Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रेसवार्ता के बीच कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को उठा ले गयी पुलिस, महिला से दुष्कर्म का आरोप
    Featured

    प्रेसवार्ता के बीच कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को उठा ले गयी पुलिस, महिला से दुष्कर्म का आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64981685117382356761942b00d485a432777a21ba5c174a78cce1b18d81d660550a1917fc8e76209788ee
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    सीतापुर/स्वराज टुडे: सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राठौड़ पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है. कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. कांग्रेस सांसद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

    17 जनवरी को शहर कोतवाली में एक महिला ने सांसद के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था.

    वहीं, कल यानी बुधवार को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राकेश राठौड़ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जस्टिस राजेश चौहान ने दो हफ्तों में सरेंडर करने को कहा था. राकेश राठौड़ सरेंडर करने ही वाले थे कि पुलिस ने उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के मुताबिक, सांसद शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से यौन शोषण कर रहे थे. उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था.

    राकेश राठौड़ के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    इसके पहले सीजेएम कोर्ट ने सोमवार 27 जनवरी को सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. 25 जनवरी को कांग्रेस सांसद को दूसरा नोटिस जारी किया गया था. 27 जनवरी तक सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर बयान दर्ज करवाने का मौका दिया गया था. मगर वह तय समय तक कोतवाली नहीं पहुंचे. इससे पहले भी एक नोटिस जारी किया गया था.

    महिला का आरोप है कि सांसद बनने के बाद उन्होंने पीड़िता को अपने घर पर बुलाया. उसके साथ संबंध बनाए. विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी. बदनामी की वजह से कुछ दिनों तक वह पीड़िता चुप रही. इसके बावजूद कांग्रेस सांसद महिला का शोषण करते रहे.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    कौन हैं सीतापुर के सांसद राकेश राठौड़?

    लोकसभा चुनाव में राकेश राठौड़ ने बीजेपी के उम्मीदवार राजेश वर्मा को करारी शिकस्त दी थी. राकेश को 5 लाख 31 हजार 138 वोट मिले थे. वहीं, राजेश वर्मा 4 लाख 41 हजार 497 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे. राकेश राठौड़ पहले बीजेपी में थे. साल 2017 में सीतापुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव जीतकर वह विधायक बने थे. मगर बाद में बगावती तेवर की वजह से उन्हें बीजेपी से बाहर होना है. इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ के शैतान का श्रद्धालुओं ने कर दिया खुलासा, अब उन्हें भी पाताल पहुंचा देंगे सीएम योगी !

    यह भी पढ़ें:  अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा, पीड़िता की ओर से अधिवक्ता मोहन सोनी ने की थी पैरवी

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की बचाई जान, पर खुद की जान नहीं बचा पाए सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,242 Views
    Don't Miss

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के…

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.