Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ब्रेकिंग: महाकुंभ मेले में इस्कॉन के शिविर में लगी भीषण आग, 22 टेंट जलकर खाक, महाकुंभ में आग लगने की यह तीसरी घटना
    Featured

    ब्रेकिंग: महाकुंभ मेले में इस्कॉन के शिविर में लगी भीषण आग, 22 टेंट जलकर खाक, महाकुंभ में आग लगने की यह तीसरी घटना

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n650953102173893031933426aa428c00f892be2ad73303ebcd0df0396e9aafca1243f01cbe91640f47e543
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गई जिसमें करीब 20 से 22 टेंट जलकर खाक हो गए।

    अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”सेक्टर-18 स्थित इस्कॉन के शिविर में सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कदम उठाते हुए दमकल केंद्र से 12 गाड़ियां रवाना की गईं और करीब आधा घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।”

    उन्होंने बताया कि 20 से 22 टेंट जलकर खाक हो गए हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि हवा तेज होने के कारण पास के अतुलेश्वर धाम और देवी संपत्ति के कुछ शिविर भी आग की चपेट में आ गए।

    शर्मा ने बताया कि इस्कॉन के शिविर में हर टेंट में एसी, ब्लोअर और हीटर लगे थे, संभवतः शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। उन्होंने बताया कि हालांकि, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। महाकुंभ में इस्कॉन का शिविर अदाणी समूह के सहयोग से वृहद स्तर पर भंडारा संचालित किए जाने के लिए सुर्खियों में है।

    सेक्टर-19 स्थित इस्कॉन के शिविर में 21 जनवरी को अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी सपरिवार आए थे और भंडारा प्रसाद वितरण में हाथ बंटाया था। इसके अलावा, उन्होंने सपरिवार त्रिवेणी संगम में डुबकी भी लगाई थी। महाकुंभ मेला पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 में लगी आग को दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए नियंत्रित कर लिया। उपरोक्त घटना मे कोई जनहानि नहीं हुई है न ही कोई घायल हुआ है।”

    यह भी पढ़ें :  Korba: पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

    महाकुंभ में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व 19 जनवरी को मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी थी जिसमें 12 से अधिक शिविर जलकर खाक हो गए थे। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

    इसके बाद, 25 जनवरी को महाकुंभ नगर के सेक्टर-दो में एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी और इसकी चपेट में एक दूसरी कार भी आकर जल गई थी। राहत की बात रही कि इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई। प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, सुप्रीम कोर्ट ने निकाली 241 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल

    यह भी पढ़ें: म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से लगभग 6 करोड़ की ठगी उजागर, 35 म्यूल अकाउंट्स की हुई पहचान, 10 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने जनता के बीच जारी किया घोषणा पत्र, घोषणा पत्र में 23 प्रमुख बिंदु, देखें सूची

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026

    J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    August 6, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी, इच्छुक नागरिक 25 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,816 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,469 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,165 Views
    Don't Miss

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा के पास सड़क…

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.