूरा मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,982 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,401 Views
    Don't Miss

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के लेकर मीडिया रिपोर्ट में…

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.