Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हेल्थ टिप्स: अगर डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा तो शहद में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, एक हफ्ते में निखर जायेगा चेहरा
    Featured

    हेल्थ टिप्स: अगर डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा तो शहद में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, एक हफ्ते में निखर जायेगा चेहरा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63633315417297639436988ee12e15b1a30f7e5b75b8eafa11c34522f953e1aaf3e916f9f2542d0dac1eb6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। इसकी वजह से चेहरा सुस्त और बेजान नजर आने लगता है।

    डार्क सर्कल्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और नींद न पूरी होने के कारण यह समस्या होती है। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए शहद काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ब्लीचिंग गुण भी मौजूद होता है, जिससे यह त्वचा की रंगत को सुधारने में मददगार होता है। तो आइए, जानते हैं डार्क सर्कल्स हटाने के लिए कैसे करें शहद का इस्तेमाल?

    शहद और नींबू का रस

    डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप लिए शहद और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को साफ करने और रंगत को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए आप कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी आंखों के आसपास लगाएं और 2-3 मिनट मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे।

    शहद और आलू का रस

    डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए शहद और आलू का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, आलू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो स्किन टोन को हल्का करने में मदद करता है। साथ ही, दाग-धब्बों को भी दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 2 चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपनी आंखों के आसपास लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

    यह भी पढ़ें :  28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

    शहद और एलोवेरा

    शहद और एलोवेरा का मिश्रण डार्क सर्कल्स हटाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाएं और 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको जल्द लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के लगभग 2 लाख शिक्षक हड़ताल पर, पदोन्नति सहित 5 मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: ज्वाइंट अकाउंट में जमा थे 9 करोड़, अचानक जीरो हुआ बैलेंस, ठगों ने रचा ऐसा खेल बैंक और ग्राहक को भनक तक नहीं लगी

    यह भी पढ़ें: हिंदुओं के नाम पर कलंक हैं ये 5 भारतीय खिलाड़ी, विदेश में अपने धर्म को भूलकर खाते हैं गाय – सांप का मांस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026

    गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना ‘आर्टिफिशियल सन’ ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    September 16, 2026

    अरबपति बीजेपी विधायक ‘भिखारी’ बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये ‘ज्ञान’

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,937 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्र सरकार ने विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में इंडस्ट्रीज में…

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.