Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर से सामुदायिक स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा,
    Featured

    बालको ने मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर से सामुदायिक स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा,

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250107 211139 9306
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जांच के बाद 18 मोतियाबिंद रोगी के लिए निशुल्क सर्जिकल उपचार की सुविधा

    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के साथ साझेदारी से संचालित अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) परियोजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रूमगढ़ा गांव में मल्टी-स्पेशलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 4 पड़ोसी समुदाय के साथ 224 मरीज लाभान्वित हुए। समुदाय के सदस्यों को निशुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में त्वचा रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, नेत्र देखभाल और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा विशेषज्ञ परामर्श और मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण किए गए।

    IMG 20250107 WA0038

    स्वास्थ्य शिविर में एमजीएम आई इंस्टीट्यूट, रायपुर और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुल 135 लोगों की नेत्र जांच भी की गई। मोतियाबिंद के रोगियों के लिए मुफ्त परिवहन और सर्जिकल चिकित्सा उपचार शामिल था। नेत्र जांच शिविर वृद्ध लोगों को आंखों की समस्याओं का समय रहते पता लगाने, अंधेपन को रोकने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। जांच के 18 मोतियाबिंद मरीज की पहचान की गई तथा 33 लोगों को दृश्य बाधा के अनुसार चश्मा भी दिया गया।

    IMG 20250107 WA0039

    शिविर में 25 बुजुर्गों को एडवांस इलेक्ट्रोथेरेपी तकनीक के साथ फिजियोथेरेपी सेवा प्रदान की गई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की कोरबा यूनिट टीम के सहयोग से एचआईवी परामर्श और प्रथम स्तर की जांच की गईं। मेगा स्वास्थ्य शिविर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लाभान्वित हुए।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सामुदायिक विकास स्वास्थ्य परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना तथा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। बालको सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रयासरत है।

    यह भी पढ़ें :  यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    रूमगढ़ा की गिरिजा सारथी (मितानिन) ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस पहल ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया है जिससे सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम कंपनी और जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।

    आरोग्य परियोजना बालको का व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुपोषण को कम करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025 में 45 से अधिक समुदायों के 49,097 लोग लाभान्वित हुए हैं। ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर संचालित मोबाइल हेल्थ वैन की मदद से जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। वित्तवर्ष 2025 में एमएचवी से लगभग 16987 तथा 5 मल्टी-स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप से लगभग 1200 लोग लाभान्वित हुए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,662 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,084 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    ₹5 करोड़ एवं ₹10 करोड़ टर्नओवर की अनिवार्य शर्तों की समीक्षा की मांग, कलेक्टर कोरबा…

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.