Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 27 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 27 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241217 093013 3147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 27 दिसंबर दिन शुक्रवार को आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि से वृश्चिक राशि में होगा। इस गोचर में चंद्रमा आज विशाखा नक्षत्र से अनुराधा नक्षत्र पर संचार करेंगे। चंद्रमा इस गोचर के दौरान बुध के साथ युति संबंध बनाएंगे और अच्छी बात यह रहेगी कि चंद्रमा और गुरु के बीच समसप्तक योग बनने से चंद्रमा का नीचभंग योग भी बनेगा। साथ ही आज स्वराशि कुंभ में चल रहे शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। इन स्थितियों में आज का दिन वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन कन्या राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव मिल सकता है। सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, जानिए आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने सभी महत्वपूर्ण काम दिन के पहले भाग में कर लेना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में अप्रत्याशित रूप से चीजें बदल सकती हैं। कारोबार में आज लाभ पाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। किसी न किसी तकनीकी समस्या का आपको सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्ययोजना पर आपको लगन पूर्वक काम करना होगा किसी से तब तक कोई बात नहीं बताएं जबतक आपका काम पूरा न हो जाए नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं अथवा आपके घर पर मित्र और मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे मन आनंदित होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्य व्यवसाय में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। पूर्व में किए परिश्रम और प्रयास का आपको लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल प्रतीत होगा। आप आज किसी शुभ कार्य से यात्रा कर सकते हैं अथवा शुभ काम में शामिल हो सकते हैं। आपके हाथों आज कुछ पुण्य कर्म भी हो सकता है। अगर पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस में प्रोत्साहन मिल सकता है और मनपसंद काम भी दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले मे दिन आपका सुखद रहेगा।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा किसी अचानक आने वाली समस्या की वजह से आप चिंतित होंगे और मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हें। आपके लिए सलाह है कि दिन के पहले भाग में ही तेजी से काम को निपटाने का प्रयास करें। आपके लिए सलाह है कि, आज आप विरोधी और शत्रु की आलोचना पर ध्यान नहीं दें, क्योंकि लोग आपकी सफलता से मन ही मन जल रहे होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के मन में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी जिन पर काम करेंगे तो दीर्घकालीन सफलता पा सकेंगे। पढने लिखने में आपकी रुचि बढेगा। स्वास्थ्य को अनुकूल रखने के लिए सकारात्मक रहें, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन सुख साधनों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज शिक्षा प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अगर आपका कोई काम अधूरा है और आप उसे लंबे समय से पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को आज लाभ के साथ मान सम्मान मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए लाभ और पद वृद्धि का संयोग बन सकता है। आज आप शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी संयोग बनेगा। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। आपको आज एक साथ कई जिम्मेदारियों को निभाना होगा। आपके ऊपर आज कुछ नया काम आ सकता जिसकी वजह से आपको अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। सितारे यह भी कह रहे हैं कि आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कारोबार में आज के दिन आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा, जो लोग भौतिक सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। धर्म और अध्यात्म में भी आज आपकी रुचि बढ़ेगी। माता और मायके पक्ष से आपको आज फायदा मिल सकता है। आप आज चटपटा और रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में और किसी की बातों में आकर लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में संयम और धैर्य से काम करना होगा अन्यथा सहकर्मियों से वाद विवाद हो सकता है। जो जातक कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज अपना काम भाग्य भरोसे न छोड़ें नहीं तो आपका काम खराब हो सकता है। अगर आप बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। भाइयों से सहयोग पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: मातृत्व दिवस के अवसर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की महिला टीम पहुंची वृद्धाश्रम, माताओं से मिलकर किया उनका सम्मान, जाना हाल-चाल और मनाया मातृत्व दिवस

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं, आपका दिन आज सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको अपनी कार्ययोजना में सफलता मिलेगी। आपकी कोई चली आ रही समस्या और परेशानी सुलझ सकती है। अगर आप बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कर रहे हैं तो आपको इसमें बड़ा फायदा हो सकता है। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। आप शिक्षा और विदेशी क्षेत्र से लाभ पा सकेंगे। ससुराल पक्ष से भी आपको आज फायदा होगा। आपके लिए सलाह है कि पड़ोसियों से आज वाद विवाद में नहीं उलझें नहीं तो आपको आज परेशानी हो सकती है। आपके बच्चों के व्यवहार में आज सकारात्मक बदलाव दिखेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। दिन के पहले भाग की अपेक्षा दूसरा भाग आपके लिए अधिक बेहतर रहेगा। परिवार में यदि कोई समस्या या परेशानी चल रही है तो आज इसका समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ ही आपको आज घर के बड़ों से भी सहयोग मिलेगा। आप बुद्धि और व्यवहार कुशलता से आज लाभ पा सकेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान मिलने का योग बना है। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को घुमाने अथवा शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप जोखिम वाले काम को टाल दें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको अपनी वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो आपके करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के मन में आज नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। बिजनेस में आज कमाई सामान्य ही रहेगी। दिन के दूसरे भाग में कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस कार्य में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन आज बेहतर रहेगा।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन नरम गरम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी और काम सौंपा जा सकता है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातकों को आज किसी डील को फाइनल करने में काफी परेशानी आ सकती है। बिजनेस में आज के दिन कमाई सामान्य रहेगी। आपको आज कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च भी करने होगे। पारिवारिक जरूरतों और स्वास्थ्य कारणों पर भी आज धन खर्च होने का योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में आज किसी पुरानी बात को छेड़ने की गलती न करें नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। घर पर किसी मेहमान के आने से आपको अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में आज आपको फायदा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी सेहत के प्रति सजग और सतर्क रहना होगा। आपके राशि स्वामी शनि आज नक्षत्र बदल रहे हैं। आज आपको कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपने काम के प्रति जिम्मेदार होना पड़ेगा नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपना काम सोच-समझकर करें। आर्थिक मामलों में आपको आज जोखिम लेने से बचना चाहिए। खान-पान में लापरवाही न करें। वैसे कारोबार के मामले में सितारे बताते हैं कि, यदि बिजनेस में पार्टनर के साथ आपका विवाद चल रहा है तो आज स्थिति सुधरेगी और आपके बीच तालमेल बनेगा। वाहन सुख का संयोग बनेगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा ऐसे मे आप जहां और जिस भी क्षेत्र में आज प्रयास करेंगे उसमें आप सफलता पाएंगे। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी। लेकिन आपको किसी के बहकावे और बातों में आकर फैसला लेने से बचना होगा। बिजनेस में आज आपको कोई लाभदायक डील मिल सकती है। पैतृक कारोबार में आज आपको परिवार से सहयोग मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य से आपका मनमुटाव होता है तो आप वाद विवाद से बचें और शांति से काम लें, आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: दूसरों को गलती से भी न बताएं ये 5 बातें, नहीं तो जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: Hair growth के लिए जादुई औषधि है यह चीज,इन तरीकों से करें इस्तेमाल,मिलेंगे घने और चमकदार बाल

    यह भी पढ़ें: चंद सेकेंड में आग का गोला बना 67 यात्रियों को लेकर जा रहा प्लेन, सामने आया कजाकिस्तान हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026

    मातृ दिवस पर नवप्रभा सेवा समिति द्वारा मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026821 Views
    Don't Miss

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    • भाजपा नेताओं के धरने से कमीशन का चल रहे खेल पर लगी मुहर •…

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.