Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपहृत बालक को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, 7 साल के शिवाय ने बताई भावुक कर देने वाली आपबीती
    Featured

    अपहृत बालक को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, 7 साल के शिवाय ने बताई भावुक कर देने वाली आपबीती

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250214 175615 5864
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इस समय एक 7 साल के बच्चे के अपहरण का मामला जोरों-शोरों से चर्चा में है. इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है. हालांकि, भगवान का शुक्र है कि बच्चा सही सलामत अब अपने माता-पिता के पास पहुंच चुका है.

    मगर, अपहरणकर्ता अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. बदमाशों की पकड़ से बचाए गए अपहृत बच्चे शिवाय गुप्ता ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया.

    यह है मामला

    बच्चे शिवाय को उसकी मां घर से स्कूल वैन तक छोड़ने जा रही थी. इस दौरान घर के बाहर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मां की आंखों में मिर्ची झांकी और बच्चे शिवाय को छीन कर भाग निकले. अपहरण की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. किडनैप हुआ 7 वर्षीय शिवाय को पुलिस ने मुरैना जिले से गुरुवार रात सकुशल बरामद कर लिया. जिन बदमाशों ने शिवाय का अपहरण किया था, वो पुलिस के दबाव के कारण बच्चे को मुरैना में छोड़कर फरार हो गए.

    रिक्शेवाले ने दी थी जानकारी

    पुलिस का दावा है कि अपहरणकर्ता जिले के काजी बसई गांव में एक ईंट-भट्टे के पास बच्चे को छोड़कर भाग गए थे. इस दौरान एक रिक्शेवाले ने बच्चे को रोते हुए देखा. रिक्शेवाले ने बच्चे को पहचान लिया और उसे अपने साथ बैठाकर अपने गांव के सरपंच के घर ले गया. इसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचना दी. वहीं जब शिवाय अपने घर पहुंचा तो ग्वालियर स्थित मुरार कॉलोनी में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई.

    यह भी पढ़ें :  Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    बच्चे की जुबानी पूरी कहानी

    शिवाय शुक्रवार को स्कूल नहीं गया. वह शांत होकर पिता की गोदी में बैठा हुआ था. उसने बताया, ‘मैं कल मम्मी के साथ स्कूल जा रहा था, तभी कुछ अंकल लोगों ने मम्मी की आंखों में मिर्ची डाल दी और कल लोग मुझे मुंह बंद करके ले गए. वह कहीं बाहर ले गए. मुझे ठंड लग रही थी, लेकिन वो चार घंटे गाड़ी घुमाते रहे. इसके बाद वो लोग खेत पर ले गए और फिर मुझे रस्सी से बांध दिया.’

    बच्चे ने आगे बताया, अंकल मुझे अपने घर पर ले गए थे. वो कह रहे थे कि बिस्कुट चॉकलेट खाओगे, तो मैंने मना कर दिया कि मुझे नहीं खाना. फिर उसके बाद रात होते ही मुझे कहीं छोड़कर चले गए. छोड़ने से पहले कहा कि आगे चलते चले जाओ तुम्हारा घर आ जाएगा. मैं आगे बढ़ा, लेकिन मुझे मेरा घर नहीं मिला. कार में मुझसे कह रहे थे कि पापा से पैसे मंगवा, तभी तुझे छोड़ेंगे.

    शिवाय ने आगे कहा, एक गाड़ी में दो लोग थे. उनके घर पर भी एक और अंकल थे. उन्होंने कमरे में मुझे रस्सी से बांध दिया था. बाद में रात के समय मुझे कहीं पर छोड़ कर चले गए. जब बच्चे से पूछा गया कि अब कैसा लग रहा है उसे, क्या वो स्कूल जाएगा. तो वह कुछ बोल नहीं पाया.

    मां ने बिताई रोते हुए रात

    वहीं 7 साल के मासूम बच्चे की मां आरती गुप्ता की पूरी रात रोते-रोते निकली. उनके लिए 16 घंटे बहुत ही दर्दनाक थे. उन्होंने बताया, मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मेरा बच्चा मेरे पास कैसे वापस आएगा. अब मैं अपने बच्चे को अकेला नहीं छोडूंगी. हमेशा निगरानी में रखूंगी. मैं साथ ही जाऊंगी अब उसके हर जगह. मेरे दो बच्चे और भी हैं. अब मुझे अंदर से डर बैठ गया है. जब तक बदमाश नहीं पकड़े जाएंगे, तब तक प्रशासन से यही कामना कर रही हूं कि उन्हें जल्दी से जल्दी पकड़ें और उन्हें सजा दें. ये बदमाश फिर से ऐसी घटना कर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें :  Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    पिता और दादा ने कही ये बात

    शिवाय के पिता राहुल ने बताया कि मुरैना में भी पहले इस तरह की एक घटना हो चुकी है. उन्होंने बताया कि उनके साले के साथ यही घटना घट चुकी है. उन्होंने कहा, मेरा साला पांच बजे के समय ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रहा था, तभी स्टेशन पे जो अंडरग्राउंड पुल है वहां से निकला. उसी दौरान उस पर मिर्ची डाल दी और उसके लड़के को उठा ले गए. हालांकि, बच्चे ने धक्का-मुक्की करके खुद को गिरा लिया. फिर वो लोग भाग निकले. शायद उन्हीं बदमाशों ने मेरे बच्चे को पकड़ा था. पिता और दादा ने कहा कि प्रशासन जल्द से बड़ी कार्रवाई करे. अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए.

    यह भी पढ़ें: अनजान लोगों से मदद मांगना हरिद्वार के एक डॉक्‍टर को पड़ा भारी, सीधे घर पहुंची लाश

    यह भी पढ़ें: पति का कर्ज इस तरह चुकाया! लोन रिकवरी एजेंट से आंखों ही आंखों में हुआ इशारा, फिर एक दिन ….

    यह भी पढ़ें: इंडियन ऑयल में नौकरी की भरमार, नहीं देना है कोई एग्जाम, शानदार होगी सैलरी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा कोसाबाड़ी–निहारिका मुख्य मार्ग, CSEB…

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.