Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सागर जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

    September 9, 2026

    28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

    September 9, 2026

    उदरदा पर्यटन मार्ग बंद: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रेलवे की मनमानी के खिलाफ 10 दिन में चक्काजाम का अल्टीमेटम !

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लीलावती हॉस्पिटल ने मुंबई में अत्याधुनिक कैंसर केयर इंस्टीट्यूट की घोषणा की
    Featured

    लीलावती हॉस्पिटल ने मुंबई में अत्याधुनिक कैंसर केयर इंस्टीट्यूट की घोषणा की

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250123 WA0018
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: लीलावती हॉस्पिटल ने मुंबई में 300 बिस्तरों वाले नए कैंसर केयर इंस्टीट्यूट की स्थापना की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक सुविधा भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में क्रांति लाएगी, जिसमें नवीनतम तकनीक, उन्नत उपचार और ऑन्कोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रकाश आबिटकर, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री आशिष शेलार, परिवहन मंत्री श्री प्रताप सरनाईक, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, मेयो क्लिनिक के इंटरनेशनल और एंटरप्राइज ऑटोमेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री बिजू सामकुट्टी, लीलावती हॉस्पिटल की संस्थापक और स्थायी ट्रस्टी श्रीमती चारू मेहता, और स्थायी ट्रस्टी श्री राजेश मेहता, श्री प्रशांत मेहता व श्री राजीव मेहता जैसी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।
    नया कैंसर केयर इंस्टीट्यूट मरीजों की विशेष आवश्यकताओं के आधार पर उपचार प्रदान करेगा, जिससे प्रत्येक मरीज को व्यक्तिगत और प्रभावी देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी।
    उच्च गुणवत्ता वाली यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को इलाज के लिए विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनका समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

    इस सुविधा में उत्कृष्ट मरीज देखभाल के साथ-साथ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, रिसर्चर्स और सपोर्ट स्टाफ के लिए कई रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे। यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ मुंबई में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    कैंसर केयर इंस्टीट्यूट में एआई आधारित डायग्नोस्टिक टूल्स पेश किए जाएंगे, जो कैंसर की शुरुआती और सटीक पहचान में मदद करेंगे। इससे मरीजों के इलाज के नतीजे बेहतर होंगे और उनकी जीवन दर में सुधार होगा। इसके साथ ही, लीलावती हॉस्पिटल कैंसर के जोखिम, लक्षण और रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान शुरू करेगा, जिससे स्वास्थ्य और कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    लीलावती हॉस्पिटल को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेयो क्लिनिक के साथ साझेदारी में नर्सिंग उत्कृष्टता कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) का उद्देश्य विशेष प्रशिक्षण और विकास के माध्यम से हमारे नर्सिंग स्टाफ के कौशल और ज्ञान को बढ़ाना है। यह साझेदारी नर्सिंग उत्कृष्टता शिक्षा, नर्सिंग गुणवत्ता और मरीज अनुभव, मरीज और स्टाफ सुरक्षा, नर्सिंग गवर्नेंस और नेतृत्व विकास, नए कर्मचारियों के लिए ओरिएंटेशन और विकास, तथा नर्सिंग क्षमता को कवर करती है।
    इस साझेदारी के तहत, लीलावती हॉस्पिटल ऑब्झर्वेशन (अवलोकन), रिअल-टाइम बेस्ट प्रॅक्टिस कन्सिडरेशन (वास्तविक समय में सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार), और स्ट्रक्चर्ड सेशन्स (संरचित सत्र) के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करेगा। कार्यक्रम के पूर्ण होने पर, नर्सों को मेयो क्लिनिक से प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जो मरीजों की देखभाल में उनकी उत्कृष्टता और समर्पण को मान्यता देगा।

    लीलावती हॉस्पिटल के परमानेंट ट्रस्टी, श्री राजेश मेहता और श्री प्रशांत मेहता ने कहा, “मुंबई में इस अत्याधुनिक कैंसर केयर इंस्टीट्यूट को लाने और मेयो क्लिनिक के साथ मिलकर हमारे नर्सिंग स्टाफ के कौशल को बढ़ाने के लिए साझेदारी करने पर हमें बेहद खुशी है। यह पहल विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और हमारे मरीजों व समुदाय के जीवन को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

    दावोस, स्विट्जरलैंड से एक रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने लीलावती हॉस्पिटल और मेयो क्लिनिक को बधाई देते हुए कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि लीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुंबई और मेयो क्लिनिक, यूएसए नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सहयोग कर रहे हैं। यह न केवल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक नई दिशा खोलेगा बल्कि मानव सेवा के पथ पर भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने लीलावती हॉस्पिटल को बधाई देते हुए कहा, “लीलावती हॉस्पिटल ने अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध मेयो क्लिनिक के साथ एक ऐतिहासिक सहयोग किया है। मैं लीलावती हॉस्पिटल और मेयो क्लिनिक द्वारा स्थापित कैंसर हॉस्पिटल को केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि ‘स्वास्थ्य मंदिर’ कहूंगा। हमारे नर्सिंग स्टाफ, जो हमारी प्रिय बहनें हैं, को मेयो क्लिनिक द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि वे अपने कौशल और तकनीक के साथ दुनिया की बेहतरीन नर्सें बनेंगी। नर्सिंग स्टाफ अस्पताल की आत्मा है और स्वास्थ्य सेवा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत में पहली बार इस प्रकार का नर्सिंग प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सागर जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

    September 9, 2026

    28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

    September 9, 2026

    उदरदा पर्यटन मार्ग बंद: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रेलवे की मनमानी के खिलाफ 10 दिन में चक्काजाम का अल्टीमेटम !

    September 9, 2026

    महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म! पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता ने सहेली को सुनाई आपबीती..

    September 9, 2026

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    सागर जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

    September 9, 2026

    सागर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड ने गंभीर रूप ले…

    28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

    September 9, 2026

    उदरदा पर्यटन मार्ग बंद: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रेलवे की मनमानी के खिलाफ 10 दिन में चक्काजाम का अल्टीमेटम !

    September 9, 2026

    महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म! पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता ने सहेली को सुनाई आपबीती..

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.