Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल​ 19 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल​ 19 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल​: 19 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज तुला उपरांत वृश्चिक राशि से होगा और चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बनेगा तो दूसरी ओर बुध और सूर्य की युति से आज बुधादित्य योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो आगे कदम बढ़ा सकते हैं। इससे आपको आगे फायदा होगा। नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। परिवार में आज माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। बच्चों के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। आज छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बढ़ते खर्चों का प्रबंधन करें। अपने शान-शौक को पूरा करने के लिए उधार लेने से बचें, वरना आप पर आर्थिक बोझ बढ़ता जाएगा। वहीं आज व्यापार के मामले में आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। हालांकि अच्छे से जांच-परख के बाद ही आगे बढ़ें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को धैर्य रखना होगा।

    यह भी पढ़ें :  पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बुधादित्य राजयोग बनने से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो पहले विशेषज्ञों से सलाह ले लें। वहीं आज आप संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो परिवार के साथ बातचीत करके फैसला लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आज मुनाफा हो सकता है। परिवार में पिता का साथ मिलेगा।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों को आज करियर में फायदा होने वाला है। अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके काम की प्रशंसा होगी। मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आय में इजाफा हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा। समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वालों की आज प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपके काम की चर्चा होगी।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है, लेकिन तनाव लेने से बचें। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो अपने पार्टनर से बातचीत करें, समस्या का समाधान निकल जाएगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार की बात का बुरा लग सकता है।

    यह भी पढ़ें :  चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    कन्या राशि

    बुधादित्य योग के चलते कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी पसंद का काम मिल सकता है। आज मन खुश रहेगा। आपको व्यापार में अतिरिक्त फायदा हो सकता है। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। हालांकि आपको सहकर्मियों की मदद की जरूरत होगी। समय का प्रबंधन करके आप अपना काम पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों से लेन-देन करने से बचें। सेहत का खास ख्याल रखें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वरना आप षड्यंत्र में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेवजह की बातों से दूर रहें। सहकर्मियों की मदद से आप काम जल्दी निपटा सकते हैं। व्यापार में आपको मेहनत का फल मिलेगा। नई योजनाओं के दम पर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं। बेवजह की बातों को अनदेखा करें।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को बुधादित्य योग के चलते फायदा होगा। आज कारोबार में अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनकी वजह से आपको आने वाले समय में लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर से आपको उपहार मिल सकता है। अगर आपने किसी से उधार लिया था तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें :  पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    मकर राशि

    मकर राशि के जातक आज खुश रहेंगे। परिवार के साथ नया वाहन खरीदने की चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आप बजट बनाकर ही आगे बढ़ें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज करीबी मित्रों के साथ शाम को घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि वाहन सावधानी से चलाएं।

    ​कुंभ राशि

    आज कुंभ राशि के जातक लापरवाही से बचें। आज मेहनत का फल मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। आज परिवार या घरेलू व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में आज चुगलखोरों से दूर रहें। सहकर्मियों के सामने अपना भेद न खोलें। जीवनसाथी के साथ धैर्यपूर्वक व्यवहार करें। अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आप पहल करते हुए उसे सुलझाने का प्रयास करें।

    मीन राशि

    आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। भावनाओं में बहने से बचें। आज नौकरीपेशा जातकों को अपने खर्च को नियंत्रित करके चलना होगा। आर्थिक रूप से थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन शाम तक कोई न कोई रास्ता निकल जाएगा। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। लंबे समय से अटके घरेलू काम पूरे हो सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने…

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.