Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिम ट्रेनर से था अवैध संबंध, प्रेमी को शादी से रोक रही थी शादीशुदा प्रेमिका, फ़िल्म दृश्यम की तर्ज पर मारकर DM आवास में ही दफना दिया
    Featured

    जिम ट्रेनर से था अवैध संबंध, प्रेमी को शादी से रोक रही थी शादीशुदा प्रेमिका, फ़िल्म दृश्यम की तर्ज पर मारकर DM आवास में ही दफना दिया

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63678285717300307905161196b8e176ca71507531e8911d4688cc6f12bc28a75c85fea1993de77cc8d1dc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: कानपुर में जिस महिला का कंकाल डीएम आवास परिसर से मिला है, उसके परिजनों ने चार महीने पहले ही उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. महिला को जिम ट्रेनर ने चार महीने पहले ही हत्या कर दफना दिया था और खुद भी अंडरग्राउंड हो गया था. महिला उस ट्रेनर की जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाती थी. धीरे – धीरे दोनों के  बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया . पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि महिला जिम ट्रेनर के साथ रिलेशन में थी और उसकी शादी तय होने से नाराज थी.

    एक्सरसाइज करते-करते जिम ट्रेनर से हो गयी मुहोब्बत

    मृतक महिला का नाम एकता गुप्ता (32) है. उसके पति राहुल गुप्ता ने बताया कि वो 3-4 साल से ग्रीन पार्क इलाके में जिम करने जाया करती थी. 24 जून को भी वो रोजाना की तरह सुबह साढ़े पांच बजे जिम के लिए निकल गई थी, लेकिन वो वापस नहीं लौटी. हमने इसकी शिकायत पुलिस को दी और कहा कि जिम ट्रेनर ने उसको किनडैप कर लिया, लेकिन पुलिस ने कहा कि वो उसके साथ भाग गई. हालांकि पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी और अब बताया कि उसका शव डीएम आवास परिसर में मिला है.

    उन्होंने कहा कि जब टाइट सिक्योरिटी जोन भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग कैसे ही सुरक्षित होंगे. जिम ट्रेनर यहां अकसर आता रहता था. वो यहां बैडमिंटन खेलने आता था. उसे यहां की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी. उसे यहां के बारे में सब कुछ पता था. इसीलिए उसने ये जगह चुनी. पांच फीट का गड्ढा एक दिन में नहीं खोदा जा सकता. कारोबारी राहुल गुप्ता ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी की उम्र 12 साल है, जबकि छोटे बेटे की उम्र आठ साल है.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल... एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    जिम ट्रेनर को महिला का शव दफनाने का आइडिया कहां से आया?

    कानपुर के जिम ट्रेनर को फ़िल्म ‘दृश्यम’ देखकर महिला के शव को DM हाउस कैंपस में दफनाने का आइडिया आया था.

    वहीं पुलिस ने बताया कि महिला एकता गुप्ता का जिम ट्रेनर विमल सोनी से अवैध संबंध था. पुलिस के मुताबिक, एकता जिम ट्रेनर के तिलक होने का विरोध कर रही थी, उसका हाल ही में तिलक हुआ था और वो किसी दूसरी लड़की के साथ शादी करने जा रहा था. एकता इससे नाराज थी, इसको लेकर दोनों में काफी बहस भी हुई थी.

    ‘एकता को मारा था पंच, उसी में हो गई मौत’

    डीसीपी एसके सिंह के मुताबिक, महिला की हत्या करने वाले जिम ट्रेनर विमल सोनी ने पूछताछ में बताया कि उसने महिला को गुस्से में एक पंच मार दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई. उसके बाद वो कार से ही बॉडी लेकर डीएम कंपाउंड के बगल में क्लब में आया और वहीं पेड़ों के बीच में गड्ढा खोदकर उसको दफना दिया. आरोपी ने ये भी बताया कि हत्या करने के बाद वह गायब हो गया था.

    आरोपी ने होटल में भी किया वेटर का काम

    विमल सोनी ने बताया कि एकता को दफनाने के बाद वो पंजाब समेत देश के कई शहरों में रहा. इस दौरान उसने मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं किया. पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में लगी थी, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा पा रहा था. उसने अपने को छिपाने के लिए होटल में भी 20 दिन तक वेटर का काम किया, लेकिन इसी दौरान उसने एक दिन अपने परिचित से कानपुर में बात की. जिससे पुलिस टीम को उसके लोकेशन का पता चल गया और उसे कानपुर में गिरफ्तार कर लिया गया.

    यह भी पढ़ें :  Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    पुलिस को बार-बार किया कंफ्यूज

    इतना ही नहीं आरोपी पुलिस को बार-बार कंफ्यूज कर रहा था. पहले सोनी ने बताया कि उसने गंगा में बॉडी फेंकी है. फिर दूसरी जगह बताई, लेकिन आखिर में उसने देर रात कबूल किया कि बॉजी को डीएम आवास परिसर के बगल में गाड़ दिया है. उसने पुलिस को बताया कि वे दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे.

    उधर इस घटना से पति राहुल गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल है । उसे इस बात का दुख और सदमा है कि उसकी पत्नी ने उसके साथ विश्वासघात किया . जिस भरोसे के साथ उसने अपनी पत्नी को जिम जाने की अनुमति दी थी उसका उसकी पत्नी ने गलत फायदा उठा लिया. और जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.
    यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति को बहुत पसंद आया इंस्टेंट एल्बम और फोटो फ़्रेम का तोहफ़ा, कहा : मुख्यमंत्री के परिवार ने परंपरागत नैतिक मूल्यों पर विश्वास जताया

    यह भी पढ़ें: बैंक का लोन अदा करने दिया गया चेक हुआ बाउंस, आरोपी को सुनाई गई सजा

    यह भी पढ़ें: Digital India में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बस करना है ये काम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.