Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाक सेना के आगे बलोच आर्मी का सरेंडर. 30 घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी 33 लड़ाके मारे गए
    Featured

    पाक सेना के आगे बलोच आर्मी का सरेंडर. 30 घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी 33 लड़ाके मारे गए

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n655725715174183128393104200d648a2fde8d89a273f1b06e2e03e8f515d6b44cd18710b74aa7e78ebdf1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    इस्लामाबाद/स्वराज टुडे: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई आखिरकार पूरी हो गई है. करीब 30 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पाक सेना ने बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 लड़ाकों को मार गिराया.

    पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के चार जवान शहीद हो गए, जबकि 21 यात्रियों की मौत पहले ही हो चुकी थी.

    मंगलवार को बलोच लड़ाको ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था और यात्रियों को बंधक बना लिया था. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने इलाके को घेरकर लड़ाकों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया. यह ऑपरेशन बोलान के पहाड़ी और सुरंगों से भरे इलाके में चला, जहां लड़ाकों ने सेना को कड़ी चुनौती देने की कोशिश की. लेकिन पाक सुरक्षाबलों ने रणनीतिक तरीके से सभी लड़ाकों को खत्म कर दिया.

    https://x.com/CMShehbaz/status/1899834123050779087?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1899834123050779087%7Ctwgr%5Eeedad452e033fdc7a7187f32bbbbca1b8e309f2a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    किसी भी लड़ाके को जिंदा नहीं छोड़ा

    ऑपरेशन के दौरान कई आतंकी बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना की कड़ी घेराबंदी के कारण उन्होंने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया. हालांकि, सेना ने किसी भी लड़ाके को जिंदा नहीं छोड़ा और सभी को मार गिराया. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में किसी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई.

    BLA लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ अलगाववादी आंदोलन चला रहा है. इस संगठन ने पहले भी कई बड़े हमले किए हैं, लेकिन जाफर एक्सप्रेस हमले के बाद पाक सेना की जवाबी कार्रवाई ने उन्हें बड़ा झटका दिया है. सुरक्षा एजेंसियां अब भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि कोई बचा हुआ आतंकी फरार न हो सके.

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026

    ऐसे कामयाब हुआ सेना का ऑपरेशन

    सेना ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए सभी बंधकों को सुरक्षित निकाल लिया और सभी आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने बंधकों को कई समूहों में बांट दिया था, जिससे ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण हो गया था.

    हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान कोई भी आत्मघाती हमलावर को विस्फोट करने का मौका नहीं मिला. सुरक्षाबलों की तत्परता और रणनीति के कारण बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया.

    सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है. इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया ताकि किसी भी संभावित खतरे से भी निपटा जा सके.

    पाक पीएम ने की सीएम सरफराज से बात

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी से जाफर एक्सप्रेस पर हुए आतंकी हमले को लेकर बातचीत की. इस दौरान सीएम बुगटी ने उन्हें हमले की ताजा स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने इस हमले को बेहद घिनौना बताते देते हुए कहा कि पूरा देश इस कायराना हरकत से सदमे में है, लेकिन इससे पाकिस्तान की शांति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होगी.

    प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मैं शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. अल्लाह उन्हें जन्नत में ऊंचा मुकाम दे और घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे. आगे पीएम ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को और मजबूत करेगा. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस हमले में शामिल कई आतंकियों को मार गिराया है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    यह भी पढ़ें: एमबीबीएस की टॉपर स्टूडेंट ने लगाई फांसी, मौत से कुछ घंटे पहले माता-पिता से हुई थी मुलाकात, सदमें में परिवार

    यह भी पढ़ें: रात को शख्स ने अपने चारों बच्चों को खिलाई पूरी-सब्जी, फिर पिलाया एक-एक गिलास दूध, फिर जो हुआ…, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: लव मैरिज के 22 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट पर लिख गए हैरान कर देने वाली बात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026

    ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    June 7, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,605 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,056 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026905 Views
    Don't Miss

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    जयपुर/स्वराज टुडे: जयपुर की नूरानी मस्जिद पर आग बुलडोजर चला दिया जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने…

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026

    ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.