Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर

    May 26, 2026

    बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और अनूठी परंपराएं: कोंडागांव जिले के ग्राम बरकई को अनोखी परम्परा “बंधा मतौर” को लेकर मिली खास पहचान

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“यदि महिला, किसी पुरुष के साथ होटल रूम में जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि शारीरिक संबंध बनाने की सहमति है”-बॉम्बे हाई कोर्ट
    Featured

    “यदि महिला, किसी पुरुष के साथ होटल रूम में जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि शारीरिक संबंध बनाने की सहमति है”-बॉम्बे हाई कोर्ट

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241111 173858
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: किसी महिला का पुरुष के साथ होटल का कमरा बुक करना और कमरे में अंदर जाना इस बात की सहमति नहीं है कि वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार है। ये बात बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने अपने एक अहम फैसले में कही है।

    बॉम्बे हाई कोर्ट के जज भारत पी देशपांडे ने ये बात कही है। हाई कोर्ट ने ये दलील देते हुए मार्च 2021 में बलात्कार के मामले में ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें आरोपी गुलशेर अहमद के खिलाफ मामला बंद कर दिया गया था।

    कोर्ट ने क्या कहा?

    बार एंड बेंच के मुताबिक, मामले की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि भले ही यह मान भी लिया जाए कि महिला, पुरुष के साथ कमरे में गई थी, लेकिन इसे किसी भी तरह शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसकी सहमति नहीं माना जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे सबूत हैं कि पीड़िता और आरोपी दोनों ने कमरा बुक करने में भूमिका निभाई थी। लेकिन इसे किसी भी तरह शारीरिक संबंध बनाने की सहमति के रूप में नहीं देखा जा सकता।

    ट्रायल कोर्ट ने क्या कहा था?

    रेप के इस मामले की सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि महिला ने आरोपी के साथ होटल में कमरे की बुकिंग करने में अहम भूमिका निभाई थी और आरोपी के साथ ही उस कमरे में गई भी थी। इसलिए उसने कमरे के अंदर पुरुष के साथ शारीरिक संबंध की सहमति दी थी। ट्रायल कोर्ट ने इसके बाद डिस्चार्ज का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ रेप का केस बंद कर दिया गया था। हालांकि, अब हाई कोर्ट ने इस आदेश को खारिज कर दिया है।

    यह भी पढ़ें :  Rashifal 22 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    क्या है पूरा मामला?

    बार एंड बेंच के मुताबिक, ये पूरा मामला साल 2020 के मार्च महीने में सामने आया था। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे विदेश में निजी नौकरी का ऑफर दिया था। आरोपी महिला को जॉब के लिए एजेंसी से मिलने के बहाने धोखे से कमरे में ले आया था। पीड़िता का आरोप था कि कमरे में जाते ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर बलात्कार किया। महिला के अनुसार, जब आरोपी बाथरूम गया तब वह कमरे और होटल से भाग गई और पुलिस को घटना के बारे में बताया।

    यह भी पढ़ें: मोटे मुनाफे का झांसा देकर कंपनी ने 1 करोड़ की ठगी से निवेशकों को बनाया शिकार, आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: कोरबी सर्किल में गूंज रही 49 हाथियों की चिंघाड़, पककर तैयार धान की फसल को रौंदा

    यह भी पढ़ें: जिस महिला को उसका पति नहीं रखता, इज्जत नहीं करता उसकी कोई भी इज्जत नहीं करता…ये कहकर महिला ने लगा ली फाँसी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर

    May 26, 2026

    बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और अनूठी परंपराएं: कोंडागांव जिले के ग्राम बरकई को अनोखी परम्परा “बंधा मतौर” को लेकर मिली खास पहचान

    May 26, 2026

    पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता टी.एस.बाबा का व्यापक जनसंपर्क अभियान

    May 26, 2026

    कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित किए श्रद्धासुमन

    May 26, 2026

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,557 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,005 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026889 Views
    Don't Miss

    Raipur: अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 25.05.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत…

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर

    May 26, 2026

    बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और अनूठी परंपराएं: कोंडागांव जिले के ग्राम बरकई को अनोखी परम्परा “बंधा मतौर” को लेकर मिली खास पहचान

    May 26, 2026

    पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता टी.एस.बाबा का व्यापक जनसंपर्क अभियान

    May 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.