Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 7, 2026

    America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    November 7, 2026

    Bilaspur: एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये के चक्कर में शिक्षिका ने ‘खो दी नौकरी’
    Featured

    महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये के चक्कर में शिक्षिका ने ‘खो दी नौकरी’

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6457057091735700422875516bc7c21e4fdd392d26e177d5bb27c82be2b9447722c1bbb1c505fe076ba4b3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महासमुंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला गहराता जा रहा है. महासमुंद (Mahasamund) जिले की ग्राम पंचायत घोड़ारी में एक शिक्षिका को फर्जी दस्तावेजों के जरिए पिछले 10 महीनों से योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है. पंचायत सचिव रमाकांत गोस्वामी ने अपनी शिक्षिका पत्नी नीलम गोस्वामी का नाम योजना में जोड़ा और हर महीने ₹1000 का लाभ उठाते रहे.

    महिला बाल विकास विभाग की जांच में हुआ खुलासा

    ग्राम पंचायत घोड़ारी में महिला बाल विकास विभाग को शिकायत मिली थी कि नीलम गोस्वामी, जो केशवा प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक हैं, वह महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी भी हैं. जांच में पता चला कि सचिव रमाकांत गोस्वामी ने फर्जी जानकारी देकर आवेदन जमा किया था. मामला उजागर होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है.

    प्रशासन और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

    मामले के वायरल होने के बाद प्रशासन ने शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है. वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर योजना के दुरुपयोग का आरोप लगाया. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले पर महासमुंद एसडीओपी अजय त्रिपाठी ने कहा कि “आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.” वहीं, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर का कहना है कि यह घटना बता रही है कि “सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है.” वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जोगी का कहना है कि “यह सचिव का सोचा-समझा षड्यंत्र है.”

    और फर्जीवाड़े सामने आने की आशंका

    महासमुंद जिले में कुल 3,23,363 आवेदन योजना के तहत प्राप्त हुए थे. जांच अधिकारी मानते हैं कि यदि पूरी जांच निष्पक्षता से की जाए, तो अन्य फर्जी मामले भी उजागर हो सकते हैं. जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. इस घटना ने योजनाओं में फर्जीवाड़े को उजागर करते हुए प्रशासन और समाज को सतर्क कर दिया है.

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    यह भी पढ़ें: साथी की हत्या पर आग-बबूला हुए किन्नर, हाईवे जाम कर निकाली नग्न रैली, कांप उठा पूरा शहर

    यह भी पढ़ें: NDRF और SDRF टीम के हाथ अब भी खाली, 8 दिनों से 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी है मासूम चेतना

    यह भी पढ़ें:हेल्थ टिप्स: सर्दियों में रोज मूंगफली खाने से क्या होता है? जानें बड़े फायदे और गंभीर नुकसान 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 7, 2026

    America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    November 7, 2026

    Bilaspur: एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार

    November 7, 2026

    दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए

    November 7, 2026

    कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, चोरी की चांदी की दो चेन बरामद

    November 7, 2026

    Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    November 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,075 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,562 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 7, 2026

    आज का राशिफल : आज 7 नवंबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के…

    America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    November 7, 2026

    Bilaspur: एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार

    November 7, 2026

    दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए

    November 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.