Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बंदूक की नोक पर 14 साल की लड़की का दिनदहाड़े अपहरण, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
    Featured

    बंदूक की नोक पर 14 साल की लड़की का दिनदहाड़े अपहरण, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 26, 2024Updated:December 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6449079801735179749081464756d61e90b6c46dac34bae271094349dae8939873be2043ddf4629e2d6627
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    डीग/स्वराज टुडे: राजस्थान के डीग में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. सोमवार को स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही 14 साल की नाबालिग लड़की का बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया.

    यह घटना पहाड़ी थाना इलाके में हुई, जहां 10वीं कक्षा की छात्रा को जबरन बोलेरो में डालकर ले जाया गया. जब स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी.

    इस सनसनीखेज घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अपहरण की पूरी वारदात कैद है. फिलहाल, पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

    https://x.com/GovindDotasra/status/1871446204506382837?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1871446204506382837%7Ctwgr%5E362c4913514ccaabe469e0ac18c897e0f9a38942%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    सोमवार को पहाड़ी थाना इलाके में एक बोलेरो गाड़ी स्कूल के पास रुकती है. गाड़ी से दो बदमाश उतरते हैं और 10वीं कक्षा की छात्रा को जबरन उठाकर गाड़ी में डालते हैं. जब लड़की ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. लेकिन किडनैपर्स ने पिस्तौल दिखाकर हवाई फायरिंग की और बच्ची को लेकर फरार हो गए.

    ससुराल वालों पर लगा अपहरण का आरोप

    परिजनों की शिकायत के अनुसार, अपहरण में बच्ची के ससुराल वालों का हाथ है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल पहले बच्ची की शादी गोपालगढ़ के रहने वाले युवक से करवाई गई थी. शादी के बाद जब लड़की पहली बार ससुराल गई, तो वहां दहेज की मांग की गई. इस पर बच्ची ने अपने पिता को सारी बात बताई, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे वापस घर ले आए. तब से बच्ची अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी.

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    परीक्षा देने के बाद किया किडनैप

    सोमवार को बच्ची स्कूल में हाफ ईयरली परीक्षा देने गई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही वह स्कूल के गेट से बाहर निकली, ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया. पिस्तौल की नोक पर उसे धमकाया और गाड़ी में खींच लिया.

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर 2 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और फायरिंग का मामला दर्ज किया है. एक टीम आरोपियों और बच्ची की तलाश के लिए रवाना कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई होगी. इस घटना को लेकर बड़ा सवाल सामने उभर कर आ रहा है कि एक नाबालिग बच्ची की उसके घरवालों ने शादी कैसी कर दी. पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है.

    यह भी पढ़ें: बीच मैदान में विराट कोहली से भीड़ गया ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, अंपायर्स के फूले हाथ पैर, वीडियो देख क्रिकेट फैंस को आ जाएगा मजा

    यह भी पढ़ें: UP: संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जा रहे एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

    यह भी पढ़ें: कोटा में पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी की मौत: माला पहनाते ही थम गईं सांसे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.