Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा….तिरंगे की आन, देश की शान, भाजपा जिला कार्यालय में जोश-उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»उदयपुर में 4 लड़कों के साथ आधी रात को कमरे में थी थाईलैंड की 24 साल की लड़की, जानें क्या हुआ कि चल गई गोली…
    Featured

    उदयपुर में 4 लड़कों के साथ आधी रात को कमरे में थी थाईलैंड की 24 साल की लड़की, जानें क्या हुआ कि चल गई गोली…

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 10, 2024Updated:November 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241110 074809 9390
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    उदयपुर/स्वराज टुडे: उदयपुर में थाईलैंड की 24 साल की लड़की को गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है. वहीं एक अन्य आरोपी के भी शामिल होने के बाद सामने आई है.

    युवती के एस्कॉर्ट सर्विस में शामिल होने की आशंका

    डॉक्टर्स ने घायल लड़की के शरीर में लगी गोली को बाहर निकाल दिया है. थाईलैंड से आई इस विदेशी युवती के एस्कॉर्ट सर्विस में शामिल होने की आशंका है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है.

    उदयपुर आई थाईलैंड निवासी मिस थाई थेम चुक को शनिवार आधी रात को गोली मार दी गई थी. उसके बाद वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट सिटी उदयपुर के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था. पुलिस पूरे दिन जांच पड़ताल में लगी रही. लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिस उस होटल तक पहुंच गई जहां लड़की को गोली मारी गई थी. यह लड़की अपनी महिला मित्र के साथ शहर की माली कॉलोनी में स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी.

    लड़की रात करीब 1 बजे कैब में बैठकर गई थी
    वहां से वह शनिवार आधी रात को करीब 1 बजे उदयपुर के समीप स्थित होटल वीर पैलेस से एक कैब में बैठकर चित्रकूट नगर स्थित त्रिरत्न होटल गई थी. त्रिरत्न होटल में राहुल गुर्जर, ध्रुव सुहालका, अक्षय और अन्य युवक पहले से कमरे में मौजूद थे. राहुल गुर्जर के पास एक हथियार था. पुलिस के मुताबिक संभवतया लड़की को डराने या कहासुनी के दौरान उससे गोली चल गई. वह गोली लड़की के हाथ के नीचे पसलियों में जाकर लगी.

    यह भी पढ़ें :  Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    लड़की को होटल के कमरे में गोली मारी गई

    उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि थाईलैंड की यह लड़की होटल वीर पैलेस से शनिवार देर रात कैब में बैठकर जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. ऐसे में पुलिस पहले उस कैब ड्राइवर तक पहुंची. फिर कैब ड्राइवर के मार्फत चित्रकूट नगर स्थित त्रिरत्न होटल की जानकारी मिली. त्रिरत्न होटल में पहले से एक कमरे में कुछ युवक मौजूद थे. उसी कमरे में इस विदेशी लड़की को गोली मारी गई थी.

    आरोपी लड़की को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए

    पुलिस का अनुमान है कि यह लड़की एस्कॉर्ट सर्विस में शामिल हो सकती है. देर रात जब युवती की गोली लगी तो चारों युवक उसे कार में नजदीक के निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे. वहां अस्पताल के पोर्च में स्ट्रेचर पर युवती को उतार कर वे फरार हो गए. यह पूरा घटनाक्रम भी सीसीटीवी में कैद हो गया था. उसके आधार पर भी पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया है. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर लिया है. उनकी तलाश की जा रही है. लड़की की हालत खतरे से बाहर है.

    यह भी पढ़ें: पहले गरम लोहे से दागा, फिर प्राइवेट पार्ट पर लगाई मिर्च… केरल में एक टीचर की हैवानियत

    यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, शराब में मिलाई नींद की गोलियां, बेहोश होने पर जिंदा जलाया

    यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम देश में इन मुसलमानों को मिला देश छोड़ने का अल्टीमेटम, अब वे क्या भारत में लेंगे शरण !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा….तिरंगे की आन, देश की शान, भाजपा जिला कार्यालय में जोश-उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    August 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,842 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,483 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,325 Views
    Don't Miss

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा….तिरंगे की आन, देश की शान, भाजपा जिला कार्यालय में जोश-उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में 15 अगस्त 2026 को…

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.