Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन
    Featured

    छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250228 153630 0955
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन समारोह आयोजित हुआ । कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। जिसका अपना ऐतिहासिक महत्व है।
    तीज, त्यौहार, मड़ई, मेला, सुआ, ददरिया ये हमारी संस्कृति की पहचान है, इसकी रक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है।

    IMG 20250228 WA0052IMG 20250228 WA0048

    कैबिनट मंत्री ने कहा कि पाली महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी कला संस्कृति का शानदार प्रस्तुति दी। जिसका हम सभी ने भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना एवं मंच के माध्यम से आमजनों का मनोरंजन करना है। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का बहुत अच्छा आयोजन किया गया है। आगे भी प्रशासन द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाता रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का विकास तेजी से किया जा रहा है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों के परिश्रम को सम्मान देते हुए उनके उपज को

    IMG 20250228 WA0045 IMG 20250228 WA0042

    3100 रुपए प्रति क्विन्टल एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से खरीदी की गई है।
    इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि पाली में भी क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखकर अनेक विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है। यहां के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल की व्यवस्थित विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर डीएमएफ के आने वाली बैठक में अनुमोदन कर कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार
    आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा।
    श्री देवांगन ने गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

    यह भी पढ़ें :  चुनाव के बीच TMC कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर से 100 जिंदा बम बरामद, क्या हिंसा फैलाने की थी योजना? एक्शन में आया चुनाव आयोग

    IMG 20250228 WA0043

    समापन समरोह को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पाली की शिव मंदिर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के विकास के सम्बंध में आने वाली बैठक में चर्चा कर ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का व्यवस्थित ढंग से विकास किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के आपसी समन्वय से विकास कार्यो में तेजी आएगी । आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग ने किया।

    IMG 20250228 WA0037

    समारोह को विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर मरकाम, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल,नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया एवं सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया।

    IMG 20250228 WA0036

    इस दौरान जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पाली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित
    विडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसके अंतर्गत प्रथम पुरस्कार पाली के रितिक कुमार पटेल, द्वितीय स्थान आईटीआई रामपुर कोरबा के विवेक कुमार यादव , तृतीय स्थान पाली के किसन कुमार मरकाम ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मंच से अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पाली श्री अजय जायसवाल, सरपंच श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैकरा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों सहित अधिकारियों ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया। जिला प्रशासन द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    बॉलीवुड के मशहूर गायक शान की सुरीली आवाज ने बांधा समा

    *शान की गीतों पर जनकर झूमे दर्शक

    *लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षड़ंगी ने दी मनमोहक प्रस्तुति*

    पाली महोत्सव के समापन अवसर पर
    बॉलीवुड के मशहूर गायक शान के गीतों ने समा बांधा, उनके गीतों पर दर्शक जमकर झूमे, शान की सुरीली आवाज ने दर्शकों का मन मोह लिया और दर्शक उनके गीतों में खूब नाचे। शान ने मैं हूँ डॉन गाने के साथ मंच पर प्रवेश किया। दर्शकों से रूबरू होते हुए उन्होंने भगवान शिव की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकप्रिय
    छत्तीसगढ़ी गीत छूनुर छुनुर पैरी बाजे.. गीत से उन्होंने पाली के लोगों समन्वय बनाया।
    चार कदम बस चार कदम चल दो ना साथ मेरे, चांद सिफारिश जो करता हमारी,.. हे शोना हे शोना,. दिवानगी दिवानगी,. ओम शांति ओम, दिल ने तुमको चुन लिया है,..
    तन्हा दिल तन्हा सफर,. जैसे अनेक लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। शान के सुरीली आवाज सुनकर दर्शक खुद को झूमने से नही रोक सके और सभी दर्शक झूमने लगे।
    शान ने कहा कि यह उनके लिए बड़े हर्ष की बात है कि भगवान शिव की नगरी पाली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्हें कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।

    यह भी पढ़ें :  'कलमा' न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !

    पाली में भगवान भोलेनाथ का बहुत प्राचीन मंदिर है जो कि अपनी एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व ही वे रायपुर में राज्योत्सव में प्रस्तुति देने आए थे, उसके बाद आज कोरबा के खूबसूरत शहर पाली में परफार्म करने आए है। उन्होंने पाली की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि यहां की वादियां बहुत अच्छी है , शहर के चकाचौंध से दूर यहां एक से एक दिलकश नजारे है, हवा की ताजगी से एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। शान ने लोगों को इस खूबसूरत शहर को हमेशा स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
    इसी प्रकार पाली महोत्सव के समापन अवसर पर लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गायक श्री दिलीप षड़ंगी ने भी मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मां सर्वमंगला की वंदना से उन्होंने देश प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उनके चंदवा बैगा गीत से दर्शक आनंदित हुए। इस दौरान दुर्गेश साहू ने भजन की प्रस्तुति एवं अन्य स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

    देखें वीडियो: 

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026

    ममता बनर्जी 17 हजार वोट से आगे थीं, फिर अंतिम चरण की काउंटिंग में कैसे हो गया खेला !

    May 6, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद

    May 6, 2026

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026952 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026855 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास,…

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026

    ममता बनर्जी 17 हजार वोट से आगे थीं, फिर अंतिम चरण की काउंटिंग में कैसे हो गया खेला !

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.