Featuredकोरबा

धान खरीदी में अनियमितता: धान खरीदी केंद्र उतरदा एवं कुल्हरिया के समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी केन्द्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में धान खरीदी केन्द्र उतरदा (विकासखंड पाली) और कुल्हरिया (विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा) के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।

धान खरीदी केंद्र उतरदा में कुल 3684.00 क्विंटल धान (9210 बोरे) सत्यापन में कम पाया गया। 581 नए जूट बारदाने कम और 1195 पुराने बारदाने अधिक मिले। धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए डनेज की व्यवस्था भी नहीं की गई थी।
धान खरीदी केंद्र कुल्हरिया में 806.80 क्विंटल धान (2017 बोरे) कम पाया गया। इसके साथ ही कुल 8 धान स्टेक में से केवल 3 में ही सिंगल लेयर डनेज की व्यवस्था थी।
इन गंभीर अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने दोनों केंद्रों के नोडल अधिकारियों और सहकारिता विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही समिति प्रबंधकों और उपार्जन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं कोरबा को दिए हैं।
गौरतलब है कि कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  लॉरेन्स बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने देशभर से 7 शूटर्स किए गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: लखनऊ होटल में बिजनेसमैन की न्यूड बॉडी छोड़कर क्यों भागी गर्लफ्रेंड? अब पता चली चौंकाने वाली बात

यह भी पढ़ें: बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे; जानिए किस गैंग ने किया हमला

यह भी पढ़ें: सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस का रिसाव, छात्र-छात्राएं एक के बाद एक होने लगे बेहोश, मचा हड़कंप

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button