Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मनमोहन सिंह के सम्मान पर सियासत, पीवी नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस को दिखाया आईना, सोनिया और राहुल हो गए पानी-पानी
    Featured

    मनमोहन सिंह के सम्मान पर सियासत, पीवी नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस को दिखाया आईना, सोनिया और राहुल हो गए पानी-पानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64540775117354868201910b1dd65a06bd4c4035a4614af4fe79413b9128c369a2caf55d9f9b297ecd3628
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) के अंतिम संस्कार को लेकर सियासत गर्मायी हुई है।

    कांग्रेस (Congress) को इस बात पर एतराज है कि किसी भी पीएम का अंतिम संस्कार निगम बोध पर नहीं किया गया और एक सिख पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार वहां करके केंद्र सरकार ने उनका अपमान किया है। बीजेपी (BJP) इसे ओछी राजनीति बता रही है। इस बीच कांग्रेस की परेशानी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव (PV Narsimha Rao) के परिवार ने बढ़ाई है।

    दरअसल, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस पार्टी से लेकर राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने याद दिलाया कि किस प्रकार 20 साल पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने ही पूर्व अध्यक्ष के अंतिम संस्कार और उनके स्मृति स्थल को लेकर अपमान किया था।

    नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कांग्रेस पर बोला हमला

    न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए पूर्व पीएम के भाई मनोहर राव ने कहा कि कांग्रेस को 20 साल पीछे देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेता पीवी नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया। यहां तक ​​कि सोनिया गांधी भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। कांग्रेस ने उनके लिए एक भी प्रतिमा नहीं बनवाई और न ही उन्हें भारत रत्न दिया।

    पूर्व पीएम के भाई मनोहर राव ने कांग्रेस द्वारा मनमोहन सिंह को लेकर खड़े किए गए सवालों पर कहा कि आप अपनी औपचारिकताएं पूरी करें, फिर बीजेपी निश्चित रूप से डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन देगी। कांग्रेस ने नरसिम्हा राव के लिए एआईसीसी कार्यालय के द्वार भी नहीं खोले।

    यह भी पढ़ें :  मां-बेटी का यौन शोषण, आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा दोस्त संग गिरफ्तार, लेकिन चंद घंटे में जमानत पर रिहा

    मनमोहन सिंह ने नरसिम्हा राव के साथ किया विकास

    मनोहर राव ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हुआ, इसका दुख है। वो 10 साल पीएम रहे। इससे पहले पीवी नरसिम्हा राव की कैबिनेट में वित्त मंत्री थे। उनको फ्री हैंड देकर उस वक्त जो भारत में स्थिति थी उसको मैनेज किया था। उस दौरान पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह ने गुरु शिष्य की तरह काम किया और बहुत विकास किया।

    कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग BJP से शिकायत कर रहे हैं कि मनमोहन सिंह का ठीक तरह से अंतिम संस्कार नहीं किया। उनको पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि मनमोहन सिंह की सरकार में उनके गुरु पीवी नरसिम्हा राव को क्या सम्मान दिया था।

    सोनिया गांधी तक पर लगाए मनोहर राव ने गंभीर आरोप

    पूर्व पीएम के सम्मान को लेकर मनोहर राव ने कहा कि 2 गज की जमीन दिल्ली में नहीं मिली। आज मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूरी कैबिनेट थी लेकिन पीवी नरसिम्हा के समय कौन आया था, सोनिया गांधी भी नहीं आई थीं। वो हैदराबाद तो आ सकती थीं।

    मनोहर राव ने आगे कहा कि पीवी नरसिम्हा की एक प्रतिमा तक नहीं लगाई। अपनी सरकार में भारत रत्न भी नहीं दिया। मनमोहन सिंह को लेकर आरोप लगा रहे हैं. आपने क्या किया? पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मान दिया है और उनका भी सम्मान किया जाएगा। आपने तो कांग्रेस ऑफिस का गेट तक नहीं खोला था, इससे ज्यादा बद्तमीजी और क्या हो सकती थी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

    बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध का अपमान कराकर मोदी सरकार ने एक पूर्व सिख पीएम का अपमान किया है। कांग्रेस के इन आरोपों पर बीजेपी ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव का नाम लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

    यह भी पढ़ें: पुलिस मुख्यालय में खुद को गोली मारकर इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: बोरवेल में गिरने से एक और जिंदगी खत्म, 10 साल के मासूम की नहीं बच सकी जान

    यह भी पढ़ें: बहन के सामने पानी में समा गया छोटा भाई, दिल दहला देगा वीडियो, यूजर्स ने माता-पिता को बताया दोषी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026877 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026838 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026801 Views
    Don't Miss

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    लव जिहाद क्या है:  लव जिहाद एक सामाजिक-राजनीतिक शब्द है, कोई कानूनी परिभाषा नहीं है।…

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.