Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अनजान लोगों से मदद मांगना हरिद्वार के एक डॉक्‍टर को पड़ा भारी, सीधे घर पहुंची लाश
    Featured

    अनजान लोगों से मदद मांगना हरिद्वार के एक डॉक्‍टर को पड़ा भारी, सीधे घर पहुंची लाश

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n651837059173950240408607ffd77a1ac3d26e36b507601f5c7e6bb8377e30fb021975bc4776b5e1a69e8b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बहादराबाद-हरिद्वार/स्वराज टुडे:  जिला अस्पताल हरिद्वार में संविदा पर तैनात डाक्टर गोपाल गुप्ता की हत्या लूटपाट के लिए की गई थी। डाक्टर ने बुलेट का तेल खत्म होने पर तीन अनजान लोगों से मदद मांगी तो उन्होंने शराब पिलाकर दोस्ती की और लूटपाट कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने मफलर से गला घोंटकर डाक्टर की जान ले ली।

    पुलिस ने तीनों बदमाशों को मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश देवबंद सहारनपुर के रहने वाले हैं। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हुए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि डा. गोपाल गुप्ता का शव 31 जनवरी को बहादराबाद क्षेत्र में मिला था। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की बात सामने आाई थी। इसका पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।

    n65183705917395025347493779b2edc67f0484f28bd16e9518953b68202168ad9f3e97a5fe16709e417469

    डा. गोपाल गुप्ता। फाइल फोटो

    खेतों की तरफ भागने लगे बाइक सवार

    सीसीटीवी खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस के हाथ हत्यारोपियों के सुराग लगे थे। मंगलवार देर रात पता चला कि तीनों बदमाश शहर की ओर आ रहे हैं। ऐसे में बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार व कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर नेगी के साथ मिलकर हाइवे के पास बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर दी।

    पुलिस को देखकर बाइक सवार खेतों की तरफ भागने और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। दोनों घायल होकर गिर पड़े। दोनों की पहचान ग्राम तेलवी मोरी, थाना देवबंद, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी मुदस्सिर और हनीफ उर्फ समीर के रूप में हुई। इस बीच पुलिस ने तीसरे बदमाश मुकर्रबपुर, कलियर हरिद्वार निवासी अशरफ को भी दबोच लिया।

    यह भी पढ़ें :  12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    इसका विरोध करने पर उन्होंने मफलर से गला घोंटकर डाक्टर की जान ले ली।

    पुलिस ने तीनों बदमाशों को मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश देवबंद सहारनपुर के रहने वाले हैं। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हुए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि डा. गोपाल गुप्ता का शव 31 जनवरी को बहादराबाद क्षेत्र में मिला था। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की बात सामने आाई थी। इसका पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।

    डा. गोपाल गुप्ता। फाइल फोटो

    खेतों की तरफ भागने लगे बाइक सवार बदमाश

    सीसीटीवी खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस के हाथ हत्यारोपियों के सुराग लगे थे। मंगलवार देर रात पता चला कि तीनों बदमाश शहर की ओर आ रहे हैं। ऐसे में बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार व कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर नेगी के साथ मिलकर हाइवे के पास बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर दी।

    पुलिस को देखकर बाइक सवार खेतों की तरफ भागने और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। दोनों घायल होकर गिर पड़े। दोनों की पहचान ग्राम तेलवी मोरी, थाना देवबंद, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी मुदस्सिर और हनीफ उर्फ समीर के रूप में हुई। इस बीच पुलिस ने तीसरे बदमाश मुकर्रबपुर, कलियर हरिद्वार निवासी अशरफ को भी दबोच लिया।

    घटनास्थल पर बदमाश से पूछताछ करते एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, साथ में थानाध्यक्ष नरेश राठौड़

    उनके कब्जे से डा. गोपाल गुप्ता की बुलेट, घड़ी और जूतों के अलावा दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। तीनों ने स्वीकार किया कि शराब के ठेके पर मुलाकात के दौरान तीनों ने डा. गोपाल गुप्ता से दोस्ती कर शराब पिलाई और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर डाक्टर की हत्या कर दी। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने 15 हजार व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।

    यह भी पढ़ें :  सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    ई-रिक्शा में बैठाकर ले गए सुनसान इलाके में

    एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 31 जनवरी की रात डा. गोपाल गुप्ता अपनी बुलेट से कहीं जा रहे थे, लेकिन तेल खत्म होने के कारण वह सड़क किनारे रुक गए और वाहन चालकों को रोककर तेल का इंतजाम करने लगे। तभी ई-रिक्शा में आए मुदस्सिर, हनीफ और अशरफ वहां रुक गए।

    तीनों ने मदद के बहाने उनसे दोस्ती की और शराब ऑफर की। इसके बाद तेल लाने के बहाने उन्हें अपने ई-रिक्शा में बैठाकर बहादराबाद नहर पटरी के सुनसान इलाके में ले गए। वहां बदमाशों ने गोपाल गुप्ता से उनकी घड़ी, पर्स और 7500 छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर पटरी के किनारे फेंक दिया। इसके बाद वे डाक्टर की बुलेट, घड़ी और 75 हजार लेकर फरार हो गए।

    मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल लेकर जाते पुलिसकर्मी

    अजनबियों को बनाते थे शिकार

    थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि तीनों पेशेवर बदमाश हैं। मुदस्सिर लूट के मामले में देवबंद में जेल जा चुका है। तीनों अक्सर शराब ठेकों के आसपास अजनबियों को फंसाते हैं, उनसे दोस्ती गांठते हैं। शराब पिलाने के बाद उन्हें लूटकर फरार हो जाते हैं। इस बार जब डाक्टर ने लूट का विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी।

    बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

    सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर नेगी, उपनिरीक्षक जगमोहन, उपनिरीक्षक देवेंद्र, अपर उपनिरीक्षक तरुण, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल बलवंत, संतोष, मुकेश नेगी, रणजीत व निर्मल, एसओजी इंस्पेक्टर दिग्पाल कोहली, उपनिरीक्षक पवन डिमरी, हेड कांस्टेबल विवेक यादव, कांस्टेबल वसीम, हरवीर और नरेंद्र।

    यह भी पढ़ें :  बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    यह भी पढ़ें: पति का कर्ज इस तरह चुकाया! लोन रिकवरी एजेंट से आंखों ही आंखों में हुआ इशारा, फिर एक दिन ….

    यह भी पढ़ें: इंडियन ऑयल में नौकरी की भरमार, नहीं देना है कोई एग्जाम, शानदार होगी सैलरी

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: शराबी को सिर्फ 10 दिन खिला दो ये चीज, पूरी उम्र के लिए छूट जायेगी शराब ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का…

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.