Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चार महीने पहले खरीदी थी फॉर्च्यूनर, दोस्तों ने कार में ही जिंदा जलाकर मारा, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    चार महीने पहले खरीदी थी फॉर्च्यूनर, दोस्तों ने कार में ही जिंदा जलाकर मारा, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n636345613172981449709745fd215264a1bbd189006593c627a42481ac2b3a2b3c948f563cfdec5c5721d5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गाजियाबाद/ग्रेटर नोएडा(स्वराज टुडे): दादरी में कार में जिंदा जलाकर मारे गए बिल्डर संजय यादव के शव को मौत के बाद घर के देहरी भी नसीब नही हुई है। उनके शव को शरीर का ज्यादातर हिस्सा जल जाने के कारण गौतमबुद्ध नगर में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए घर लाने के बजाय सीधे बृजघाट ले जाया गया है।

    जिस फॉर्च्यूनर कार में उनको जलाया गया है, वह चार माह पहले ही उन्होंने खरीदी थी। इस वारदात से परिवार में गम और गुस्सा है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उसको देखते हुए परिवार का ढांढस बंधाने पहुंचे लोगों ने हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग सरकार से की है।

    n636345613172981461673074d471d1f10c0d2e84fd5aef488b22e9cdc944d76f8ca412f5171df2905225f5
    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

    भाटिया मोड़ के पास दूध की डेयरी चलाते थे पिता

    संजय यादव का पैतृक गांव गौतमबुद्ध नगर स्थित पतवाड़ी है। शादी के बाद उनके पति धरमी यादव बम्हैटा गांव में आकर परिवार के साथ रहने लगे थे, गांव में उनकी जमीन थी। परिवार को जमीन का मुआवजा भी मिल चुका है। उनके पिता भाटिया मोड़ के पास दूध की डेयरी चलाते थे।

    छह भाइयों में सबसे छोटे थे संजय

    छह भाइयों में संजय सबसे छोटे थे, तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। सभी भाइयों का परिवार अलग – अलग रहता है। भाई बबलू ने बताया कि संजय की शादी बागपत के बलेनी गांव में रहने वाली पूनम यादव से हुई थी, उनके एक बेटी और एक बेटा है।

    संजय ने नेहरू नगर में पांच साल पहले ही मकान खरीदा है। वह सबसे पहले ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे, बाद में प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य से जुड़े। वर्तमान में वह ब्याज पर रुपये देने के साथ ही बतौर बिल्डर कार्य कर रहे थे। गौतमबुद्ध नगर सहित अन्य जगह वह फ्लैट बनवाकर बेचते थे।

    रुपये देने के लिए बुलाया और कर दी हत्या

    मंगलवार दोपहर को ढाई बजे संजय यादव घर पर थे। इस दौरान उनके पास किसी जानकार का फोन आया और रुपये देने के लिए बुलाया। इसके बाद वह रात तक घर नहीं लौटे। स्वजन को चिंता हुई तो उन्होंने रिश्तेदारों और उनके दोस्तों सहित अन्य के फोन कर संजय के बारे में पूछा, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दोस्तों के साथ बांगो बांध देखने पहुंचे युवक ने अचानक लगा दी छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    कार में जलाकर मारा

    बुधवार तड़के पुलिस के माध्यम से ही उनके परिवार को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने संजय की हत्या का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस के मुताबिक हत्यारे शव को उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में डालकर करीब 8 घंटे तक घुमाते रहे। करीब 25 km दूर नोएडा के दादरी में शव को फॉर्च्यूनर में रखकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

    दादरी के नगला नैनसुख गांव के पास मंगलवार रात 11 बजे सड़क से करीब 100 मीटर अंदर कार झाड़ियों में जलती हुई मिली। कार को जलते देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तो एक युवक मुंह के बल कार में पड़ा हुआ था। हत्या को हादसे में बदलने की कोशिश की गई।

    आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जल गई

    n63634561317298146474212c4d32ed2d7f10b7fd84d5327ad1f04500a8d51fc917c12da08055f0ab305166

    पुलिस के मुताबिक- काले रंग की फॉर्च्यूनर कार जलते हुए मिली। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 जीसी 3609 है। बरामद शव की पहचान गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी संजय यादव के रूप में हुई। वह प्रॉपर्टी डीलर थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग को बुझाकर प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले पुलिस ने संजय यादव के घर वालों को सूचना दे दी थी।

    n636345613172981465508595197334b4bddde8b4643dc8448e100be58dbbaa1a2b94a4bb2d70b8e4013178
    मृतक प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव

    पेट्रोल टैंक में लगाई आग, कार के गेट कर दिए लॉक

    जलती कार को देख सड़क से गुजर रहे कुछ लोग झाड़ियों की तरफ गए। तब कार के एक तरफ आग लगी हुई थी। लोगों के मुताबिक- ड्राइविंग सीट पर एक युवक का सिर हैंडल और शीशे के बीच फंसा था। कार से युवक को निकालने के लिए गेट खोलने लगे लेकिन गेट नहीं खुले। कार के पेट्रोल टैंक में आग लगी थी। महज 10 मिनट में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।

    यह भी पढ़ें :  कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    कार के नंबर से की गई प्रॉपर्टी डीलर की पहचान

    संजय यादव के भांजे हर्ष यादव ने बताया- मेरे मामा कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। मंगलवार को दोपहर 3 बजे से गायब थे। दोपहर 2:50 उनसे बात हुई थी। ब्याज का भी काम करते थे इसलिए पैसे लेने गोविंदपुरम गए थे। मेरे मामा का मर्डर तीन बजे के आसपास हो गया था। इसके बाद आरोपी लाश लेकर भाग गए।

    हर्ष ने कहा कि 3 से 5 बजे तक मामा का फोन स्विच ऑफ था। फिर उनका फोन ऑन हुआ, लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहा था। इसलिए हम लोगों को शक हुआ। हमने फोन ट्रेस करवाया, तो लोकेशन गोविंदपुरम मिली। परिवार के साथ हम वहां पहुंचे। हम लोगों ने पुलिस की मदद ली। रात 10 बजे तक हम लोग मामा को ढूंढते रहे।

    आग लगाने के बाद जल गया आरोपी का हाथ

    हर्ष यादव ने कहा कि रात 11 बजे हमारे पास दादरी से खबर आई कि वहां एक एक्सीडेंटल फॉर्च्यूनर गाड़ी मिली है। तब हमने गाड़ी का नंबर भेजा, तो पता चला कि गाड़ी वही है। तब हमें यह नहीं पता था कि गाड़ी जली है या नहीं। रास्ते में हमें पता चला कि गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी है।

    हर्ष ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तब पता चला कि ड्राइविंग सीट पर बॉडी मिली है। फिर पुलिस ने कार्रवाई की। पता चला कि दो लोगों ने गाड़ी में आग लगाई। इस दौरान एक आरोपी का हाथ भी जल गया। आरोपी वहां से भागते समय टोल प्लाजा के कैमरों में कैप्चर हो गए। इसके बाद पुलिस ने अलर्ट कर दिया कि दो आदमी अगर अस्पताल में इलाज कराने आते हैं, तो हमें बताएं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    सिकंदराबाद में इलाज कराया, दिल्ली की तरफ भागे हर्ष ने बताया- जो आदमी जला था, वो अपने साथी के साथ सिकंदराबाद पहुंचा। उसने वहां इलाज कराया। इसके बाद वो लोग दिल्ली की तरफ भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

    जेवरात लूटे, ब्याज में दे रखे थे पैसे

    संजय यादव के भांजे ने कहा- मामा ने 5 लाख रुपए फाइनेंस में दे रखे थे। इसी का ब्याज लेने गए थे। वजह तो अभी तक कुछ पता नहीं चली है। मामा हाथ में सोने का कड़ा, तीन अंगूठी और गले में सोने की चेन पहने हुए थे। उनके पास पैसे थे या नहीं, ये नहीं पता। हत्या करने वालों ने उनकी ज्वेलरी लूट ली। पुलिस ने हम लोगों को बताया कि वो लोग उसे बेचने की तैयारी में भी थे। हत्या करने वाले तीन लोग थे। इनमें दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

    डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया- कार से प्रॉपर्टी डीलर की जली लाश मिली है। पूछताछ में पता चला कि वह अपने 2 दोस्तों के साथ निकले थे। रुपयों के लेन-देन को लेकर तीनों में विवाद था। दोनों आरोपियों को दिल्ली के मयूर विहार से गिरफ्तार किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हसन नसरल्लाह के बाद हिजबुल्लाह को सबसे बड़ा झटका, इजरायल ने हाशिम सैफीद्दीन का किया खात्मा

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: अगर डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा तो शहद में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, एक हफ्ते में निखर जायेगा चेहरा

    यह भी पढ़ें: ज्वाइंट अकाउंट में जमा थे 9 करोड़, अचानक जीरो हुआ बैलेंस, ठगों ने रचा ऐसा खेल बैंक और ग्राहक को भनक तक नहीं लगी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    बिहार मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने…

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.